राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 22 जनवरी 2025

इतिहास की 22 जनवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*आप सभी को भगवान श्रीराम मन्दिर अयोध्या में रामलला प्राण – प्रतिष्ठा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 जनवरी 2025*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 15:21 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* स्वाति – 26:35 तक
*🌠पश्चात्-* विशाखा
*💫करण-* कौलव – 15:21 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* शूल – 28:36 तक
*✨पश्चात्-* गण्ड
*🌅सूर्योदय-* 07:13
*🌄सूर्यास्त-* 17:51
*🌙चन्द्रोदय-* 25:34
*🌛चन्द्रराशि-* तुला – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:32 से 13:52
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 माघ बदी अष्टमी 15:21 तक पश्चात् नवमी शुरु , बुधाष्टमी पर्व , दुर्गाष्टमी , अष्ट का श्राद्ध , पार्वण की तरह विधि , बुध उत्तराषाढा नक्षत्र में 14:50 पर , “शिक्षक समाज हरियाणा” व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें , श्रीराम मन्दिर अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा दिवस 2025 , संत श्रेष्ठ श्री वामनभाऊ महाराज पुण्यतिथि (माघ कृष्णपक्ष अष्टमी) , योगिराज श्री गुलवाणी महाराज पुण्यतिथि (माघ कृष्णपक्ष अष्टमी) , आर्यिका श्री संगतमति जी समाधि (जैन 22 जन. 2024) , ठाकुर श्री रोशनसिंह जयन्ती , नर्तकी अजीजन बाई जयन्ती , श्री माणिक सरकार जन्मदिवस व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुभारम्भ दिवस।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 माघ बदी नवमी 17:40 तक पश्चात् दशमी शुरु , बुधाष्टमी पर्व।_*

*🎯आज की स्तुति 👉*

🌹
*चरितं रघुनाथस्य*
*शतकोटिप्रविस्तरम्।*
*एकैकमक्षरं पुंसां*
*महापातकनाशनम् ॥*
*अर्थात् 👉*
_श्री रघुनाथजी का चरित्र सौ कोटि विस्तारवाला हैं। उसका एक-एक अक्षर महापातकों को नष्ट करनेवाला है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 जनवरी 2025 , बुधवार*

*आप सभी को भगवान श्रीराम मन्दिर अयोध्या में रामलला प्राण – प्रतिष्ठा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 💐🙏*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आप शांति से बिताएंगे। दिन के आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी दोपहर बाद लगभग सभी कार्यों को आराम से ही करेंगे। आज आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नही रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा उसी में संतोष कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे परन्तु इसका लाभ शीघ्र नहीं मिल सकेगा निकट भविष्य में अवश्य ही धन दुगना होकर मिलेगा। घर का धार्मिक वातावरण भी आज सुख की अनुभूति कराएगा। यात्रा योग बन रहा है। परिजनों के साथ हास्य परिहास ने समय व्यतीत होगा। परिजन मनोकामना पूर्ति करेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू , वे, वो)
आज के दिन आप आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद आज कई स्त्रोतों से एक साथ हो सकती है इसके लिए आपको सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। कुछ समय से चल रही आर्थिक उलझनों में कमी आएगी धन कोष में वृद्धि होगी भविष्य के लिए संचय भी कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन मे भी सरसता बनी रहेगी। परिजन आज आपसे कोई आशा लागये रहेंगे इसको थोड़े विलम्ब से परन्तु पूरी अवश्य करेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में  प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा फिर भी लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। मन विषय वासनाओ में अधिक भटकेगा। आज आपको लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी। अतिआवश्यक कार्यो को आज आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा। उधारी के व्यवहार बढ़ने आर्थिक स्थिति खराब होगी। संध्या के समय थोड़ा बहुत धन लाभ होने से आवश्यक खर्च निकाल लेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका आज का दिन सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानो को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि हेतु खर्च करेंगे। आपकी मानसिकता आज अन्य लोगो से बेहतर दिखने की रहेगी जिससे कुछ लोग आपसे ईर्ष्या का भाव रख सकते है परन्तु इसका आपके व्यक्तित्त्व अथवा दिनचार्य पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दान पुण्य के साथ ही आपसी व्यवहारिकता में आदान-प्रदान होगा। दाम्पत्य में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको अधिकांश कार्यो में शुभ फल की प्राप्ति कराएगा परन्तु आज आप मन ही मन किसी गुप्त चिंता से बेचैन भी रहेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद एवं पारिवारिक धार्मिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे इसका मुख्य कारण आज के दिन आपका आकर्षक व्यक्तित्त्व रहेगा। नौकरी पेशा जातक पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे जिसमे कुछ हद तक सफल हो जाएंगे। किसी की पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेंगी। गृहस्थ की आवश्यकता समय पर पूर्ण करने से शांति बनी रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने मे ही मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यो में लापरवाही अथवा टालमटोल करना आर्थिक हानि के साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नही जाएगी। आज आप अपना काम बनाने के लिए अत्यंत मीठे बन जायेगे इसके विपरीत अन्य लोगो के कार्य करने में उदासीनता दिखाएंगे। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा। मध्यान तक आय निम्न रहेगी इसके बाद आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। गृहस्थ में कुछ कटु अनुभव होंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नही। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं। हाथ पैरों में शिथिलता आ सकती है । गलतियां होने की संभावना भी आज अधिक है आर्थिक संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य मे किसी की सहायता अवश्य लें। आज आपकी परवाह परिजन एवं अन्य लोग कम ही करेंगे केवल स्वार्थ पूर्ति के लिए व्यवहार करने से मन दुखी होगा। पारिवारिक माहौल मधुर रखें।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपकी किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी इसमे कुछ हद तक सफल तो रहेंगे लेकिन सामाजिक क्षेत्र पर आपकी गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग आपकी सहायता करने से कतराएंगे जिस वजह से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे परन्तु आज लाभ पुरानी योजनाओ से ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार के सदस्य की जिद थोड़ी देर के लिए परेशानी में डालेगी जिसे पूर्ण करने के बाद ही घर का वातावरण शांत होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा परन्तु सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी भविष्य की योजना बनेगी इसके लिए पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा। पारिवारिक जन आपकी आवश्यकता को ज्यादा महत्त्व देंगे। मित्र परिचिति से प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा मनोरंजन कम होगा । कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी परन्तु आर्थिक लाभ बीच-बीच मे होते रहने से खान पान का भी ध्यान नही रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा इसके अतिरिक्त घरेलू कार्यो में भी आज आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी जिससे कुछ समय के लिए परिसानी होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से हर कोई सहज आकर्षित हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन भी विपरीत फलदायी रहने से आपको विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखें। अधिक बोलने से बचें । किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा। आज खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा। धर्म कर्म में और रूचि बढेगी । कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक सोच लाभ देगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। आज आप मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे परिजन भी आज आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे लेकिन इसका सार्थक परिणाम भी मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक लाभ होने से रोमांचित रहेंगे।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

565 – कांस्टेंटिनोपल के पैट्रिआर्क यूटिचियस को जस्टिनियन प्रथम द्वारा कांस्टेंटिनोपल के विश्वव्यापी पैट्रिआर्क के रूप में पदच्युत किया।
1510 – यहूदी को कोलममार, अलसैस से निष्कासित किया गया।
1517 – तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
1673 – न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1760 – वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
1771 –  स्पेन ने फॉकलैंड द्वीप इंग्लैंड को सौंपा।
1811 –  कास विद्रोह की शुरुआत सैन एंटोनियो, स्पेनिश टेक्सास में हुई।
1824 – अशंती ने गोल्ड कोस्ट में ब्रिटिश सेना को कुचलने के लिए, ब्रिटिश गवर्नर सर चार्ल्स मैककैथी की हत्या कर दी थी।
1831 –  प्रख्यात जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन स्नातक बने।
1837 – दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोगों की मौत हुई।
1905 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
1924 – रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1927 –  हेरोल्ड लॉयड अभिनीत कॉमेडी फिल्म द किड ब्रदर परदे पर प्रकाशित की।
1963 – देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
1965 – पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ MKS।
1970 – बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
1972 –  इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे की अवधि के लिए नजरबंद किया गया।
1973 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि महिलाओं गर्भवती होने के पहले 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं।
1973 – जॉर्डन एयरलाइंस का विमान नाइजीरिया मे दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 176 यात्रियों की मौत हुई।
1981 – रोनाल्ड रीगन का सं.रा. अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया।
1993 – इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत हुई।
1996 – कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।
2002 – फ़िलिस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्ज़ा किया।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
2003 – नासा के अंतरिक्षयान पायनीयर 10 पृथ्वी से सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ।
2006 – श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।
2006 – इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008 – राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
2008 – पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में लाक्या क़िले पर आतंकवादियों के हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।
2009 – फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ।
2009 – सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंज़ूदी दी।
2014 – लघु ग्रह सेरेज पर जल वाष्प की उपस्थिति का पता चला।
2015 – भारत में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारम्भ किया गया।
2015 – उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत हुई।
2018 – नेटफ्लिक्स दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी बन गई, जिसकी कीमत 100 बिलियन डॉलर है।
2019 – राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार -2019 प्रदान किए।
2019 – जाने-माने गुजराती कवि सितांशु यशशचंद्र सरस्‍वती सम्‍मान 2017 से पुरस्‍कृत किया।
2019 – हरियाणा सरकार ने ऐसिड सर्वाइवर्स को मासिक पेंशन देने की एक योजना शुरू की।
2019 – अफगानिस्तान: तालिबानी हमले में करीब 65 लोगों की मौत।
2020 – वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक 2020 का सातवां संस्करण जारी किया गया।
2020 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने मानवरहित अंतरिक्ष मिशन गगनयान में भेजी जाने वाली ह्यूमनॉइड व्योममित्रा का वीडियो जारी किया।
2020 – कटरीना सकेलारोपोलू ग्रीस की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
2021 –  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के पहले बच्चों के अनुकूल पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया।
2021 – शिवमोगा में पत्थर खदान में 21 जनवरी की देर रात हुए विस्फोट में लगभग 10 लोगों के मारे जाने की खबर आयी।
2021 –  मेघालय के मुख्यमंत्री, कॉनराड के. संगमा ने मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहबर में भारत के सबसे लंबे रोड आर्च ब्रिज “वाहरेव ब्रिज” का उद्घाटन किया।
2021 –  भारत-तिव्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने गुलमर्ग में लहाख को हराकर भारतीय आइस हॉकी संघ (IHAI) की 10वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी जीती।
2021 – यूएन का ऐतिहासिक कदमः परमाणु हथियारों पर पाबंदी की पहली संधि लागू, भारत समेत नौ देशों का समर्थन नहीं।
2022 – मुंबई के तारदेव इलाके में 20 मंजिला इमारत में लगी आग से सात की मौत व 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
2022 – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पुराने मोर्टार के गोले में विस्फोट से 4 लोगों की मौत व एक बच्चा घायल हुआ।
2022 – अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में एक मिनी वैन में बम विस्फोट से 7 लोगों की मौत व 9 घायल हुए।
2023 – तीनों भारतीय सेनाओं ने अपना सबसे बड़ा द्विवार्षिक मेगा सैन्य AMPHEX 2023 काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित किया।
2023 – सोमालिया में अमेरिका के एयर स्ट्राइक में अल शबाब के 30 लड़ाके मारे गए।
2023 – जापान के एक अपार्टमेंट में  आग लगने से 4 लोगों की मौत हुई व 4 घायल हुए।
2023 – अफगानिस्तान के फैजाबाद में 4.2 व भारत के उत्तराखण्ड 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – उत्तर प्रदेश के उन्नाव में  डंपर और कार के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत हुई।
2023 – क्रिस हिपकिंस न्यूजीलैंड के 41वें प्रधानमंत्री बनें।
2023 – अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेला FITUR 2023 स्पेन की राजधानी मैड्रिड सम्पन्न हुआ।
2024 – अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। टेंड्स trends.google.com/trends/trendingsearches  के सभी टॉप-10 सर्च राम मंदिर से जुड़े।
2024 – चीन के दक्षिणी शिनजियांग में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली -NCR समेत भारत के कई हिस्सों में झटके महसूस हुए।
2024 – पीएम नरेंद्र मोदी ने सूर्योदय योजना का ऐलान किया। कहा – देशभर में ‘एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगवाए जाएंगे।

*22 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*

1440 –  रूस के जार इवान तृतीय का जन्म हुआ।
1531 –  ब्रिटेन के गणितज्ञ और दार्शनिक फ़्रांसीस बेकन का जन्म हुआ।
1561 – अंग्रेजी सिद्धांतकार सर फ्रांसिस बेकन का जन्म हुआ।
1775 –  फ़्रांस के भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ आन्द्रे मेरी ऐम्पेयर का जन्म हुआ जिन्होंने इलोक्ट्रोनिक टेलीग्राफ़ बनाया और विद्युत की गति की तीव्रता का पता लगाया और उसे मापने के लिए एक यंत्र बनाया
1788 – जार्ज गोईन बायरन नामक ब्रिटिश कवि का जन्म हुआ।
1824 – मध्यप्रदेश की एक ऐसी नर्तकी, जिन्होंने 1857 के संग्राम में अंग्रेजों के छक्के छुडाए वाले व्यक्ति अजीजन बाई का जन्म हुआ।
1892 – भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारि ठाकुर रोशन सिंह का जन्म हुआ।
1909 – बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव यू. थांट का जन्म हुआ।
1911 – ऑस्ट्रिया के चांसलर ब्रूनो क्रिस्की का जन्म हुआ।
1915 – न्यूजीलैंड क्रिकेटर्स टॉम बर्ट का जन्म हुआ।
1934 – फिल्म अभिनेता , निर्माता व सम्पादक विजय आनंद का जन्म हुआ।
1949 – राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार का जन्म हुआ।
1966 – श्रीलंकाई खिलाड़ी निशांत रणतुंगा का जन्म हुआ।
1972 – फिल्म अभिनेत्री%नम्रता शिरोडकर का जन्म हुआ।
1976 –  कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति टी. एम. कृष्णा का जन्म हुआ।
1977 – असम के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राम फुकन का जन्म हुआ।
2003 –  भारतीय फिल्म अभिनेत्री भूमिका दास का जन्म हुआ।

*22 जनवरी को हुए निधन👉*

1666 –  मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन हुआ।
1901 –  ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1922 –  राजनीतिज्ञ और शांतिवादी , नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्तकर्ता फ्रेडरिक बेजर डेनिश का निधन हुआ।
1959 – भूतपूर्व अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी एलिजाबेथ मूर का निधन हुआ।
1967 –  क्रांतिकारी , विद्वान , क्रांतिकारी , इतिहासकार और गदर पार्टी के संस्थापक डॉ. पांडुरंग सदाशिव खानखोजे का निधन हुआ।
1972 –  स्वतंत्रता आंदोलन के नेता , समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी रामानंद तीर्थ का निधन हुआ।
1973 – संयुक्त राज्य अमेरिका के 36 वें राष्ट्रपति लिंडन बी. जॉनसन का निधन हुआ।
1978 –  हर्बर्ट सटक्लिफ, अंग्रेजी क्रिकेटर (इंग्लैंड के लिए 54 टेस्ट 4555 रन), का 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1978 – द्वितीय विश्व युद्ध के ब्रिटिश जनरल ओलिवर लीज़ का 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2008 – अंग्रेजी फिल्मों के अभिनेता हीथ लैजर का निधन हुआ।
2010 – एमवीसी (बीबी यादव) भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कमोडोर बबरू भान यादव का निधन हुआ।
2014 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता ए. नागेश्वर राव का निधन हुआ।
2021 –  भारत के प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल (80) का निधन हुआ।
2023 – एक रिकॉर्ड कंपनी की सह-स्थापना व ऑडियोबुक उद्योग को शुरू करने वाले व्यक्ति मैरिएन मेंटल (93) का निधन हुआ।
2024 – भौतिक विज्ञानी आर्नो पेन्जियस (90) का निधन हुआ।
2024 – इतालवी फुटबॉल खिलाड़ी गिगी रिवा (79) का निधन हुआ।

*22 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्रीराम मन्दिर अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा दिवस 2025।
🔅 संत श्रेष्ठ श्री वामनभाऊ महाराज पुण्यतिथि (माघ कृष्णपक्ष अष्टमी)।
🔅 योगिराज श्री गुलवाणी महाराज पुण्यतिथि (माघ कृष्णपक्ष अष्टमी)।
🔅 आर्यिका श्री संगतमति जी समाधि (जैन 22 जन. 2024)।
🔅 ठाकुर श्री रोशनसिंह जयन्ती।
🔅 नर्तकी अजीजन बाई जयन्ती।
🔅 श्री माणिक सरकार जन्मदिवस।
🔅 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुभारम्भ दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button