उत्तराखंडएक्सक्लूसिव खबरें

देहरादून नगर निगम का 2023-2024 में राजस्व के 95% लक्ष्य को हासिल किया

देहरादून: देहरादून नगर निगम ने वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली का 95% लक्ष्य पूरा कर लिया है। नगर निगम ने इस साल 60 करोड़ का टारगेट तय किया था। अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारा जो लक्ष्य था वह 60 करोड़ का था। जिसमे हमने 95% लक्ष्य को हासिल किया है। हमारे पास ऑफलाइन और ऑनलाइन के माध्यम से 57 करोड़ के रूप में राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष हमने 52 करोड़ राजस्व प्राप्त किया था और इस वर्ष हमने 57 करोड़ राजस्व प्राप्त किया है जो गत वर्ष से 5 करोड़ अधिक है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जो लोग अपना टैक्स जमा नहीं करते हैं उन्हें हमने नोटिस के माध्यम से अवगत कराया जाता है कि वह अपना बकाया पैसा जमा कर सके। इसके साथ ही अपर नगर आयुक्त ने यह भी जानकारी दी कि अगर समय पर अपना टैक्स जमा करें तो उन्हें 20% का लाभ भी मिलता है, जो अपना बकाया पैसा जमा नहीं करता उन पर कार्रवाई भी की जाती है। इसके साथ ही साथ प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को नगर निगम की ओर से जागरूक भी किया जाता है कि वह समय पर अपना टैक्स जमा कर दें।

Related Articles

Back to top button