एक्सक्लूसिव खबरेंराष्ट्रीय

सातवें और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार खत्म, 1 जून को होगा मतदान, 4 को आएंगे नतीजे

देश में सातवें और आखिरी चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार को खत्म हो गया। करीब 75 दिन चले चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। सातवें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। चार जून को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे

देश में सातवें और आखिरी चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार को खत्म हो गया। करीब 75 दिन चले चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। सातवें चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। चार जून को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। बता दें कि 16 मार्च को चुनाव आयोग ने देश में लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया था। अब तक 6 चरणों का चुनाव हो चुका है। छह चरणों में 486 सीटों पर चुनाव हो चुका है।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिमाचल और पंजाब में जनसभा को संबोधित किया। योगी आदित्नयाथ ने हिमाचल प्रदेश में कंगना रनौत और अनुराग ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार किया। इसके अलावा पंजाब के लुधियाना में रवनीति सिंह बिट्टू और आनंदपुर साहिब में सुभाष शर्मा के लिए वोट मांगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पंजाब में चुनाव प्रचार किया है। अरविंद केजरीवाल ने पटियाला में रोड शो किया और लोगों को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि सातवें चरण में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार में चुनाव होना है। उत्तर प्रदेश की 13 सीटें, पंजाब की 13 सीटें, पश्चिम बंगाल की 8 सीटें के अलावा हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों पर चुनाव होगा।

Related Articles

Back to top button