राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, मंगलवार, दिनांक 23 अप्रैल 2024

इतिहास की 23 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*🙏 आप सभी को परिवार सहित श्री हनुमान प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏*

*इतिहास की 23 अप्रैल 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 23 अप्रैल 2024*
*मंगलवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 29:20 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – 22:32 तक
*🌠पश्चात्-* स्वाति
*💫करण-* विष्टि – 16:27 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* वज्र – 28:55 तक
*✨पश्चात्-* सिद्धि
*🌅सूर्योदय-* 05:47
*🌄सूर्यास्त-* 18:51
*🌙चन्द्रोदय-* 18:25
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 09:18 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:53 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 15:35 से 17:13
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज मंगलवार को 👉 चैत्र सुदी पूर्णिमा 29:20 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – व्रत – दानादि की परमपुण्यदायिनी चित्रा नक्षत्रयुता चैत्री पूर्णिमा (परम पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक) , व्रत की पूर्णिमा , श्री सत्यनारायण व्रत , श्री हनुमान जन्मोत्सव (दक्षिण भारत , काशी ) , अश्वमेधयज्ञफलं , चांडक पूजा (बंगाल) , अन्वाधान , मन्वादि , सर्वदेव दमनकोत्सव , मंगल मीन राशि में 08:38 पर , विघ्नकारक भद्रा 16:24 तक , चैत्र मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , शुक्रास्त पूर्वस्याम् , बुधोदय पूर्वस्याम् , वैशाख स्नान प्रारम्भ , रत्नत्रय व्रत / नवपद ओली पूर्ण (जैन), छत्रपति श्री शिवाजी महाराज पुण्यतिथि ( श्री हनुमान जन्मोत्सव वाले दिन , मतभेद भी हैं ) , श्री ज्योतिर्लिंग यात्रा (कोल्हापुर) , श्री सिद्धाचल यात्रा (जैन) , पिसा (यहूदी) , श्री पद्मप्रभु जी ज्ञान कल्याणक (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा) , श्री पीपानन्दाचार्य जी जयन्ती (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा) , मेला सालासर बालाजी महाराज , श्री बाबू कुँवर सिंह जयन्ती / स्मृति दिवस दोनों ( बिहार , मतभेद , कन्फर्म कर लें ) , श्री विल्फ्रेड डी सूजा (Wilfred de Souza) जयन्ती , विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस ,  ‘खोंगजोम दिवस’ ( मणिपुर ) व अंग्रेजी भाषा और स्पेनिश भाषा दिवस (ENGLISH LANGUAGE DAY {UN})._*
*_🔅कल बुधवार को 👉 वैशाख बदी प्रतिपदा पूर्णरात्रि ।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*मनोजवं   मारुततुल्यवेगं*
*जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं।*
*वातात्मजं वानरयूथमुख्यं*
*श्रीरामदूतं  शरणं  प्रपद्ये ॥*
*अर्थात् 👉*
_हे मनोहर, वायुवेग से चलने वाले, इन्द्रियों को वश में करने वाले, बुद्धिमानो में सर्वश्रेष्ठ। हे वायु पुत्र, हे वानर सेनापति, श्री रामदूत हम सभी आपके शरणागत है॥_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*23 अप्रैल 2024 , मंगलवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय – सारिणी में बदवाल करने की जरूरत है। आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आपकी मुलाकात या बात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। यात्रा योग बन रहा है। घरेलू वातावरण किसी मुख्य घटना से भावनात्मक हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा । सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। आपके बच्चे आपको शुभ समाचार दे सकते हैं। जिससे आपको खुशी होगी। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी कर रहें तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आना जाना करने में आपको आसानी होगी। हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। आपको व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। जिससे ऑफिस का माहौल बदल सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यो को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही उनको कुछ अच्छा सिखा भी सकते है। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। यात्रा हो सकती है जो किसी भी काम से सम्बन्धित हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दोस्त / रिस्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो ले लीजिए। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगो की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार ने एकता का माहौल रहेगा किसी कार्य को लेकर सब एक मत हो सकते है। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं, रिश्ता और भी मधुर होगा। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएँ घर का कार्य जल्दी समाप्त कर के परिवार वालो पर ध्यान देंगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आप जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें खर्च बढ़ सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है, आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*23 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1660 – स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।
1661 – ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक हुआ।
1705 – रिचर्ड स्टील ने “टेंडर हस्बैंड” का प्रीमियर लंदन में किया।
1723 – कॉर्नेलिस स्टीनॉउने ने यूट्रेक्ट के मुख्य पादरी का चुनाव जीता।
1774 – ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराया और रोहिलाखंड पर कब्जा किया।
1891 – रुस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निकाला गया।
1896 – न्यूयार्क में पहला फ़िल्म-शो हुआ।
1908 – डेनमार्क, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, हालैंड और स्वीडन के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1913 – अक्वीतानी नाम युद्धपोत को पानी में उतारा गया। यह अकेला ऐसा युद्धपोत था, जिसने दोनों विश्व-युद्धों में भाग लिया।
1935 – यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया।
1948 – पहला अरब-इज़रायल युद्ध शुरू हुआ, जिसके दौरान इज़रायलियों ने हायफ़ा बन्दरगाह को जीत लिया था।
1949 – चीन की रेड आर्मी ने नांजिंग पर फतह की।
1981 – सोवियत यूनियन ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
1984 – वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया। अमेरिका की स्वास्थ्य मंत्री माग्रेट हेकलर ने एड्स वायरस खोज की घोषणा की।
1985 – कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोकाकोला ने 99 साल बाजार में रहने के बाद एक नए फार्मूले के साथ नया कोक मार्केट में लाया। तीन महीने के विरोध के बाद यह कोक वापस ले लिया गया।
1990 – नामीबिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 160 वां सदस्य बना।
1992 – पेइचिंग में मैकडॉनल्ड्स का 700 सीटों वाला दुनिया का सबसे बड़ा रेस्टोरेण्ट शुरू हुआ।
1999 – उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की स्थापना के लिए 50 वर्ष पूरे होने पर वांशिगटन में तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
2002 – पेइचिंग में भारत तथा चीन के बीच सीमापार आतंकवाद पर वार्ता।
2003 – कुर्द और अरब विवादों को निपटाने के लिए आयोग गठित करने का निर्णय।
2005 – यू ट्यूब पर पहली बार वीडियो अपलोड किया गया।
2008 – क्षेत्रीय अनुसंधान और विश्लेषण केन्द्र, लखनऊ को केन्द्र सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने मान्यता दी।
2008 – इंडियन फरमर्स फर्टिलाइजर (इफ्को) और मिस्र की सेन्ट्रल एग्रीकल्चर व कोआपरेटिव यूनियन (कांकू) ने सहकारिता के क्षेत्र में नई परियोजनाओं के लिए एक समझौता किया।
2008 – अमेरिकी कांग्रेस ने म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सांग सूकी को शीर्ष नागरिक सम्मान अमेरिकी कांग्रेस स्वर्णपदक से सम्मानित करने की घोषणा की।
2013 – वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज (आईपीएल) शतक मात्र 30 गेंदों में जड़ा।
2014 – लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक भीषण ट्रेन दुर्घटना में तक़रीबन 60 लोगों की जान गयी और 80 से अधिक लोग घायल हो गए।
2019 – श्रीलंका में सरकार ने स्‍वीकार किया समय पर कार्रवाई होती तो रविवार के हमलों से बचा जा सकता था , होटलों में आतंकी हमलों को दो मुस्लिम भाइयों ने दिया था अंजाम , आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली बम धमाकों की जिम्मेदारी ।
2019 – चीन में एशियाई कुश्‍ती चैम्पियनशिप में बजरंग पूनिया ने स्‍वर्ण पदक जीता।
2020 – विश्व बैंक ने इस वर्ष भारत को दी जाने वाली राशि में 23 प्रतिशत तक कमी की संभावना जतायी।
2020 – नोवल कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित बहुपरीक्षित टीके का मनुष्य पर परीक्षण कल ब्रिटेन में शुरू हुआ।
2020 – NASA ने तस्वीरें जारी की , भारत की 20 साल से गंदी हवा लॉकडाउन से साफ हुई।
2021 – बांग्‍लादेश की राजधानी ढाका में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत और 35 घायल हुए।
2021 – उत्तराखंड के चमोली में भारत-चीन सीमा के पास ग्लेशियर टूटने से रैणी में ऋषिगंगा का जलस्तर बढ़ा।
2022 – राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने हीथ डेटा मैनेजमेंट (HDM) नीति का संशोधित मसौदा जारी किया।
2022 – बिहार ने विजयोत्‍सव के अवसर पर जगदीशपुर में एक साथ 77 हजार नौ सौ राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने का विश्‍व रिकॉर्ड बनाया।
2022 – गूगल ने इराकी कलाकार, शिक्षक और लेखक,नाज़िहा सलीम के सम्मान में एक डूडल बनाया।
2023 – भारत-चीन के बीच लद्दाख में कोर कमांडर लेवल की 18वीं बैठक हुई।
2023 – दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में से एक नर चीते उदय की मौत हुई।
2023 – केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने जी-20 शिक्षा कार्य समूह की बैठक के अंतर्गत भविष्य के कार्य की अपनी तरह की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

*23 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1751 – ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट इलियट-मरे-कीनमाउंड, मिंटो के पहले अर्ल , का जन्म हुआ।
1775 – ब्रिटेन के चित्रकार और मूर्तिकार जोसेफ मैलॉर्ड विलियम टर्नर का लंदन में जन्म हुआ।
1777 – बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सिपाही का जन्म बिहार के भोजपुर जिले में हुआ (मतभेद)।
1858 – जर्मनी के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ ,  वैज्ञानिक मैक्स प्लांक का जन्म हुआ।
1858 – पंडिता रमाबाई – प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक।
1873 – विट्ठल रामजी शिंदे – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध और बड़े समाज सुधारकों में से एक थे।
1889 – जी.पी. श्रीवास्तव – हिन्दी साहित्यकार थे।
1893 – ज्ञानेन्द्रनाथ मुखर्जी – भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक थे।
1913 – धनंजय कीर – डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जीवनी लिखने वाले साहित्यकार थे।
1915 – जगन्नाथ कौशल – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनेता थे।
1927 – अन्नपूर्णा देवी – सुरबहार वाद्ययंत्र बजाने वाली एकमात्र महिला उस्ताद।
1927 – विल्फ्रेड डी सूजा (Wilfred de Souza) – गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1935 – जॉर्ज वर्गीज कक्कानादन, भारत के केरल राज्य से मलयालम भाषा के कथाकार, उपन्यासकार और लेखक थे।
1954 – राजेन्द्र आर्लेकर – हिमाचल प्रदेश के 21वें राज्यपाल।

*23 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1616 – अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का निधन हुआ।
1858 – बाबू कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम के सिपाही का निधन जगदीशपुर, बिहार  में हुआ (मतभेद , 26 अप्रैल का भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें )।
1926 – माधवराव सप्रे – राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ता थे।
1973 – धीरेन्द्र वर्मा – हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।
1992 – सत्यजित राय निर्देशक, कहानीकार, साहित्यकार।
1996 – चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का एक हवाई हमले में निधन।
2007 – रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस निकोलाइएविच ऐल्तसिन का निधन हुआ।
2013 – शमशाद बेगम – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
2020 – शहूर रंगकर्मी उषा गांगुली का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
2021 – हिंदी और गुजराती फिल्मों के पॉपुलर एक्टर अमित मिस्त्री (47) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी फुटबॉल कोच और कार्यकारी डिक टावर्स (92) का मल्टीपल मायलोमा से निधन हुआ।

*23 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री हनुमान जन्मोत्सव (दक्षिण भारत , काशी )।
🔅 छत्रपति श्री शिवाजी महाराज पुण्यतिथि ( श्री हनुमान जन्मोत्सव वाले दिन , मतभेद भी हैं )।
🔅 श्री ज्योतिर्लिंग यात्रा (कोल्हापुर)।
🔅 श्री सिद्धाचल यात्रा (जैन)।
🔅 श्री पद्मप्रभु जी ज्ञान कल्याणक (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 श्री पीपानन्दाचार्य जी जयन्ती (चैत्र शुक्ल पूर्णिमा)।
🔅 मेला सालासर बालाजी महाराज।
🔅 पिसा (यहूदी)।
🔅 श्री बाबू कुँवर सिंह जयन्ती / स्मृति दिवस दोनों ( बिहार , मतभेद , कन्फर्म कर लें )।
🔅 श्री विल्फ्रेड डी सूजा (Wilfred de Souza) जयन्ती।
🔅 विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस।
🔅 ‘खोंगजोम दिवस’ ( मणिपुर )।
🔅 अंग्रेजी भाषा और स्पेनिश भाषा दिवस (ENGLISH LANGUAGE DAY {UN})।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button