Dostana 2: जान्हवी कपूर नहीं, अब ये ब्यूटी क्वीन बनेगी विक्रांत मैसी की हीरोइन! जानें कौन हैं सिनी शेट्टी

धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ को लेकर काफी बज बना हुआ है. लंबे समय से फिल्म पर नए अपडेट सामने आ रहे हैं. हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि विक्रांत मैसी और लक्ष्य लालवानी की इस फिल्म में जान्हवी कपूर लीड रोल निभाएंगी. लेकिन जान्हवी कपूर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है और करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ को नई फीमेल लीड मिल गई है.

लक्ष्य और विक्रांत मैसी स्टारर ‘दोस्ताना 2’ डायरेक्ट-टू-OTT रिलीज हो सकती है. इस फिल्म से पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी सिनी एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो सिनी शेट्टी को ‘दोस्ताना 2’ की लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल किया गया है. ऐसे में हम आपको बताते हैं कि सिनी शेट्टी कौन हैं और क्या करती हैं.

सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में कर्नाटक से आए एक परिवार में हुआ था. कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया था. इसके अलावा, सिनी ने मिस वर्ल्ड 2023 में भी भारत को रिप्रेजेंट किया था. ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर ने घाटकोपर के सेंट डोमिनिक सैवियो स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी की.

सिनी ने अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद SK सोमैया कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में एडमिशन लिया. उन्होंने कॉलेज से अकाउंटिंग और फाइनेंस में डिग्री ली. अच्छी एजुकेशनल बैकग्राउंड के अलावा, ब्यूटी क्वीन सिनी एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं.

दोस्ताना 2 के अलावा, ऐसी खबरें भी हैं कि सिनी ने एक और थ्रिलर फिल्म साइन की है. हालांकि, इस पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है. ‘दोस्ताना 2’ के बाद उनके प्रोजेक्ट के बारे में डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई हैं. सिनी की सोशल मीडिया की बात करें तो, ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर सिनी के इंस्टाग्राम पर 418K फॉलोअर्स हैं.

करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ को अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट को फिर से लिखा जा रहा है और इसमें कुछ बदलाव किए जा रहे हैं. खबर है कि ये रोम-कॉम दो भाई-बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ही लड़के से प्यार करने लगते हैं. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.




