हरियाणा

उत्तरपुस्तिका मुद्रण प्रणाली के विरोध में कर्मचारियों का रोष जारी

भिवानी, (ब्यूरो): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी संगठन-1016 संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व तृतीय श्रेणी कर्मचारी संगठन संबद्ध कर्मचारी महासंघ ने संयुक्त रूप से सोमवार को स्थानीय शिक्षा बोर्ड परिसर में द्वार सभा का आयोजन किया। इस द्वार सभा की अध्यक्षता संयुक्त रूप से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी संगठन-1016 के प्रधान सत्यवीर सिंह स्वामी एवं जितेंद्र दलाल ने की तथा मंच का संचालन महासचिव सोमवीर सिंह पूनिया ने किया। इसके अलावा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के कोषाध्यक्ष मा. सुखदर्शन सरोहा, जिला प्रधान सुरजभान जटासरा, बिजली बोर्ड से सर्कल सचिव अशोक गोयत, भिवानी ब्लॉक के प्रधान सुशील आलमपुर सहित सर्व कर्मचारी संघ से अन्य कर्मचारी नेता भी उपस्थित रहे। द्वार सभा में महासचिव सोमवीर सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा बार-बार मांग उठाने के बावजूद बोर्ड प्रशासन मांग मानने की बजाय उल्टा उनकी जायज आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मुद्दों का हल करने की बजाय संगठन के एक नेता का तबादला द्वेष भावना के साथ फरीदाबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में किया। सर्व कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष मा. सुखदर्शन सरोहा ने कहा कि उत्तरपुस्तिका मुद्रण का कार्य विचार-विमर्श किए बगैर गोपनीय सैल को सौंपा गया है, उससे इस कार्य की पारदर्शिता पर प्रश्न चिह्न लगना स्वाभाविक है। इस अवसर पर देवेन्द्र श्योराण, जोगेंद्र, सुरेश चौहान, रविंद्र, अरविन्द, भारतदीप, कुलविंद्र, अशोक लांबा, संदीप शर्मा, संदीप जांगड़ा, अरूण, अमनदीप, मंजीत, सत्येन्द्र व कुलदीप सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

धरने पर उपस्थित बोर्ड कर्मचारी।

Related Articles

Back to top button