प्रदेश भर के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों में भारी रोष, आंदोलन की तैयारियों में जुटे कर्मचारी
एसओपी जारी न करने से कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों में भरी रोष, छेड़ेगे आंदोलन मुकेश तेवतिया

होडल,(रतन सिंह): कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान मुकेश तेवतिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट की अनुबंध बढ़ोतरी सामान शर्तो पर 1जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 तक का पत्र जारी किया हैं जबकि हरियाणा सरकार ने पिछली बार 31 मार्च से 30 जून तक, तीन महीनों का जो अनुबंध बढ़ोतरी का जो पत्र जारी किया था तब कहा था कि प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट को जल्द ही एक्ट में शामिल किया जायेगा लेकिन सरकार ने कंप्यूटर लैब अटेंडेंट के साथ विश्वासघात किया हैं जिससे प्रदेश भर के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों में भारी रोष और सरकार के प्रति गुस्सा हैं। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट पिछले 14 वर्षों से सरकारी स्कूलों में नाममात्र वेतन पर अपनी सेवाएं दे रहें हैं जिससे इस महगांई के दौर में परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा हैं। मुकेश तेवतिया ने बताया कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों की भर्ती 2011 में नियमों के तहत हुई थी सरकार के द्वारा अखबार में विज्ञापन दिया गया और नियमों-शर्तों के तहत सी डैक मोहाली के द्वारा परीक्षा ली गई, इंटरव्यू हुआ और फिर मैरिट के आधार पर कंप्यूटर लैब अटेंडेंट का चयन किया गया आज लगभग 14 वर्ष बीत जाने के बाद सरकारें बदली ऑफिसर बदले लेकिन विडंबना की बात है प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों का भाग्य नही बदला हैं
मुकेश तेवतिया ने कहा कि जल्द ही प्रदेश भर के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट रणनीति बनाकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा करेंगे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों को एक्ट-2024 में शामिल किया जाए । प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट को एक्ट 2024 में योग्यता अनुसार तकनीकी पे-स्केल लागू किया जाये। प्रदेश भर के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों का जनरल तबादला/समायोजन किया जाए ।