पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 26 नवम्बर 2025
किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 26 नवम्बर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 26 नवम्बर 2025

🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 26 नवम्बर 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 24:03 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 25:33 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* कौलव – 11:35 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* वृद्धि – 12:42 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 06:52
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 11:39
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:08 से 13:27
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी षष्ठी 24:03 तक पश्चात् सप्तमी शुरू , स्कन्द (गुह) षष्ठी , मूलक रूपिणी षष्ठी (बंगाल) , चम्पा षष्ठी (महाराष्ट्र) , श्री अन्नपूर्णा षष्ठी व्रतारम्भ (सांयकालीन षष्ठी में) , श्री मार्तण्डभैरव उत्थापन , श्री राम कलेवा , सर्वदोषनाशक रवियोग 25:33 तक , राजयोग , कुमारयोग , शुक्र वृश्चिक राशि में 11:22 पर , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , सन्त श्री तारण तरण जयन्ती (जैन, म.प्र.) , 26/11 की 16वीं बरसी (मुंबई आतंकवादी हमला) , श्री बीरेन मित्रा जयन्ती , वैज्ञानिक श्री यशपाल जयन्ती , राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (डॉ. वर्गीस कुरियन जयन्ती) , राष्ट्रीय विधि / कानून / लॉ / संविधान दिवस व विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 मार्गशीर्ष सुदी सप्तमी 24:31 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , मित्र (विष्णु) सप्तमी , भानु (सूर्य) सप्तमी , नन्दा /भद्रा सप्तमी , पंचक 14:07 से।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*न दुर्जन : साधुदशामुपैति*
*बहुप्रकारैरपि शिक्ष्यमाण:।*
*आमूलसिक्त: पयसा घृतेन*
*न निम्बवृक्षो मधुरत्वमेति ।।*
*भावार्थ👉*
_जिस प्रकार नीम के वृक्ष की जड़ को दूध और घी से सींचने पर भी उसमें मधुरता पैदा नहीं होती, उसी प्रकार दुर्जन व्यक्ति को अनेक प्रकार के उपदेश देने पर भी उसमें सज्जनता नहीं आती।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*26 नवम्बर 2025 , बुधवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। हल्की थकान महसूस कर सकते हो। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें- ख़ासतौर पर अपनी पत्नी/पति के साथ- नहीं तो यह घर की शांति पर असर पड़ सकता है। मन कामकाज में सामान्य रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आप घूमने-फिरने और पैसे ख़र्च करने के मूड में होंगे। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो क़ामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज व्यस्त दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज सेहत बढ़िया रहेगी। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कारोबारियों को उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं।बाहरी खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। बच्चे ज़्यादा वक़्त साथ बिताने की मांग करेंगे- लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। अपने वरिष्ठों को नज़रअंदाज़ न करें। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह ज़रूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जाँच लें। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज सूझ-बूझ से आप अतिरिक्त धन कमाएंगे। दूसरों की इच्छाएँ आपकी अपना ख़याल रखने की इच्छा से टकराएगी- अपने जज़्बात को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। अगर अपने प्रेमी को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो उनसे आज बात कर सकते हैं। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। यात्रा करना फ़ायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। अपनी जीवन में एक संगीत पैदा करें, समर्पण का मूल्य समझें और हृदय में प्रेम व कृतज्ञता के फूल खिलने दें। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। कई कामों को छोड़कर आप आज अपने पसंदीदा कामों को करने का मन बनाएंगे लेकिन काम की अधिकता के कारण आप ऐसा नहीं कर पाएँगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*26 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1527 – पोप क्लीमेंस सातवें ने सम्राट कैरल पहले के साथ समझौता किया।
1688 – फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1703 – भयानक तूफान में ब्रिटिश नौसेना के करीब 1500 नौसैनिक मारे गए।
1716 – पहला शेर अमेरिका में बोस्टन में दिखाया गया
1741 – फ्रैंको-बवेरियन सैनिकों ने मौरिस ऑफ सैक्सनी तूफान प्राग का आदेश दिया।
1759 – विनाशकारी भूकंप में बेरूत और दमिश्क शहर तबाह हो गए, करीब 40,000 लोग मारे गए।
1764 – फ्रांस ने जेसुइट एनोर्ड को प्रतिबंधित किया।
1784 – संयुक्त राज्य में रोमन कैथोलिक अपोस्टोलिक प्रीफेक्चर की स्थापना की गई।
1805 – वेल्स में पोंटसीसिल्ले एक्वाडक्ट खोला गया, यह 1,007 फीट (307 मीटर) ऊँचा और 126 फीट (38 मीटर) लंबा है।
1825 – प्रथम कॉलेज बिरादरी की स्थापना (कप्पा अल्फा (यूनियन कॉलेज, न्यूयोर्क ) में की गयी।
1842 – नोट्रे डेम विश्वविद्यालय स्थापना की गयी।
1851 – लंदन-पेरिस के बीच टेलीग्राफ कनेक्शन शुरू किया गया।
1867 – डेट्रॉइट के जेबी सदरलैंड द्वारा प्रथम अनुकूलित वातावरण रेल कार पेटेंट कराई गई।
1885 – पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी ( 27 नवम्बर 1870 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें )।
1932 – महान् क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये।
1948 – विश्व का पहला पोलराइड कैमरा बॉस्टन, अमेरिका में बेचा गया।
1948 – नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई (कन्फर्म नहीं है)।
1949 – आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।
1953 – ब्रिटेन के ऊपरी सदन हाउस ऑफ़ लॉर्डस ने देश में व्यावसायिक टेलीविज़न चैनल शुरू करने के लिए पेश किए गए प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
1960 – भारत में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई।
1966 – फ्रांस की रेंस नदी के मुहाने पर विश्व के पहले ज्वारीय ऊर्जा संयत्र ने काम करना शुरू किया।
1967 – लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।
1974 – नेपाल में सस्पेंशन ब्रिज के ध्वस्त होने से करीब 140 लोग मारे गए।
1983 – ब्रिटेन में सबसे बड़ी डकैती हुई। हथियारबंद डकैतों ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर ढाई करोड़ पाउंड के सोने की लूट की थी।
1984 – इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
1990 – ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा।
1992 – ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में ये तय किया कि ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ को अपनी आय पर कर देना होगा।
1996 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के संदर्भ में ‘आयल फ़ॉर फ़ुड डील’ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया।
1997 – पाक सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने मुख्य न्यायाधीश को निलम्बित किया।
1998 – तुर्की के प्रधानमंत्री मेसुत यिल्माज ने संसद में अपनी सरकार के विश्वासमत हासिल नहीं कर पाने के बाद इस्तीफ़ा दिया।
1998 – कंबोडिया के वर्तमान प्रधानमंत्री हुनसेन को औपचारिक रूप से पुन: देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया ।
1998 – माहे (सेशल्स) में इस्रायल की ‘लीनोर अबार्गिल’ 1998 की ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
1998 – टोनी ब्लेयर आॅयरलैंड की संसद को संबोधित करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बने।
2001 – नेपाल में 200 माओवादी विद्रोही मारे गये; देश में आपातकाल लागू।
2002 – बीबीसी के सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।
2006 – इराक बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।
2008 – भारत के मुंबई नगर में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात् मुक्त करा लिया। मुंबई में हुए इस आतंकवादी हमले में 164 लोग मरे, 250 से अधिक घायल।
2012 – सीरिया में हवाई हमले में दस बच्चों की मौत, 15 घायल।
2012 – अरविंद केजरीवाल ने एक नये राजनैतिक दल आम आदमी पार्टी का गठन किया।
2019 – इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट (IRIFM) की स्थापना हैदराबाद, तेलंगाना में की गई।
2019 – अल्बानिया में सवेरे छह दशमलव चार तीव्रता का शक्तिशाली भूकम्प आया।
2019 – पाकिस्तान के दक्षिणी बलूचिस्तान प्रांत में एक बस के खाई में गिरने से नौसेना के 9 जवान मारे गए और 29 अन्य घायल हो गए।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश बैठक और प्रदर्शनी (री-इन्वेस्ट 2020) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।
2020 – भारत और फिनलैंड ने पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2020 – राजकोट के एक अस्पताल में भीषण आग लगी जिसमें कुल छह की झुलस कर मौत हो गयी।
2021 – दो दिवसीय अंतरिक्ष यात्रा के बाद, एक नया डॉकिंग मॉड्यूल ले जाने वाला एक रूसी कार्गो यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक जुड़ गया।
2022 – ISRO ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में PSLV-C54 रॉकेट लॉन्च किया।
2022 – दक्षिण भारत के करीब 34 सैलानियों से भरी ओवरलोडेड नौका गंगा में डूब गई।
2023 – सहारनपुर में खाद्य पदार्थ के गोदाम में भीषण आग लगी।
2023 – 54वें आईएफएफआई में ‘डिजिटल मोशन पिक्चर प्रिजर्वेशन का परिचय’ पर मास्टरक्लास का आयोजन हुआ।
2024 – मुंबई में एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
2024 – इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के हिजबुल्लाह के साथ अस्थायी युद्ध विराम की घोषणा की।
2024 – संविधान के 75 साल पूरे होने पर राष्ट्रपति ने स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया।
*26 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1477 – इटली के विख्यात नाविक सेबैस्टियन कैबो का फलोरंस नगर में जन्म हुआ।
1754 – प्रसिद्ध जर्मन लेखक जॉर्ज फॉस्टर का जन्म हुआ।
1881 – नाथूराम प्रेमी – प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।
1917 – बीरेन मित्रा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ व उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1919 – राम शरण शर्मा – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।
1921 – देश के श्वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले व प्रसिद्ध उद्योगपति वर्गीज कुरियन का जन्म में हुआ।
1923 – वी. के. मूर्ति – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र।
1926 – यशपाल – भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे , का जन्म हरियाणा में हुआ था।
1926- रवि राय, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1944 – विनोद कुमार दुग्गल – मणिपुर के पूर्व राज्यपाल।
*26 नवंबर को हुए निधन👉*
1855 – एडम मिसकिए विच नामक पोलैंड के कवि और लेखक का उसमानी शासन की राजधानी इस्तांबूल में निधन हुआ।
1894 – जर्मनी के गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री हेनरी रोडल्क हर्टज़ (37)का निधन हुआ।
1976 – श्री यशपाल- हिन्दी साहित्य के प्रेमचंदोत्तर युगीन कथाकार।
2008 – हेमंत करकरे – 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख थे।
2008 – विजय सालस्कर – मुंबई पुलिस में सेवारत एक वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट थे।
2011 – बिहार की विद्वत्परंपरा कड़ी के महत्वपूर्ण स्तंभ लेखक कुमार विमल।
2014 – तपन राय चौधरी – प्रसिद्ध इतिहासकार।
2019 – जानेमाने कार्टूनिस्ट सुधीर डार का (87) निधन हुआ।
2020 – फकीरचंद कोहली (96) -भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित टीसीएस के संस्थापक।
2021 – गीतकार-संगीतकार स्टीफन सोंडहाइम (91) का निधन हुआ।
2022 – दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी कॉमेडी पटकथा लेखक व निर्देशक जिम अब्राहम (80) का निधन हुआ।
*26 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 सन्त श्री तारण तरण जयन्ती (जैन, म.प्र.)।
🌟 26/11 की 16वीं बरसी (मुंबई आतंकवादी हमला)।
🌟 श्री बीरेन मित्रा जयन्ती।
🌟 वैज्ञानिक श्री यशपाल जयन्ती।
🌟 राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (डॉ. वर्गीस कुरियन जयन्ती)।
🌟 राष्ट्रीय विधि / कानून / लॉ / संविधान दिवस।
🌟 विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

