हरियाणा
फरीदाबाद हादसा: घर लौट रहे ICICI बैंक कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत; तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर

फरीदाबाद : फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसे में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में तैनात बैंक कर्मी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बैंक से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान तरुण प्रताप चौहान (35) के रूप में हुई है। वह स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे, तभी अचानक आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।




