हरियाणा

बजट 2026 में आर्गेनिक खेती को पंख

प्राकृतिक खेती से जोडऩे का लक्ष्य और जैविक प्रमाणीकरण को सरल बनाना क्रांतिकारी कदम : बेनिवाल

भिवानी,(ब्यूरो): केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र, विशेषकर आर्गेनिक और प्राकृतिक खेती के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। सरकार ने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए मिट्टी की सेहत को प्राथमिकता दी है। इस बजट को लेकर ग्रामीण भारत के युवाओं और किसानों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। बजट की घोषणाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बेनिवाल, विनीत पिलानिया, सुधीर तंवर ने ने इसे टिकाऊ खेती की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल खेती के बारे में नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढिय़ों के स्वास्थ्य और मिट्टी की उर्वरता को बचाने का दस्तावेज है। सरकार द्वारा एक करोड़ नए किसानों को प्राकृतिक खेती से जोडऩे का लक्ष्य और जैविक प्रमाणीकरण को सरल बनाना एक क्रांतिकारी कदम है। किसान युवा क्लब हमेशा से जहर मुक्त खेती की वकालत करता रहा है, और अब बजट में इसके लिए ठोस प्रावधान मिलना हमारे मिशन को मजबूती देगा।

 

Related Articles

Back to top button