एक्सक्लूसिव खबरेंराष्ट्रीय

हे भगवान! भिलाई में गर्भवती गाय पर हमले से मचा हड़कंप, पेट में घोंपा चाकू, CCTV में कैद हुआ आरोपी

इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले के रुआबांधा गांव में से सामने आई है। यहां एक युवक ने गर्भवती गाय को चाकू मारकर घायल कर दिया। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना रात करीब एक बजे की है, जब 27 वर्षीय आरोपी राम शंकर ने गर्भवती गाय पर हमला किया।

CCTV फुटेज में आरोपी को गाय को चाकू मारते और फिर चाकू निकालने के लिए गाय के पीछे दौड़ते हुए देखा जा सकता है। गाय के मालिक ने बताया कि सुबह जब वह अपनी गाय को देखने गया, तो उसने उसे खून से लथपथ हालत में पाया। गाय दर्द से कराह रही थी, जिसे देखकर मालिक ने तुरंत डॉक्टर और पुलिस को बुलाया। डॉक्टर ने गाय का इलाज किया और बताया कि गाय और उसका बच्चा दोनों अब खतरे से बाहर हैं। मालिक ने घर के बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की, जिसमें पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ।

पुलिस ने इस आधार पर आरोपी राम शंकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।  पुलिस ने बताया कि राम शंकर पहले भी जेल जा चुका है और इस घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गाय के मालिक ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है और कहा कि ऐसी अमानवीय हरकत करने वाले को सजा मिलनी चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर से समाज में इंसानियत और जानवरों के प्रति संवेदनशीलता की कमी को उजागर किया है।

Related Articles

Back to top button