हरियाणा

Faridabad Fire: मुजेसर जैसा खौफ! फरीदाबाद सेक्टर-48 में केमिकल ड्रमों में लगी भीषण आग, चपेट में आईं 3 गाड़ियां; आसमान में धुएं का गुबार

फरीदाबाद : फ़रीदाबाद के सेक्टर 48 में खाली पड़े प्लॉट में पड़े कुछ खाली पेंट और कैमिकल के ड्रमों में अचानक से आग लग गई जिसके चलते आसमान में काला धुएं का गुबार छा गया। आग वाली जगह पर कई गाड़ियां खड़ी थी, जिसके चलते तीन गाड़ियां उसकी चपेट में आ गई और एक गाड़ी का शीशा तोड़कर उसे आग के हवाले से बचाया गया ।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुजेसर इलाके में इसी प्रकार से केमिकल के ड्रामा में आग लग गई थी जिसके चलते एक पुलिसकर्मी और दो दमकल कर्मी सहित अब तक कुल 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस मामले में स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि हो सकता हो किसी बच्चे ने इस कबाड़ में आग लगाई हो > स्थानीय लोगों के मुताबिक आग केमिकल के ड्रामा में लगी है जिसके चलते आग बुरी तरह फैल रही है, लेकिन दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची है और आग को देखने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है जिसके चलते ट्रैफिक भी जाम हो रहा है मुजेसर जैसी घटना भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button