हरियाणा

प्रत्येक महिला को कानून व अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए: प्रिया लेघा

वैश्य महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण पर व्याख्यान आयोजित

भिवानी , (ब्यूरो): राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वैश्य महाविद्यालय के कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में नारी सशक्तिकरण विषय पर हुआ विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।
व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता प्रिया लेघा ने शिरकत की। इस अवसर पर मंच का सफल संचालन डॉ वंदना वत्स ने किया। व्याख्यान का शुभारंभ कार्यकारी प्राचार्य प्रो सविता जैन, कानूनी जागरुकता प्रकोष्ठ संयोजक डॉ रतन सिंह, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ वंदना वत्स द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। मुख्य वक्ता अधिवक्ता प्रिया लेघा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं का उत्पीड़न रोकने और उन्हें उनके हक दिलाने के बारे में बड़ी संख्या में कानून पारित किए गए हैं जिसकी जानकारी प्रत्येक महिला को होनी चाहिए। उन्होंने  घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न सहित महिलाओं के अनेकों अधिकारियों के बारे व महिलाओं की समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार सहित बताया। व्याख्यान के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के कानूनी जागरुकता प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ रतन सिंह व महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ वंदना वत्स ने प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के व्याख्यान महिलाओं के लिए एक संजीवनी का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अगर कानूनी पहलुओं की अच्छी तरह से समझ और जानकारी होगी तो वे जरूरत पडऩे पर इसका इस्तेमाल खुद की सुरक्षा के लिए बेहतर ढंग से कर पाएंगी। इस अवसर पर  डॉ अंजु राजन, डॉ पूनम वर्मा, डॉ रीना, डॉ इंदु,  सुरुचि गुप्ता, कोमल, वंदना भाकर, डॉ कल्पना आदि समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button