Life Style

किडनी की पथरी और इन्फेक्शन का रामबाण इलाज: बाबा रामदेव के अचूक नुस्खे

किडनी में स्टोन, सूजन और डैमेज होने जैसी समस्याएं आजकल आम हो गई है. पानी न पीना, अनहेल्दी खान पान और आयरन का बहुत ज्यादा होना किडनी की समस्याओं का कारण हो सकते हैं. अगर वक्त रहते किडनी प्रॉब्लम को कम न किया जाए तो ये गंभीर बीमारी बन सकती है. वैसे तो मार्केट में किडनी की समस्याओं से राहत पाने के लिए कई इलाज और दवाईयां हैं. लेकिन आप इसे आयुर्वेद के तरीके से भी ठीक कर सकते हैं. जी हां, आयुर्वेद का ये तरीका बेहद कारगर भी है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है.

आयुर्वेद के महाराथी और योग गुरु बाबा रामदेव अक्सर सोशल मीडिया के जरिए लोगों की समस्या का समाधान बताते रहते हैं. इस बार योगगुरू बाबा रामदेव ने किडनी के रोगों से मुक्ति पाने के लिए एक ऐसा कारगर जूस बताया है, जो किडनी को स्वास्थ्य भी करेगा और रोगों को भी ठीक करेगा. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं बाबा रामदेव का वो घरेलू नुस्खा.

बाबा रामदेव का घरेलू नुस्खा

बाबा रामदेव ने किडनी में पथरी होने से लेकर सूजन तक के लिए अलग-अलग घरेलू उपाय बताए हैं, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के असर दिखाते हैं. इनमें नीम, पीपल के पत्तों का रस, कासनी, गोखरू, धनिया और पुदीना जैसी औषधियों का मिश्रण शामिल है. बाबा रामदेव के मुताबिक, जो लोग रोजाना अपने खाने में धनिया का सेवन करते हैं उनकी किडनी हमेशा स्वस्थय रहती है. दरअसल, धनिया में धनिया में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी, के, और मिनरल्स किडनी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. से शरीर से टॉक्निंस को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे किडनी ठीक तरीके से अपना काम कर पाती है.

पथरी रोकने का कारगर तरीका

रामदेव बताते हैं कि, अगर किसी की किडनी, गॉल ब्लैडर या अग्नाशय में हो. तो इसे निकालने के लिए आप रोजाना कुलथ की दाल जिसे हॉर्स ग्राम भी कहा जाता है का सेवन कर सकते हैं. अगर आप हफ्ते में एक बार भी कुलथ की दाल खाते हैं तो इससे कभी भी पथरी नहीं होती है.

किडनी फंक्शन के लिए जौ

किडनी फंक्शन को एक्विट रखने के लिए जौ के आटे की रोटी काफी फायदेमंद होती है. बाबा रामदेव के मुताबिक, अगर आप हफ्ते में कम से कम 1 या 2 बार जौ के आटे की रोटी खाते हैं तो इससे किडनी हमेशा हेल्दी रहती है और किडनी डिजीज होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है.

डायबिटीज वाले पिएं ये जूस

बाबा रामदेव लोगों को करेले का जूस पीने की भी सलाह देते हैं. वो कहते हैं कि, करेले का जूस पीने से पेट की सफाई काफी अच्छे तरीके से होती है. इसके अलावा ये डायबीटिज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. अगर करेला का जूस नहीं पिया जा रहा है तो, इसके साथ टमाटर भी मिला सकते हैं. रामदेव के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति हफ्ते में 1 बार भी करेले का जूस पीता है तो उसे डायबिटीज होने का खतरा कम होता है.

Related Articles

Back to top button