राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 09 अगस्त 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 09 अगस्त 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 09 अगस्त 2025

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*रक्षाबंधन पर्व*
*संस्कृत दिवस*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 09 अगस्त 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* पूर्णिमा – 13:26 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 14:24 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* बव. – 13:26 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* सौभाग्य – 26:15 तक
*✨पश्चात्-* शोभन
*🌅सूर्योदय-* 05:46
*🌄सूर्यास्त-* 19:06
*🌙चन्द्रोदय-* 19:21
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 26:12 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:53
*🤖राहुकाल-* 09:06 से 10:46
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 श्रावण सुदी पूर्णिमा 13:26 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास (भिवानी) द्वारा संकलित पंचांग , रक्षाबंधन (राखी) पर्व , सूण माण्डणा , स्नान – दान – व्रतादि की श्रवण नक्षत्रयुता श्रावणी पूर्णिमा (परमपुण्यकाल सूर्योदय से 13:25 तक) , श्रावण पूर्णिमा व्रत , नारली पूर्णिमा, जंध्याला पूर्णिमा , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 14:24 तक , पंचक प्रारम्भ 26:11 से , अन्वाधान , अश्वत्थामारुति पूजा , बलभद्र पूजा (उ.) , अमरनाथ  / झूलन यात्रा पूर्ण , आपस्तम्भ उपाकर्म , ऋक् – शुक्ल – यजुः श्रावणी उपाकर्म , तैत्तिरीय श्रावणी , हिरण्यकेशी श्रावणी ,  श्रावण मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , हयग्रीवोत्पत्ति , कोकिला व्रत पूर्ण , रोटक व्रत पूर्ण , ऋषि तर्पण , कर्म निर्जर व्रत (जैन) , मेघमाला व्रत प्रारम्भ (जैन) , दैनिक जगत क्रान्ति जीन्द हरियाणा/ दिल्ली , रक्षाबंधन पर्व (श्रावण पूर्णिमा) , संस्कृत दिवस (श्रावण पूर्णिमा) , श्री हयग्रीव जयन्ती (श्रावण पूर्णिमा) , श्री गायत्री जयन्ती (श्रावण पूर्णिमा) , भगवान श्रेयांस नाथ जी मौक्ष (जैन , श्रावण पूर्णिमा) , श्री अमरनाथ गुफा दर्शन (काश्मीर) , श्री हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई जयन्ती , श्री कलिखो पुल स्मृति दिवस , भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस (83वाँ) , भारतीय क्रान्ति दिवस अथवा अगस्त क्रांति दिवस , राष्ट्रीय व्यापारी दिवस (44वाँ) , विश्व आदिवासी दिवस व नागासाकी दिवस।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 भाद्रपद बदी प्रतिपदा 12:12 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , भाद्रपद मास कृष्णपक्ष प्रारम्भ।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*येन  बद्धो  बली   राजा*
*दानवेन्द्रो   महाबलः।*
*तेन त्वाम् अभिबध्नामि*
*रक्षे मा चल मा चल॥*
*अर्थात् 👉*
_जिस रक्षा सूत्र से महान शक्तिशाली दानवेन्द्र राजा बलि को बांधा गया था, उसी सूत्र मैं तुम्हें बांधती हूं, जो तुम्हारी रक्षा करेगा, हे रक्षा तुम स्थिर रहना, स्थिर रहना।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*09 अगस्त 2025 , शनिवार*

*रक्षाबंधन पर्व*
*संस्कृत दिवस*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने आत्मविश्वास व कार्य क्षमता द्वारा स्थितियों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और सफलता भी हासिल होगी। जीवनसाथी का मन जीत पाएंगे। आत्मविश्वास आपको सफल बनाएगा। धर्य रखें सफलता अवश्य मिलेगी। धार्मिक आयोजन होगा। किसी निकट संबंधी से चल रही गलतफहमी भी आज दूर होगी। गुस्सा त्याग दें। संतान के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे , समय निकालें। थकान हो सकती है। स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां भी सामान्य ही रहेंगी। रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्च बढ़ सकता है। आय होने के साथ-साथ खर्चे भी रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज घर पर भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। तबीयत में सुधार होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन का अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं या कार्यो में व्यतीत होगा। आप मानसिक रूप से बहुत अधिक सुकून महसूस करेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो सकता है। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन मान सम्मान में वृद्धि करेगा । मन साफ व पवित्र विचार धारा की और अग्रसर होगा । मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। तथा संपर्क सूत्रों को भी और अधिक मजबूत करें। इस समय व्यापार से संबंधित विज्ञापन करने की आवश्यकता है। प्रभावशाली लोगों की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। सेहत सही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन उदारवादी रहेगा । जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी पिछली गलतियों से सीखकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाएंगे। इस समय अधिकतर कार्य आपके मन मुताबिक तरीके से संपन्न होंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई वाद-विवाद आपसी सूझबूझ से हल हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । धार्मिक कार्यों में प्रवृत्ति बढ़ेगी । कार्यक्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी के हस्तक्षेप द्वारा आपकी योजनाएं व कार्य बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि अपनी कार्यप्रणाली संबंधी गतिविधियों को किसी के साथ शेयर ना करें। इस समय किसी भी प्रकार की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। सेहत सही रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी संतुलित दिनचर्या की वजह से अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। मान सम्मान में बढोतरी होगी। विद्यार्थियों को भी इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। तबीयत ठीक रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । नवीन कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं बनेगी तथा सफल भी होंगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी । परिवार का सहयोग मिलेगा । इस समय कोई बड़ा अनुबंध मिलने की संभावना है। दैनिक आय में भी वृद्धि होगी। इस समय शेयर और स्टॉक मार्केट से संबंधित कार्यों में रुचि ना लें। सेहत बढिया रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा । किस्मत का सितारा बुलन्द रहेगा । धर्म-कर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यों में रुचि रहेगी। अगर इस समय पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वह किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल करने से आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । बुजुर्गों का आशीर्वाद फलदायी होगा । जीवनसाथी का सहयोग सफलता दिलाएगा ।व्यवसाय के विस्तार संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। टैक्स संबंधी अपनी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें।  दूसरों के सुझाव पर भी गंभीरता से विचार करें। सेहत बेहतर रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन मनोहारी व लाभकारी रहेगा । किसी शुभ समाचार के मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों की सलाह व सहयोग आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। जिससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। घर पर किसी धार्मिक आयोजन की भी योजना बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मध्यम रहेगा । कोई भी व्यवसायिक डील फाइनल करते समय समझदारी व सूझबूझ की आवश्यकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा।  किसी को पैसा उधार ना दें। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक व सहयोगात्मक रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। प्रेमी से बात होंगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*9 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1173 – दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ। इस मीनार का निर्माण पूरा होने में करीब दो शताब्दियां लग गईं।
1329 – पोप जॉन 22वें ने भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की।
1483 – वेटिकन का सिस्टिन चैपल प्रार्थना के लिए खुला।
1830 –  लुई फिलिप फ्रेंच के राजा बने।
1831 – अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1842 – वेबस्टर एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा निर्धारित की गई।
1892 – थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
1902 –  एडवर्ड VII को यूनाइटेड किंगडम के राजा का ताज पहनाया गया।
1910 – अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
1916 –  कैलिफ़ोर्निया में लस्सेन ज्वालामुखीय राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया।
1925 – क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 10 लोगों ने गार्ड के डिब्बे में लोहे की तिज़ोरी को तोड़कर चार हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना काकोरी षड्यंत्र के नाम से प्रसिद्ध है।
1942 – मुंबई में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ करो या मरो का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए।
1942 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापाना की।
1942 –  अहमद कवाम तीसरे बार ईरान के प्रधानमंत्री बने।
1945 – अमेरिका ने फैट नाम का दूसरा परमाणु बम जापान के नागासाकी शहर पर गिराया।
1945 –  मंगोलिया ने जापान से युद्ध की घोषणा की।
1965 – सिंगापुर मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1971 – भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
1974 –  राष्ट्रपति निक्सन के इस्तीफे पर उपराष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड संयुक्त राज्य अमेरिका के 38 वें राष्ट्रपति बने।
1999 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2000 – जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।
2002 – पाकिस्तान में एक मिशनरी अस्पताल पर फिदायीन हमला, पांच व्यक्ति मारे गये ।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गये।
2005 – नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
2006 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
2008 – सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियाँ एनटीपीसी, एनएचपीसी व पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किये।
2008 – भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
2012- भारतीय सेना ने 9 अगस्त, 2012 को परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2019 – 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, अंधाधुन बेस्ट हिंदी फिल्म, आयुष्मान और विकी कौशल बेस्ट ऐक्टर।
2019 – केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ‘समग्र शिक्षा-जल सुरक्षा’ अभियान का शुभारंभ किया।
2019 – मेक्सिको के अनुसंधानकर्ताओं ने एक ऐसी तकनीक का विकास किया जिसके द्वारा कैक्टस की पत्तियों को प्लास्टिक के समान बायोडिग्रेडेबल पदार्थ के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।
2019 – राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित पोखरण फील्ड फायरिग रेंज में इजरायली मिसाइल ‘स्पाइडर’ का सफल परीक्षण किया गया।
2020 – श्रीलंका पीपुल्स पार्टी के 74 वर्षीय नेता महिंदा राजपक्षे ने चौथी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2020 – कर्नाटक के हुबली में रेलवे संग्रहालय को राष्ट्र को समर्पित किया।
2020 – अफगानिस्तान की संसद लोया जिरगा ने 400 तालिबान कैदियों की रिहाई को मंजूरी दे दी।
2021 – प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान की 9वीं किस्त जारी की।
2022 – पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सैन्य काफिले पर आत्मघाती विस्फोट में सेना के 4 जवान शहीद हुए।
2022 – जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन टूट गया , नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया व महाराष्ट्र में 18 नये मंत्रियों ने शपथ ली।
2022 – सिंगापुर में नेताजी सुभाषचन्‍द्र बोस से जुड़े 200 साल पुराने ऐतिहासिक हरित खुले क्षेत्र पडांग को अपना 75वां राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
2022 – ताइवान की सेना ने किसी हमले के खिलाफ आत्‍मरक्षा के लिए लाइव-फायर आर्टिलरी ड्रिल शुरू की।
2023 – सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सैंडहर्स्ट अकादमी में 201वीं सॉवरेन परेड का निरीक्षण करने के लिए ब्रिटेन रवाना हुए।
2023 – भारतीय वेब ब्राउज़र डेवलपमेंट चैलेंज (आईडब्ल्यूबीडीसी) का शुभारंभ हुआ।
2023 – तटीय जलकृषि प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2023, भारतीय संसद के दोनों सदनों से पारित हुआ।
2023 – संसद ने अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एनआरएफ) विधेयक, 2023 को मंजूरी दी, विधेयक राज्यसभा से भी ध्वनि मत से पारित हुआ।
2024 – ओडिशा में देश का पहला अनाज ATM शुरू, 5 मिनट में 50 किलो अनाज बांटने मे सक्षम , हर राज्य का राशन कार्ड काम करेगा।
2024 – ब्राजील में 62 लोगों को ले जा रहा विमान क्रैश होने से सभी की मौत हुई।

*9 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1862 – स्वाभा कबी गंगाधर मेहर – 19वीं शताब्दी के एक प्रसिद्ध ओडिया कवि थे।
1876 – लॉर्ड लिटन द्वितीय – ये बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।
1891 – फ्रान्सिस वर्नर वाईली – संयुक्त प्रांत के राज्यपाल।
1892 – रंगनाथन, एस. आर. – विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री।
1893 – शिवपूजन सहाय, उपन्यासकार।
1909 – विनायक कृष्ण गोकाक – ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकारों में से एक।
1915 – हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
1928 – मुंडक्कल मैथ्यू जेकब भारतीय राजनीतिज्ञ।
1933 – मनोहर श्याम जोशी – आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार।
1937 – अभिमन्यु अनत – हिंदी के साहित्यकार।
1938 – ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोड लेवर का जन्म क्वींसलैंड में हुआ।
1954 – अशोक दीवान – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी।
1974 – महेश बाबू, भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1991 – हंसिका मोटवानी एक भारतीय अभिनेत्री।
1993 – दीपा करमारकर – ओलम्पिक के लिए क्‍वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट।

*9 अगस्त को हुए निधन👉*

1962 – जर्मनी के शायर और लेखक नोबेल पुरुस्कार सम्मानित- हरमैन हीसे।
2002- रामकिंकर उपाध्याय, प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार ।
2016 – कलिखो पुल – अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
2017 – सांवर लाल जाट एक भारतीय राजनेता थे।
2019 – काइनेटिक कलाकृतियों के लिए जाने जाने वाले ग्रीक मूर्तिकार ताकीस का निधन।
2020 – भारतीय फुटबॉलर मनितोम्बी का 39 वर्ष की उम्र में निधन।
2020 – WWE के पूर्व दिग्‍गज रेसलर जेम्‍स ‘कमाला’ हैरिस (70) का निधन हुआ।
2021 – कमोडोर कासरगोड पटनाशेट्टी गोपाल राव एमवीसी, वीएसएम – भारतीय नौसेना में महावीर चक्र से सम्मानित एक अधिकारी थे।
2022 – प्रदीप शांताराम पटवर्धन मराठी फिल्मों और थिएटर के मशहूर एक्टर व हास्य अभिनेता (64) का मुंबई में निधन हुआ।
2022 – दक्षिण अफ्रीका के रुडोल्फ एरिक कोएर्टजन एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर (73) का रिवरडेल शहर में एक कार दुर्घटना में निधन हुआ।
2023 – इक्वाडोर की नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य फर्नांडो विलाविसेन्सियो (59) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई गीतकार रॉबी रॉबर्टसन (80) का निधन हुआ।

*9 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 रक्षाबंधन पर्व (श्रावण पूर्णिमा)।
🔅 संस्कृत दिवस (श्रावण पूर्णिमा)।
🔅 श्री हयग्रीव जयन्ती (श्रावण पूर्णिमा)।
🔅 श्री गायत्री जयन्ती (श्रावण पूर्णिमा)।
🔅 भगवान श्रेयांस नाथ जी मौक्ष (जैन , श्रावण पूर्णिमा)।
🔅 श्री अमरनाथ गुफा दर्शन (काश्मीर)।
🔅 मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
🔅 श्री हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई जयन्ती।
🔅 श्री कलिखो पुल स्मृति दिवस।
🔅 भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस (83वाँ)।
🔅 भारतीय क्रान्ति दिवस अथवा अगस्त क्रांति दिवस।
🔅 राष्ट्रीय व्यापारी दिवस (44वाँ)।
🔅 विश्व आदिवासी दिवस।
🔅 नागासाकी दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button