राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 04 अप्रैल 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 04 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 04 अप्रैल 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 20:15 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* आर्द्रा – 29:21 तक
*🌠पश्चात्-* पुनर्वसु
*💫करण-* गर – 08:54 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* शोभन – 21:44 तक
*✨पश्चात्-* अतिगण्ड
*🌅सूर्योदय-* 06:08
*🌄सूर्यास्त-* 18:40
*🌙चन्द्रोदय-* 10:37
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 10:50 से 12:24
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 चैत्र सुदी सप्तमी 20:15 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , नवरात्रि का छठा दिन – मां कात्यायनी व्रत – पूजा , श्री दुर्गा पूजा प्रारम्भ (बंगाल) , वासन्ती दुर्गा पूजारम्भ , श्री भानू सप्तमी , नाग सप्तमी , मोदन व्रत , चैत्र नवपद आयंबील (ओली) प्रारम्भ (जैन) , श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारम्भ 20:13 बजे से , विघ्नकारक भद्रा 20:13 से , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री एकवीरा देवी पालखी समारोह (कार्ला) , पं. श्री माखनलाल चतुर्वेदी जयन्ती , श्री नृपेन चक्रबर्ती स्मृति दिवस , श्री सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ स्मृति दिवस व खदान जागरूकता हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 चैत्र सुदी अष्टमी 19:29 तक पश्चात् नवमी शुरु , नवरात्रि का सातवाँ दिन – मां कालरात्रि व्रत – पूजा।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*चंद्रहासोज्ज्वलकरा*
*शार्दूलवरवाहना  ।*
*कात्यायनी शुभं दद्याद्*
*देवी दानवघातिनी।।*
*भावार्थ👉*
_चमचमाते हुए चंद्रहास खड्ग को करकमल में धारण किए हुए और श्रेष्ठ सिंह की सवारी वाली एवं दानवों का वध करने वाली माता कात्यायनी देवी शुभ फलदात्री हों।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*04 अप्रैल 2025 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन व्यस्त रहने की सम्भावना परन्तु आराम कर सकोगे। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन कम लगे तो सकारात्मक सोच बनाएँ लाभ मिलेगा। बाहर के खाने से परहेज करें। किसी कार्य के बधाई के पात्र बनोगे। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको सुखद सूचना मिल सकती है लेकिन अति लोभ व नकारात्मक विचारों से बचें। यात्रा योजना का विस्तार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार उम्मीद पर खरा उतरेगा। ध्यान देने पर स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आपका प्रयास आज रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा जो आपको नई ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपको धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। आज दिन शुभ रहेगा। आज का दिन मंगलमय रहेगा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कर्क राशि के जातक आज ऊर्जावान रहेगे। भागीदारी में लाभ कम होगा। आपके अपने मधुर व्यवहार करें इसलिए लिए जागरूक रहना सही है । शारीरिक स्वस्थता को बढावा दें। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धर्म कर्म से लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है।  कोई समाचार मिलने के योग है । समय निकालकर आराम करें । सोच-समझकर यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। आपको अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। जिससे आपको धन लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।  आपको यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से संबंध और गहरे होंगे। अपने आपको आलस से बचाएं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी, सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यस्तता बनी रहेगी। फिर भी कार्यों की गति धीमी रहेगी । इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान न हों सब सही रहेगा । राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। परिवार में तालमेल की स्थिति से बनाना ही बेहतर है। बड़ो का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज की गई यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। दिन अनुकूल रहने से मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में किसी हल्की परेशानी का संकेत है, अपनी सूझबूझ से आप इससे बच सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आत्मविश्वास में बढोतरी होगी । कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। प्रेम संबंध में तालमेल बनाएँ रखें। आत्मविश्वास की कमी दिख सकती है इसे कमजोर न होने दें । आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से सम्बन्ध मधुर होंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
भाग्य का साथ आज सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा। सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। व्यक्तित्व कमजोर न होने दें। विदेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*4 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1460 – स्विट्जरर्लैंड में बेसल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1716 – रुस और प्रशिया की सेनाओं ने उत्तरी जर्मनी के विस्मार पर कब्जा किया।
1722 – जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
1818 – अमेरिकी संसद में राष्ट्रीय ध्वज में लाल रंग की तेरह पट्टी और बीस स्टार रखने का फैसला लिया गया।
1850 – लॉस एंजिलिस को शहर के रूप में शामिल किया गया।
1858 – ह्ययूज रोज के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना के साथ युद्ध करने के बाद झांसी की रानी लक्ष्मीबाई झांसी से निकलकर काल्पी पहुंची और बाद में ग्वालियर की ओर चली गई।
1905 – हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में भूकंप से करीब बीस हजार लोगों की मौत हुई।
1910 – दार्शनिक श्री अरविन्दो पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) पहुंचे जहां उन्होंने योग और आध्यात्मिक केन्द्र खोला।
1916 – अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी।
1941 – जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर कब्जा किया।
1944 – ब्रिटिश सेना ने इथोपिया के आदिश अबाबा पर कब्जा किया।
1949 – उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई जो शीतयुद्ध के शुरुआती दौर का नतीजा थी।
1960 – अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की।
1968 – अमेरिका के मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर की गोली मारकर हत्या। मार्टिन लूथर किंग को अमेरिका का गांधी भी कहते हैं।
1975 – बिल गेट्स और पॉल एलन के बीच में हुए समझौते के फलस्वरूप माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना हुई।
1979 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को फ़ाँसी।
1994 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा द्वारा तिब्बती बालक उग्येन थिनली दोरजी को नये कर्मापा के रूप में घोषणा।
1997 – क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया (1994 का भी वर्णन मिलता है कन्फर्म कर लें)।
2001 – चीन का अमेरिका विमान व चालक दल लौटाने से इन्कार ।
2001 – फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति एरुत्रादा के ख़िलाफ़ आरोप पत्र दाखिल।
2002 – अफगानिस्तान में भूस्खलन के कारण 150 लोगों की मौत हो गई।
2004 – भारत-नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर माओवादियों ने 18 भारतीय तेल टैंकरों में आग लगाई।
2006 – ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन पर नये आरोप लगे।
2008 – दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा सदस्यता स्वीकार किया।
2008 – पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के ख़ुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया।
2010 – माओवादियों द्वारा किए गए उड़ीसा, भारत के कोरापुट ज़िले में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी।
2013 – महाराष्ट्र के ठाणे में अवैध रूप से निर्मित इमारत गिरने से तक़रीबन 80 लोग मारे गए।
2013 – छत्तीसगढ़ में एक कुल्हाड़ी-हत्या कांड में नौ लोग मारे गए।
2019 – छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल के चार जवान शहीद।
2019 – इथोपियन प्लेन क्रैशः बोइंग एमरजैंसी रूल फॉलो करने के बावजूद विमान कंट्रोल नहीं कर सके पायलट।
2019 – प्रधानमंत्री मोदी को मिला यूएई का सबसे बड़ा सम्मान ‘जायेद मेडल’ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायेद अल नाहयान ने सम्मानित किया।
2020 – सोलोमन द्वीप पर आये शक्तिशाली तूफान में एक नौका में सवार 28 लोग लापता हो गये।
2020 – कोरोना महामारी के चलते जान गंवाने वाले मरीजों और चिकित्साकर्मियों की याद में चीन में तीन मिनट का मौन रख कर राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया गया।
2021 – बांग्लादेश सरकार ने सभी सार्वजनिक यातायात निलंबित करने की घोषणा की।
2021 – मंगल की सतह पर अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के हेलिकॉप्टर Ingenuity ने लैंड किया , इसके साथ ही यह दूसरे ग्रह की धरती पर उतरने वाला पहला रोटरक्राफ्ट बना।
2022- लोकसभा में Criminal Procedure (Identification) Bill (दंड प्रक्रिया (शिनाख्त) विधेयक 2022) पारित हुआ।
2022 – पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मुख्‍य न्‍यायाधीश गुलजार अहमद को देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया।
2023 – राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने घोषणा की कि राजस्थान राइट टू हेल्थ लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
2023 – सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए भीषण हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मौत व 11 गम्भीर रूप से घायल हुए।
2023 – पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मैनहटन कोर्ट में पेशी से पहले गिरफ्तार कर लिया गया व करीब 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश भी दिया।
2023 – फिनलैंड NATO में शामिल हो 31वां सदस्य बना।
2024 – हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया व उत्तर भारत के कई हिस्सों में इसके झटके महसूस किये गये।
2024 – सरकारी मीडिया ने आज बताया कि संदिग्ध सुन्नी मुस्लिम आतंकवादियों ने दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स मुख्यालय पर हमला कर कम से कम 11 ईरानी सुरक्षा बल सदस्यों की हत्या कर दी व 16 अन्य को जान गंवानी पड़ी।

*4 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1889 – माखन लाल चतुर्वेदी – हिन्दी जगत् के कवि, लेखक, पत्रकार।
1904 – प्रसिद्ध गायक कुंदन लाल सहगल का जन्म हुआ।
1905 – नृपेन चक्रबर्ती –  त्रिपुरा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री व ‘कम्युनिस्ट आन्दोलन’ के पितृ पुरुष।
1908 – अमरीका के लेखक रिचर्ड राइट का जन्म हुआ वे अश्वेत अमरीकी व्यक्ति थे।
1922 – अमेरिकी संगीतकार एलमर बर्नस्टाइन का जन्म हुआ।
1933 – बापू नादकर्णी – पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ।
1949 – भारत की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म गुजरात के जुनागढ़ में हुआ।
1969 – पल्लवी जोशी – भारतीय फ़िल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री।
1972 – लीसा रे – भारतीय अभिनेत्री एवं फैशन मॉडल।
1976 – सिमरन – भारतीय अभिनेत्री ।
1979 – अंग्रेजी फिल्मों के एक अभिनेता हीथ लैजर का जन्म हुआ।

*4 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1924 – गंगाधर मेहरे – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध कवि थे।
1987 – अज्ञेय, सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन – हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।
1995 – हंसा मेहता – भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद।
2019 – वेदवती वैदिक – प्रमुख उपनिषदों के आख्यानों, अवधारणाओं, पदों, और शब्दों की युक्तियुक्त व्याख्याकार।
2020 – दिग्गज अभिनेता फॉरेस्ट कॉम्पटन का COVID-19 संक्रमण के कारण निधन।
2021 – दिग्गज अभिनेत्री शशिकला ओम प्रकाश सहगल (88) का निधन हुआ।
2021 – भारतीय क्रिकेट की शुरुआती महिला कमेंटेटर चंद्रा नायडू (88) का निधन हुआ।
2021 – खलील इस्माइल मकरानी,  गुजरात, भारत के एक कवि और उपन्यासकार थे।
2021 – पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और गुजरात के वांकानेर दिग्विजय सिंह झाला (88) का निधन हुआ।
2022 – क्रोएशियाई बास्केटबॉल सेंटर और कोच पेटार स्कैन्सी (78) का निधन हुआ।
2023 – डेनिश फुटबॉल गोलकीपर बिर्गर जेन्सेन (72) का निधन हुआ।
2024 – राजस्थान में भीलवाड़ा जिले की मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे विवेक धाकड़ ने आत्महत्या की।

*4 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री एकवीरा देवी पालखी समारोह (कार्ला)।
🔅 पं. श्री माखनलाल चतुर्वेदी जयन्ती।
🔅 श्री नृपेन चक्रबर्ती स्मृति दिवस।
🔅 श्री सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ स्मृति दिवस।
🔅 खदान जागरूकता हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button