एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

ईडब्ल्यूएस आरक्षण का एस सी व बी सी की तर्ज़ पर किया जाए वर्गीकरण : ब्राह्मण खाप

Haryana News

चंडीगढ़:  ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि हरियाणा में EWS के आधार पर जो आरक्षण दिया गया है उसका BC समाज को दिए गए आरक्षण की तरह वर्गीकरण किया जाए। ग्रुप ए व ग्रुप बी बनाया जाए।

इस मांग को बुलंद करते हुए उसे सिरे चढ़ाने के लिए ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा जी ने केंद्र सरकार द्वारा स्वर्ण जाति के 10 प्रतिशत आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर बहुत जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से मुलाकात करेंगे। पहले के आरक्षण की तर्ज पर ही जैसे एससी- ए और एससी- बी और बीसी -ए और बीसी -बी की तर्ज पर ही ईडब्ल्यूएस में भी आरक्षण का वर्गीकरण किया जाए , ब्राह्मण बनिया, पंजाबी और राजपूत इनको ईडब्ल्यूएस -ए में रखा जाए और जाट, सिख, रोड़ और त्यागी इनको ईडब्ल्यूएस- बी में रखा जाए। दोनो को 5-5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। इससे ना तो आरक्षण की सीमा का उलंघन होता है और सभी जातियों को आरक्षण का पूरा लाभ भी मिलेगा।

ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा के नेतृत्व मे ईडब्ल्यूएस के आरक्षण के वर्गीकरण की इस बात को मजबूती से रखने के लिए ब्राह्मण समाज का एक प्रतिनिधिमंडल बहुत जल्दी हरियाणा सरकार से मिलेगा। और इस को लागू करवाने का प्रयास करेगा। जिससे सभी जातियों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चो को इस आरक्षण के तहत नोकरियो में जगह मिल सके।

इसी उद्देश्य को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से जल्द ही मुलाकात करके आरक्षण के इस वर्गीकरण के फार्मूले को अमली जामा पहनाने की मजबूती से पैरवी करेंगे।

Related Articles

Back to top button