पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 15 अप्रैल 2024
इतिहास की 15 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की 15 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 15 अप्रैल 2024*
*सोमवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 12:14 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 27:06 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* वणिज – 12:14 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* सुकर्मा – 23:07 तक
*✨पश्चात्-* धृति
*🌅सूर्योदय-* 05:55
*🌄सूर्यास्त-* 18:47
*🌙चन्द्रोदय-* 11:07
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 20:39 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:55 से 12:47
*🤖राहुकाल-* 07:31 से 09:08
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 चैत्र सुदी सप्तमी 12:14 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , नवरात्रि का सातवाँ दिन – मां कालरात्रि व्रत – पूजा , श्री दुर्गा पूजा प्रारम्भ ( बंगाल ) , वासन्ती दुर्गा पूजारम्भ , महानिशा पूजा ( कल भी ), श्री भानू सप्तमी , श्री अशोकाष्टमी (पुनर्वसुयुता , कल भी पुष्ययुता) , अशोक कलिका प्राशन , नाग सप्तमी , मोदन व्रत , चैत्र नवपद आयंबील (ओली ) प्रारम्भ (जैन ) , श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ 12:12 बजे से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 27:06 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 12:12 से 24:49 तक, श्री एकवीरा देवी पालखी समारोह (कार्ला) , गुरु श्री नानक देव जयन्ती (तारीखानुसार) , गुरु अर्जुनदेव जयन्ती (तारीखानुसार) , श्री अजय कुमार मुखर्जी जयन्ती , श्री फ्रांसिस्को सरदिन्हा जन्म दिवस , श्री दरोगा प्रसाद राय स्मृति दिवस , हिमाचल प्रदेश दिवस (1948 , पूर्ण राज्य 25 जनवरी 1971 को) , दक्षिणी पश्चिमी कमान दिवस ( 2005 ) व विश्व कला दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 चैत्र सुदी अष्टमी 13:26 तक पश्चात् नवमी शुरु , नवरात्रि का आठवाँ दिन – श्री महागौरी व्रत / पूजन , श्री दुर्गाष्टमी , भवानी उत्पत्ति , श्री महाष्टमी व्रत (अष्टमी का हवनादि आज ही करें )।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*एकवेणी जपाकर्णपूरा*
*नग्ना – खरास्थिता ,*
*लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी*
*तैलाभ्यक्तशरीरिणी ।*
*वामपादोल्लसल्लोह-*
*लताकण्टकभूषणा ,*
*वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा*
*कालरात्रिर्भयङ्करी॥*
*भावार्थ👉*
_बालों को एक वेणी में समेटे हुए, कानों में लाल रंग के जपा के और कनेर के फूल सजाए, निर्वस्त्र होकर गधे पर सवार, लंबे होठों वाली, शरीर पर तेल लगाए हुए, बाएँ पैर में लोहे की कांटों वाली लताएँ लपेटे और सिर पर खड़े बालों वाली काली कालरात्रि मैया दुष्टों दानवों के लिए अत्यंत भय कारिणी हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*15 अप्रैल 2024 , सोमवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। प्रेमी के साथ विचारों को साफ प्रकट करने से गलतफ़हमियां दूर होंगी। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं और बढ़ सकती हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको जल्द ही मिल सकती हैं। बेरोजगार हैं तो आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आपके जीवन की बहुत सारी परेशानियों का हल निकलेगा। दिन में व्यस्त , शाम तक आराम के साथ स्वास्थ्य सुधार भी होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश हो जायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कोई मन की बात शेयर कर सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है, आपका पूरा ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। आपको पारिवारिक विवादों से बचने की कोशिश करना चाहिए। बातचीत करते समय आपको अपने वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। मेहनत करने पर आपका काम सफल हो जायेंगे। धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के विद्यार्थियों को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं या कहीं से आते हुए पैसे में भी रूकावटे आ सकती है। इसलिए किसी भी तरह के लेन देन से बचें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के जो लोग समाज सेवा से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपकी प्लानिंग सक्सेस होगी। प्रेमी से उपहार मिलेगा, जिससे रिश्तें और मजबूत होंगे। बिजनेस में मनचाही सफलता मिलेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में आपकी मदद करेगा। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय से पूरे ना होने में परेशानी आ सकती है, इसलिए अपना पूरा ध्यान काम पर बनाये रखें। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है, इससे बिल्कुल परेशान ना हो। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का खास ख्याल रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगो के प्रमोशन की बात हो सकती है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी। अगर आप डेकोरेशन बुकिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी पार्टी से बुकिंग का आदेश मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा। दिन बहुत अच्छा बीतेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन बढ़िया है आपको साथ समय बिताने का मौका मिलगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर आपको प्राप्त होगा। कार्यों में माता-पिता सहयोग आपको तरक्की की राह पर ले जायेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपकी जिंदगी में होने वाला बदलाव आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। आप दोस्तों के साथ खुशियां मनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। आपके सारे काम एक के बाद एक बनते जायेंगे। ऑफिस में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कार्यालय में अधिकारी आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के प्रेमियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में कार्य समय से पूरा कर लेंगे। आपको काम के नए अवसर जल्दी ही मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। साथ ही दूसरों से उम्मीदें भी ज्यादा रहेंगी। दिन खुशी भरा बीतेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। आपका काम आसानी से सफल हो जायेगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी काम में की गई मेहनत का पूरा फल आपको नहीं मिल पायेगा, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए आपको मेहनत कर के सफलता हासिल करनी चाहिये।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*15 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1689 – फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1715 – दक्षिण कैरोलिना में यकाय युद्ध की शुरुआत पोकोलागो नरसंहार से हुई।
1716 – ग्रेट नॉर्दर्न वॉर: प्रशियाई सैनिकों ने स्वीडन के जर्मन नियंत्रण विस्मर के बंदरगाह पर कब्जा कर किया।
1726 – न्यूटन विलियम ने सुप्रीम पी आइजैक स्टैकली को अपने गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत बारे में बताया।
1729 – लीपज़िग के शहर जोहान सेबस्टियन बाख में “सेंट मैथ्यू पैशन” का उद्घाटन हुआ।
1755 – शमूएल जॉनसन का “ए डिक्शनरी ऑफ द इंग्लिश लैंग्वेज” लंदन में प्रकाशित की गयी।
1784 – आयरलैंड में दुनिया का पहला गुब्बारा उड़ाया गया।
1817 – अमेरिका में पहला स्कूल बधिर बच्चों के लिए खोला गया।
1820 – वुर्टेमबर्ग के राजा विलियम-I ने अपने चचेरे भाई पॉलिन थेरेसे से स्टटगार्ट में शादी की।
1840 – किंग्स कॉलेज अस्पताल लंदन में खुला।
1847 – लॉरेंस स्कूल सानवार की स्थापना की गयी।
1858 – अज़ीमघुर की लड़ाई, मैक्सिकन स्पैनिश को हराया।
1877 – टोक्यो विश्वविद्यालय आधिकारिक तौर पर जापान में स्थापित किया गया। 1892 – जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी न्यूयॉर्क में स्थापित की गयी।
1895 – बाल गंगाधर तिलक ने राजगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया।
1923 – डाईबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इंन्सुलिन बाजार में उपलब्ध हुआ।
1927 – स्विट्जरलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ राजनयिक संबंध बनाने पर सहमत हुए।
1940 – मैकडोनाल्ड का पहला रेस्त्रां कैलिफोर्निया में खुला।
1948 – हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना हुई।
1986 – अमरीका ने लीबिया के त्रिपोली और बिनग़ाज़ी नगरों पर आक्रमण किया।
1992 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने लीबिया पर वायु और हथियार प्रतिबंध लगाने से संबंधित एक प्रस्ताव पारित किया और इस देश से बाहर इस देश की सारी सम्पत्ति को जब्त कर लिया।
1994 – भारत सहित 109 देशों द्वारा ‘गैट’ समझौते की स्वीकृति।
1999 – पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो तथा उनके पति आसिफ़ अली जरदारी को सरकारी ठेकों में दलाली खाने के आरोप में पांच वर्ष की क़ैद की सज़ा, पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता वाले अपने दूसरे प्रक्षेपास्त्र शाहीन-1 का परीक्षण किया।
2000 – आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।
2002 – दक्षिण कोरिया में बुसान के निकट एयर चाइना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 128 लोगों की मौत हुई।
2003 – ब्रिटेन में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने हथियार डाल देने का निर्णय लिया।
2004 – राजीव गांधी हत्याकांड से जुड़े लिट्टे उग्रवादी वी. मुरलीधरन की कोलम्बो में हत्या की गयी।
2006 – नेपाल में माओवादीयों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
2006 – इंटरपोल ने जकार्ता सम्मेलन में एंटी करप्शन एकेडमी के गठन का प्रस्ताव सुझाया।
2008 – राज्यसभा के सभापति मोहम्मद हामिद अंसारी ने बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन नव निर्वाचित 55 सदस्यों में से 50 को शपथ दिलायी।
2008 – भारतीय मूल के कनाडाई मंत्री दीपक ओबेरॉय को अफ़ग़ानिस्तान पर गठित कनाडाई संसद की विशेष समिति का सदस्य चुना गया।
2010 – भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम हो गया।
2012 – पाकिस्तान की एक जेल पर हमले के बाद 400 आतंकवादी फरार हुए।
2013 – इराक में बम विस्फोट से 33 मरे और 163 घायल हुए।
2013 – निकोलस मदुरो वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने।
2019 – पेरिस के 850 साल पुराने विश्वप्रसिद्ध चर्च नॉट्र डाम में आग लग गई जिससे चर्च की मुख्य मीनार और उसकी छत ढह गई ।
2019 – प्रथम स्वदेशी (भारत में निर्मित )क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का सफल परीक्षण , DRDO ने किया कीर्तिमान स्थापित।
2020 – इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आरोग्य ऐप विकसित किया।इस ऐप की शुरूआत से 13 दिन के अंदर ही पांच करोड़ से अधिक लोग इसे डाउनलोड कर चुके।
2021 – फ्रांस ने अपने नागरिकों को तुरंत पाकिस्तान छोड़ने की सलाह दी।
2021 – अमेरिका ने पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव में दखलअंदाजी करने और अमेरिकी संघीय एजेंसियों में सेंधमारी करने के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया।
2021 – हैती के प्रधानमंत्री जोसेफ जूथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
2022 – रूस ने यूरोपीय संघ (ईयू) के 18 राजनयिकों को निष्कासित किया।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के भुज में केके पटेल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल राष्ट्र को समर्पित किया।
2023 – महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक निजी बस खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हुई।
2023 – मोतिहारी में नकली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंची व 12 की हालत गंभीर बनी रही।
2023 – सूडान में रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) व सूडानी सशस्त्र बलों के बीच जारी झड़पों में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और 183 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
2023 – पोलैंड और हंगरी ने “स्थानीय कृषि क्षेत्र की रक्षा के लिए” यूक्रेन से अनाज और अन्य खाद्य पदार्थों के आयात पर प्रतिबंध लगाया।
2023 – फ्रांस में विरोध प्रदर्शन तेज होने के बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने पेंशन सुधार विधेयक पर हस्ताक्षर किए।
2023 – कुक आइलैंड्स संसद ने समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटा गया।
2023 – संयुक्त अरब अमीरात में दुबई के एक अपार्टमेंट इमारत में आग लगने से 16 लोगों की मौत हुई व 9 घायल हुए।
2023 – राउरकेला, ओडिशा में आयोजित क्षेत्रीय आदि महोत्सव का समापन हुआ।
*15 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1452 – लिओनार्दो दा विंची, इटलीवासी, महान चित्रकार।
1469 – सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक का जन्म हुआ।
1563 – गुरु अर्जन देव – सिक्खों के पाँचवें गुरु।
1707 – स्वीटज़रलैंड के खगोलशास्त्री गणितज्ञ और भौतिकशस्त्री लयूनार्ड ओलेर का जन्म हुआ।
1731 – ब्रिटिश दार्शनिक और भौतिकशास्त्री हेनरी काउन्डेश का फ़्रांस में जन्म हुआ।य
1865 – अयोध्यासिंह उपाध्याय – खड़ी बोली के प्रथम महाकाव्यकार।
1901 – अजय कुमार मुखर्जी – पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमन्त्री।
1907 – ब्रिगेडियर शेर जंग थापा, एमवीसी भारतीय सेना अधिकारी थे।
1919 – अर्जन सिंह – भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल थे (भारतीय वायु सेना के पहले एयर चीफ मार्शल)।
1940 – सुल्तान ख़ान – भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक।
1940 – सुल्तान ख़ान – भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक।
1946 – फ़्राँसिस्क सार्डिन्हा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे।
1948 – थिरुमालाचारी रामासामी एक पूर्व भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी सचिव रहे।
1960 – नरोत्तम मिश्रा – मध्य प्रदेश की राजनीति में ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता।
1972 – मंदिरा बेदी- बालीवुड अभिनेत्री, क्रिकेट ग्लैमर और फैशन की मूर्ति।
1992 – वंदना कटारिया – भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं।
*15 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1865 – अब्राहम लिंकन – अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति थे।
1981 – दरोगा प्रसाद राय एक भारतीय राजनेता थे और बिहार के 10वें मुख्यमंत्री रहे।
1985 – शंभुनाथ डे – हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक थे।
1998 – थम्पी गुरु के नाम से प्रसिद्ध फ़्रेडरिक लेंज का निधन हुआ।
2020 – दिग्गज अभिनेता रंजीत चौधरी का निधन।
2023 – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी फेथ थॉमस (90) का निधन हुआ।
*15 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री एकवीरा देवी पालखी समारोह (कार्ला)।
🔅 गुरु श्री नानक देव जयन्ती (तारीखानुसार)।
🔅 गुरु अर्जुनदेव जयन्ती (तारीखानुसार)।
🔅 श्री अजय कुमार मुखर्जी जयन्ती।
🔅 श्री फ्रांसिस्को सरदिन्हा जन्म दिवस।
🔅 श्री दरोगा प्रसाद राय स्मृति दिवस।
🔅 हिमाचल प्रदेश दिवस (1948 , पूर्ण राज्य 25 जनवरी 1971 को)।
🔅 दक्षिणी पश्चिमी कमान दिवस ( 2005 )।
🔅 विश्व कला दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।