हरियाणा

कृषि मेले में डीएलएसए ने दी कानूनी जानकारी

हिसार(ब्यूरो): हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आयोजित कृषि मेले के अवसर पर कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हिसार द्वारा स्टॉल नम्बर 90 पर इस मेले में आने वाले लोगों को विभिन्न कानूनी व सामाजिक जैसे घरेलू हिंसार, बाल यौन शोषण, मौलिक कर्तव्य, किसानों से सम्बंधित सरकार की योजनाओं व मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने बारे अवगत करवाया गया। प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा हर वर्ष कृषि मेला में लोगों के लिए कानूनी जागरूकता के लिए स्टाल लगाता है। जिसमें वहां पर आने वाले लोगों, किसानों व बच्चों को विभिन्न विषयों पर कानूनी पुस्तकें भी वितरित की जाती है। उन्होंने बताया कि इस स्टॉल पर ई कोर्ट की सुविधाओं से सम्बंधित जानकारी भी दी जा रही हे। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने केस से सम्बंधित जानकारी ई कोर्ट सुविधा के द्वारा प्राप्त कर सकता है।

Related Articles

Back to top button