हरियाणा

भारी बारिश से यमुना में उफान, यमुनानगर के कई गांवों में घुसा पानी, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

यमुनानगर : पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही वर्षा के चलते जहां यमुना उफान पर है। इसके कारण हथिनीकुंड बैराज में जलस्तर बढ़ गया है, जिसको लेकर बैराज से डिस्चार्ज किया गया। बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुनानगर के कई गांवों में पानी घुस गया है और घर पानी में डूब गए हैं।

जानकारी के अनुसार यमुना के साथ लगते लापरा, कैत, मंडी सहित कहीं अन्य गांवों और सड़कों पर पानी घुस गया है, जिसके कारण   घरों में रखा हुआ सामान पानी में बह गया है और फसलें भी नष्ट हो चुकी हैं। परेशान लोगों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

लोगों का कहना है कि सैकड़ों एकड़ जमीन पर लगी फसल नष्ट हो चुकी है। जहां-जहां पानी आया पानी के साथ रेत और मिट्टी आई है, जिससे फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। इसके अलावा घरों में पानी घूसने से रखा हुआ सामान भी बह गया। लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। लोगों का कहना है कि सरकार हमारी मदद करें।

Related Articles

Back to top button