हरियाणा
Faridabad Fraud Case: पूर्व विधायक चंदर भाटिया और तहसीलदार पर केस दर्ज, मकान की ‘डबल रजिस्ट्री’ कर लाखों की ठगी का आरोप

फरीदाबादः एनआइटी एक एच ब्लाक स्थित एक मकान को लेकर कथित तौर पर दो-दो रजिस्ट्रियां कराने और लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक चंदर भाटिया, तत्कालीन तहसीलदार बड़खल समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। वायु सेना में कार्यरत रहे एडवोकेट सेक्टर-16 निवासी
रोहित अरोड़ा ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जून 2024 में सतबीर भडाना और लोकेश कुमार ने मनोज सतीजा के माध्यम से उन्हें एनआइटी एक एच ब्लाक में एक मकान दिखाया। काजल वर्मा को मालिक बताते हुए 50 लाख में सौदा तय किया गया। छह जून 2024 को 10 लाख रुपये नगद और पांच लाख रुपये चेक बतौर बयाना दिए गए।




