एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

शंभू बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण, किसान ने की आत्महत्या की कोशिश

अंबाला : शंभू बॉर्डर पर शनिवार को एक किसान ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि किसान ने सल्फास निगल लिया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। किसान की पहचान खन्ना निवासी जोद सिंह के रूप में हुई है।

बता दें कि दोपहर 12 बजे जब किसान दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे तो पुलिस ने उन्हें घग्गर नदी पर बने पुल पर रोक लिया। पुलिस से बहस के बाद किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। जिसमें कई किसान घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button