राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 04 जनवरी 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 जनवरी 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पंचमी – 22:03 तक
*🗒पश्चात्-* षष्ठी
*🌠नक्षत्र-* शतभिषा – 21:24 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद
*💫करण-* बव. – 10:53 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सिद्धि – 10:07 तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 07:14
*🌄सूर्यास्त-* 17:37
*🌙चन्द्रोदय-* 10:28
*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:05 से 12:46
*🤖राहुकाल-* 09:50 से  11:08
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 पौष सुदी पंचमी 22:03 तक पश्चात् षष्ठी शुरु , बुध मूल नक्षत्र धनु राशि में 12:02 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 21:24 से , पंचक जारी , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , आचार्य श्री सुबाहुसागर जी मुनि दीक्षा (जैन) , सर आइज़ैक न्यूटन जयन्ती , लुईस ब्रेल दिवस /जयन्ती , वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् CSIR – राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (NPL) का 78वाँ प्लेटिनम जयंती वर्ष / स्थापना दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 पौष सुदी षष्ठी 20:17 तक पश्चात् सप्तमी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*धर्मस्यार्थस्य कामस्य*
*फलमाहुर्मनीषिणः ।*
*तडागसुकृतं       देशे*
*क्षेत्रमेकं महाश्रयम्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५८
*अर्थात् 👉*
_मनीषी पुरुष कहते हैं कि देश या गाँव में एक तालाब का निर्माण धर्म, अर्थ और काम तीनों का फल देने वाला है तथा पोखरे (छोटे ताल) से सुशोभित होने वाला स्थान समस्त प्राणियों के लिये एक महान आश्रय है॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 जनवरी 2025 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, 👌🏼ली, लू, ले, लो, अ)
आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। आप व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित बनाकर रखें, जिससे अधिकतर घरेलू या कार्यालय के काम समय पर पूरे होते जाएंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। इसलिए वे लोग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें। जीवनसाथी को सन्तुष्ट करने में सफलता मिलेगी व सहयोग मिलेगा , स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा ।समय की कोई कमी नहीं रहेगी ।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा । समय पर कार्य सम्पन्न होंगे । कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे ।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी । आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें । सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मनोबल बढेगा । शत्रु पक्ष परास्त होंगे । लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी । कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है । आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी । आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो । स्वास्थ्य बेहतर होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किस्मत आपके साथ है । व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मन की सुने और खुश रहें । अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है ।  आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी ।
अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे । कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*4 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1573 – ईसाइयों के नेता पोप ग्रेगवार सातवें की पहल पर निर्णय हुआ कि धर्मगुरुओं की नियुक्ति के मामले में देशों के राजा का कोई हस्तक्षेप न हो।
1643– इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया।
1725 – लंदन में कॉली सिब्बेर के नाटक “सीज़र इन मिस्र” का प्रीमियर हुआ।
1762 – इंग्लैंड ने स्पेन और नेपल्स पर युद्ध की घोषणा की।
1847 – सैम्युएली कोल्ट ने अपनी पहली रिवॉल्वर-पिस्टल अमेरिका सरकार को बेची।
1854 – कैप्टन विलियम मैकडॉनल्ड ने मैकडॉनल्ड द्वीप की खोज की।
1884 – फेबियन सोसायटी का लंदन में गठन हुआ। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1885 – डॉ. विलियम ने अपैन्डिक्स का पहला सफल ऑपरेशन किया।
1906 – किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।
1932 – ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया।
1947 – नई दिल्ली स्थित CSIR – NPL , उन चुनिंदा प्रतिष्ठित प्रयोगशालाओं में से एक , जिसकी स्थापना वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान परिषद् के अंतर्गत हुई।
1948 – म्यांमार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की और आज का दिन देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाने लगा।
1951 – चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया।
1961 – मोरक्को के दारुल बैज़ा नगर में इसी नाम का एक राजनैतिक सम्मेलन आयोजित हुआ इसका उददेश्य एक अफ़्रीक़ी राजनैतिक ब्लॉक को अस्तित्व में लाना था।
1962 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन चली।
1966 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम समझौता कराने के उद्देश्य से ताशकंद सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस समझौते के परिणामस्वरुप भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा युद्ध समाप्त हो गया।
1972 – नई दिल्ली में ‘इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॉजी एंड फारेंसिक साइंस’ का उद्घाटन।
1990 – पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने घायल हुए।
1998 – बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।
1999 – मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान ‘मार्स पौसर लैंडर प्रोब’ का प्रस्थान।
2002 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुँचे।
2004 – भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।
2008 – गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रीमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
2008 – अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।
2009- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।
2010- भारत में ‘स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया’ के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।
2014 – गोवा में तीन मंजिला इमारत ढहने से14 लोग मारे गये।
2019 – लोकसभा में आधार और कम्‍पनी संशोधन विधेयक पास।
2019 – प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में आठ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
2019 – पाकिस्तान सेना ने आयुधशाला में स्वदेश में विकसित ए-100 रॉकेट शामिल किया।
2019 – चीन ने सबसे शक्तिशाली बम बनाने का दावा किया, बनाया ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्स’।
2020 – इंडोनेशिया के पश्चिम मध्य सुमात्रा के जंगलों में दुनिया का सबसे बड़ा खिला फूल रेफलिसिया मिला।
2020 – ऑलराउंडर इरफान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
2020 – केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले (28वां संस्करण) का उद्घाटन किया।
2021 – भारत ने अंटार्कटिका के लिए 40वाँ वैज्ञानिक अभियान शुरू किया।
2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से नेशनल मेट्रोलॉजी कॉन्क्लेव 2021 के उद्घाटन अवसर पर संबोधन दिया।
2021 – न्यायमूर्ति पंकज मित्‍तल ने जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख के संयुक्‍त उच्‍च न्‍यायालय में मुख्‍य न्‍यायाधीश की शपथ ली।
2022 – भारत और श्रीलंका के बीच करीब 35 साल के लंबे इंतजार के बाद त्रिंकोमाली तेल टैंक फॉर्म के लिए बेहद अहम समझौता हुआ।
2022 – CSIR की राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला के 75वें प्लैटिनम जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट जारी हुआ।
2023 – कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव ने कैबिनेट में बदलाव किया व गैलिमज़ान कोइशयबायेव को देश का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2023 – आयरलैंड ने फेसबुक की मूल कंपनी मेटा पर €390 मिलियन का जुर्माना लगाया।
2023 – भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने बिहार नालंदा महाविहार परिसर में भूनिर्माण गतिविधि के दौरान लगभग 1200 वर्ष पुराने दो स्तूपों की खोज की।
2024 – भारतीय PM मोदी द्वारा भारतीयों को लक्षद्वीप की यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करने के बाद भारत व मालदीव के बीच कूटनीतिक विवाद छिड़ गया।
2024 – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की कोरियल रेशम, गारद, तंगेल साड़ी और कलोनूनिया चावल के साथ सुंदरबन शहद को जीआई टैग मिला।
2024 – भारत ने साउथ अफ्रीका को टेस्ट मैच में 7 विकेट से हराया। दो टीम 4 पारियां 107 ओवर बैटिंग , ये 147 साल के टेस्ट इतिहास का सबसे छोटा मैच था।
2024 – श्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने श्री योगी आदित्यनाथ के साथ लखनऊ में 928 पीएम श्री स्कूलों का शुभारंभ किया।
2024 – मोहम्मद सबा अल-सलेम अल-सबाह को कुवैत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

*4 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1643 – ब्रिटेन के भौतिक शास्त्री, विचारक और गणितज्ञ, आइज़ैक न्यूटन का जन्म हुआ। उन्होंने ग्रेविटी अथवा गुरुत्वाकर्षण के मुख्य नियम का पता लगाया।
1809 – लुई ब्रेल – नेत्रहीनों के लिये ‘ब्रेल लिपि’ का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति थे।
1887 – लोचन प्रसाद पाण्डेय – प्रसिद्ध साहित्यकार थे, जिन्होंने हिन्दी एवं उड़िया, दोनों भाषाओं में काव्य रचनाएँ भी की थीं।
1889 – मंडकोलतुर पतंजली शास्त्री भारत के सर्वोच्च न्यायालय के दूसरे न्यायाधीश थे।
1892 – जे.सी. कुमारप्पा – भारत के एक अर्थशास्त्री थे।
1906 – विष्णु दामोदर चितले – प्रसिद्ध कम्युनिस्ट, स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी एवं राजनीतिज्ञ थे।
1916 – राजकुमारी निलोफर खानम सुल्तान फरहत बेगम साहिबा ( हैदराबाद का कोहिनूर ) एक तुर्क राजकुमारी थी।
1924 – सेबास्तियन कप्पेन – एक धार्मिक विचारक थे।
1925 – गोपालदास नीरज – हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।
1925 – प्रदीप कुमार – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
1929 – राममूर्ति त्रिपाठी – हिन्दी एवं संस्कृत के विद्वान एवं समालोचक थे।
1931 – निरुपा रॉय – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।
1950 – मानवाधिकार कार्यकर्ता बिनायक सेन का जन्म हुआ।
1952 – टी. एस. ठाकुर – भारत के 43वें मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।
1955 – प्रताप चन्द्र सारंगी – भारत के सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता।
1965 – आदित्य पंचोली – हिन्दी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता हैं।
1981 – भारतीय बैडमिंटन के मशहूर डबल्स खिलाड़ी वलियावेटिल दीजू का जन्म हुआ।
1988 – नाबिला जमशेद – भारतीय लेखक थे।
1993 – अपूर्वी चंदेला – भारतीय महिला निशानेबाज़।

*4 जनवरी को हुए निधन👉*

1905 – अयोध्याप्रसाद खत्री – खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि थे।
1931 – मोहम्मद अली – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद थे।
1967 – रामचंद्र कृष्ण प्रभु – गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।
1983 – झाबरमल्ल शर्मा – राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार थे।
1991 – जयंतीलाल छोटेलाल शाह भारत के बारहवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1993 – नवलपक्कम पार्थसारथी – एक भारतीय आनुवंशिकीविद्, अंतर्राष्ट्रीय चावल आयोग के कार्यकारी सचिव।
1994 – राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर संगीतकार थे।
2006 – दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।
2009 – सुधीर रंजन मजूमदार – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
2016 – एस. एच. कपाड़िया – भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश थे।
2017 – अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ – संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे।
2021 –  महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सात बार के कांग्रेस विधायक विलास पाटिल अंदलकर (82) का निधन हुआ।
2022 – पद्मश्री सिंधुताई सपकाल (73) अनाथ बच्चों के लिए कार्य करने वाली मराठी सामाजिक कार्यकर्ता का निधन हुआ।
2023 – जर्मन स्‍काई रेसर रोजी मिटरमायर (72) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी राजनीतिज्ञ (एलवुड) “बड” हिलिस (96) का निधन हुआ।
2024 – मेक्सिकी टेनिस खिलाड़ी रोजी रेयेस (84) का निधन हुआ।
2024 – अंग्रेजी-जर्मन प्रयोगात्मक संगीतकार और संगीत कलाकार जॉन व्हाइट (87) का निधन हुआ।
2024 – ब्रिटिश अभिनेत्री ग्लाइनिस जॉन्स (100) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी-ब्रिटिश अभिनेता डेविड सोल (80) का निधन हुआ।
2024 – डेनिश संगीतकार बर्नहार्ड ल्यूकोविच (96) का निधन हुआ।
2024 – भारतीय सूचना सेवा की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती एन.जे. कृष्णा (81) का निधन हुआ।

*4 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 आचार्य श्री सुबाहुसागर जी मुनि दीक्षा (जैन)।
🔅 सर आइज़ैक न्यूटन जयन्ती।
🔅 लुईस ब्रेल दिवस /जयन्ती।
🔅 वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् CSIR – राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (NPL) का 78वाँ प्लेटिनम जयंती वर्ष / स्थापना दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button