एक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली
बारिश से इस वीकेंड दिल्लीवासियों को मिलेगी राहत, आने वाले दिनों फिर से सताएगी हीटवेव
देश की राजधानी दिल्ली में हुई हल्की बारिश से लोगों के बीच काफी राहत देखने को मिली है। हल्की बारिश से तापमान में कमीं आई है। सामान्य से दो डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम को लेकर IMD का कहना कि इस सप्ताहांत में दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही शनिवार और रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। वीकेंड के बाद एक बार फिर लू की वापसी की उम्मीद है।
अगले हफ्ते के मौसम की बात करें तो शुरुआत में अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच सकता है। दो दिनों बाद तापमान में गिरावट आएगी। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि दिल्ली में मॉनसून 30 जून को दस्तक दे सकता है।