राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 18 फरवरी 2024

इतिहास की 18 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 18 फरवरी 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 18 फरवरी 2024*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1945
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2080
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* नवमी – 08:17 तक
*🗒पश्चात्-* दशमी
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 09:23 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* कौलव – 08:17 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* वैधृति – 12:38 तक
*✨पश्चात्-* विश्कुम्भ
*🌅सूर्योदय-* 06:57
*🌄सूर्यास्त-* 18:13
*🌙चन्द्रोदय-* 12:35
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 21:54 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:12 से 12:57
*🤖राहुकाल-* 16:48 से 18:13
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 माघ सुदी नवमी 08:17 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री महानन्दा नवमी , गुप्तनवरात्र समापन , मंगल श्रवण नक्षत्र में 22:24 पर , सर्वदोषनाशक रवियोग 09:23 तक , ज्वालामुखी योग 08:16 तक , वैधृति पुण्यम् , पुष्पांजलि व्रत पूर्ण (जैन ) , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन) , पशु मेला  पूर्ण (नागौर), महापण्डित श्री हरसू ब्रह्मदेव जयन्ती ( चैनपुर , माघ शुक्ल नवमी ) , श्री मधुसूदन महाराज पुण्य तिथि – सोंगीर (धुले) , भगवान श्री अजितनाथ जी तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल नवमी ) , श्री चैतन्य महाप्रभु देव जयन्ती , श्री रामकृष्ण परमहंस जयन्ती , श्री जय नारायण व्यास जयन्ती।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 माघ सुदी दशमी 08:52 तक पश्चात् एकादशी शुरु , ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*नरस्याभरणं   रूपं*
*रूपस्याभरणं गुण:।*
*गुणस्याभरणं ज्ञानं*
*ज्ञानस्याभरणं क्षमा॥*
*भावार्थ👉*
_मनुष्य का आभूषण उसका रूप होता है, रूप का आभूषण गुण होता है, गुण का आभूषण ज्ञान होता है और ज्ञान का आभूषण क्षमा होता है।अर्थात् रूपवान् होना भी तभी सार्थक है जब सच्चे गुण, सच्चा ज्ञान और क्षमा मनुष्य के भीतर हो।_
🌹

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*18 फरवरी 2024 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको आर्थिक लाभ होगा। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। कुछ जातक के यात्रा के प्रबल योग हैं। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। शारीरिक, कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। आप बातचीत में सावधानी रखें। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम आज असर कम दिखाएंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि और बढेगी। विचारों की शुद्धता निखरती जाएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रिस्तेदारों से मिलन होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मनचाहा साथी मिलने या बात होने से आप प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रहेंगें। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह आपके करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। लेकिन इससे आपको वित्तीय लाभ भी होंगे। इससे आपको भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। आज का दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा। साथ ही आपको काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं ,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं आज का दिन बहुत अ’छा है। आज आपके कार्य में उन्नति होगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है तथा नौकरी में उन्नति भी संभव है। आप व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। अपना ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें पूर्ण सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों आएंगे। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा । खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राजनैतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अ’छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

*18 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1614 – जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।
1695 – फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।
1884 – चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सुडान पहुँची।
1900 – दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने हथियार डाल दिए।
1905- शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।
1911 – एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई, जो 10 कि.मी. की थी। विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ, जिसमें 6500 पत्र नैनी ले जाए गये।
1915 – प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।
1926 – फ़्रांस और स्पेन की संयुक्त सेना ने अमीर अब्दुल करीम रैफ़ी के नेतृत्व वाली मोरक्को की सेना के प्रतिरोध को कुचल दिया।
1930 – लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल के नौवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टाॅमबामग ने की। बाद में प्लूटो से ग्रह का दर्जा वापस ले लिया ।
1943 – नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।
1945 – द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।
1946 – मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
1954 – पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई।
1965 – गाम्बिया देश को ब्रिटेन से स्वाधीनता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1970 – फ़िलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला।
1971 – भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
1977 – अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।
1979 – सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
1979 – अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
1983 – यू.एस. के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये।
1988 – बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटा दिये गए।
1989 – अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।
1991 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।
1996 – लंदन के वेस्ट एन्ड इलाके में एक डबल-डेकर बस में बम धमाके से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।
1998 – सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित।
1999 – भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ।
1999 – सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित।
2001 – एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
2002 – फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला।
2003 – दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।
2006 – फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।
2006 – भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस फिर से आरम्भ।
2007 – दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके में 68 लोग मारे गए।
2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।
2008 – आठ साल के सैन्य शासन के बाद पाकिस्तान में आम चुनाव सम्पन्न हुए।
2009 – लोकसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2009 पेश हुआ।
2014 – यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल।
2019 – पुलवामा हमला बदला – जैश कमांडर कामरान और गाजी समेत तीन आतंकियों की मुठभेड़ में मौत।मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल देहरादून , हवलदार श्योराम झूंझुनू , सिपाही हरिसिंह रेवाड़ी , पुलिसकर्मी अब्दुल रशीद कुपवाड़ा व सिपाही अजय कुमार हुए शहीद ।
2020 – भारत और रूस ने 16 अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किये।
2020 – भारतीय परमाणु उर्जा आयोग के अनुसंधानकर्ताओं ने मंड्या में 14,100 टन के लिथियम भंडार की खोज की।
2020 – पाकिस्तान ने 600 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने की क्षमता वाली परमाणु शक्ति संपन्न क्रूज मिसाइल ‘राड-2’ का सफल प्रक्षेपण परीक्षण किया।
2020 – अफगानिस्‍तान में अशरफ गनी 2019 के राष्‍ट्रपति चुनाव में पांच महीने बाद विजयी घोषित।
2021 – भारत – ऑस्ट्रेलिया – जापान – अमेरिका के बीच तीसरी मंत्रिस्तरीय बैठक का आयोजन हुआ।
2021 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 18 फरवरी की रात अपने मार्स पर्सिवरेंस रोवर को जेजेरो क्रेटर में सफलतापूर्वक लैंड कराया। इसी के साथ अमेरिका मंगल ग्रह पर सबसे ज्यादा रोवर भेजने वाला दुनिया का पहला देश बना।
2021 – डॉक्‍टर तमिलसाइ सौंदराराजन ने पुद्दुचेरी के नये उपराज्‍यपाल के रूप में शपथ ली।
2021 – इज़राइल ने घोषणा की कि वह अमेरिका के सहयोग से “एरो -4” नामक एक नई बैलिस्टिक मिसाइल शील्ड विकसित कर रहा है।
2021 – जॉर्जिया के प्रधान मंत्री, जियोर्गी गखारिया ने अपने इस्तीफे की घोषणा की।
2022 – अहमदाबाद की विशेष अदालत ने 2008 के अहमदाबाद विस्‍फोट मामले में 38 को फांसी और 11 को मृत्‍यु पर्यन्‍त आजीवन कारावास की सजा सुनाई (यह देश में पहली बार है कि 38 दोषियों को मृत्‍युदण्‍ड की सजा सुनाई गई)।
2022 – भारत – यूएई शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और महामहिम क्राउन प्रिंस ने ‘भारत और यूएई समग्र सामरिक गठजोड़ में प्रगति: नए मोर्चे, नया मील का पत्थर’ शीर्षक से एक संयुक्त दृष्टि-पत्र जारी किया व ऐतिहासिक सीईपीए पर हस्ताक्षर भी किए।
2022 – संयुक्त अरब अमीरात और भारत ने ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2023 – उज्जैन में महाशिवरात्रि पर 18 लाख 82 हजार दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया।
2023 – मध्य तुर्किये क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया।
2023 – हिसार में ‘कृषि दर्शन एक्सपो 2023’ का उद्घाटन हुआ।
2023 – जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक नई दिल्ली में श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई।
2023 – अमेरिका के मिसिसिपी में ताबड़तोड़ गोलीबारी होने से 6 लोगों की मौत हुई।
2023 – संयुक्त अरब अमीरात और भारत ने बिजनेस काउंसिल का यूएई चैप्टर लॉन्च किया।
2023 – सीपी राधाकृष्णन झारखंड के 11 वें तथा रमेश बैस महाराष्ट्र के 22वें राज्यपाल बने।

*18 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*

1486 – बंगाल के आध्यात्मिक गुरु एवं कवि चैतन्य महाप्रभु देव भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक थे का जन्म हुआ।
1836 – रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी – भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु।
1857 – मैक्स क्लिंजर चित्रकला, शिल्पकला और एचिंग कला में निष्णात्‌ जर्मन कलाकार।
1883 – मदन लाल ढींगरा – भारतीय क्रांतिकारी (18 सितंबर 1983 व 1987 जैसे अन्य मतभेद हैं , कन्फर्म कर लें) ।
1894- रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।
1899 – जय नारायण व्यास – एक भारतीय राजनेता , स्वतन्त्रता सेनानी और राजस्थान के तीसरे मुख्यमंत्री थे।
1925 – हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म हुआ।
1926 – नलिनी जयवंत – भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।
1927 – अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ – संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे।
1927 – ख़य्याम – बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार।
1933 – निम्मी – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।
1941 – अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म हुआ।
1944 – गुरमीत बावा – प्रसिद्ध भारतीय पंजाबी गायिका थीं।
1962 – दमयंती बेशरा – महिला सशक्तिकरण के लिए आवाज उठाने वाली महिला।
1986 – जिया माणेक – एक भारतीय अभिनेत्री ।
2002 – मनु भाकर – भारतीय महिला निशानेबाज़।

*18 फ़रवरी को हुए निधन👉*

1266 – मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का निधन हुआ।
1294 – क़ुबलय ख़ान, मंगोल सेनापति ।
1405 – तैमूर लंग – चौदहवी शताब्दी का एक शासक था जिसने तैमूरी राजवंश की स्थापना की थी। ।
1546 – मार्टिन लूथर, जर्मन धर्मसुधारक ।
1977 – अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।
2010- निर्मल पांडे – फ़िल्म अभिनेता  निधन हुआ।
2016 – अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।
2020 – बंगाली अभिनेता और पूर्व सांसद तपस पॉल का हृदय गति रुकने से मुंबई में निधन।
2020 – वरिष्ठ पत्रकार और कला कौमुदी दैनिक के संपादक एमएस मणि।
2020 – बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल।
2020 – फिक्की के पूर्व अध्यक्ष और केसीपी ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष वी एल दत्त का 82 वर्ष की आयु में निधन।
2022 – वरिष्ठ पत्रकार और सेवा निवृत्त आईआईएस अधिकारी प्रताप बोरदोलोई (72) का गुवाहाटी में निधन हुआ।
2023 – एक्टर और तेलुगु देशम पार्टी के नेता नंदमुरी तारक रत्न (39) का निधन हुआ।
2023 – तुर्की फुटबॉल मैनेजर अहमत सुअत ओज़ाज़िक (87) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अभिनेत्री और लेखिका बारबरा बॉसन (83) का निधन हुआ।
2023 – इतालवी फुटबॉल मैनेजर इलारियो कास्टागनर (82) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी अकादमी पुरस्कार विजेता लेखक टॉम व्हिटलॉक (68) का निधन हुआ।
2023 –  न्यूजीलैंड हार्नेस रेसिंग ड्राइवर/ट्रेनर पीटर वोल्फेंडेन (88) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी सेनापति जेम्स ब्रॉहिल (95) का निधन हुआ।

*18 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 महापण्डित श्री हरसू ब्रह्मदेव जयन्ती ( चैनपुर , माघ शुक्ल नवमी )।
🔅 श्री मध्वाचार्य पुण्यतिथि ( माघ शुक्ल नवमी )।
🔅 श्री मधुसूदन महाराज पुण्य तिथि-सोंगीर (धुले)।
🔅 भगवान श्री अजितनाथ जी तप कल्याणक (जैन , माघ शुक्ल नवमी )।
🔅 श्री चैतन्य महाप्रभु देव जयन्ती।
🔅 श्री रामकृष्ण परमहंस जयन्ती।
🔅 श्री जय नारायण व्यास जयन्ती।
🔅 बोली दिवस (जापान )।
🔅 विश्व व्हेल दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।

Related Articles

Back to top button