उत्तर प्रदेश

फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर सरकार को लगाया हजारों करोड़ का चूना

विदेशों तक फैला था जाल, नोएडा में चार गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क उत्तरप्रदेश । नोएडा । राजेश शर्मा । उत्तर प्रदेश के नोएडा सिटी में पुलिस   Noida Police   ने गुरुवार को चार सौ करोड़ के जीएसटी घोटाला  GST Scam मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी फर्जी डेटाबेस Fake Detebase के जरिए फर्जी जीएसटी फर्म Fake GST Firm बनाकर सरकार को हजारों करोड़ के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे थे। इन शातिर ठगों की निशानदेही पर पुलिस ने 250 फर्जी कंपनी के डिटेल, लैपटॉप, मोबाइल और पेन ड्राइव समेत अन्य सामान बरामद किया है। अभी तक की जांच में लगभग 8 विभिन्न खातों में लगभग 3 करोड़ से अधिक की धनराशि को फ्रीज किया गया है।

साईबर, आईटी सेल और कोतवाली 20 पुलिस Kotwali 20 Police ने राहुल निगम, पियूष कुमार गुप्ता, दिलीप शर्मा और राकेश कुमार को त्रिनगर दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस पूरे नेक्सेस का थाना सेक्टर 20 पुलिस ने खुलासा किया था। पुलिस इस मामले में मास्टरमाइंड Master mind सहित 25 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि आरोपियों का यह एक संगठित गिरोह है। गिरोह का मुख्य लीडर निशांत है, जो दिल्ली पीतमपुरा Pitampura Delhi का रहने वाला है। निशांत पकड़े जाने के डर से बॉम्बे शिफ्ट हो गया है। वहीं से वह इन आरोपियों को फर्जी फर्म आदि डेटा उपलब्ध कराता है। साथ ही वह फर्म से जुड़े सभी अकाउंट का एक्सेस अपने पास रखकर कार्य करता है।
डीसीपी ने बताया कि आरोपी राहुल का कार्य फर्जी फेक बिल Furzi Fake Bill बनाना था। पीयूष गुप्ता द्वारा बैंकिंग का समस्त कार्य देखा जाता है। वहीं, दिलीप पैसों का लेनदेन व पैसों को आवश्यकतानुसार निशांत द्वारा बताए गए स्थानों पर पहुंचाता था। अभी तक की जांच में 250 शेल कंपनियों का पता चला है। साथ ही 8 विभिन्न खातों में लगभग 3 करोड़ से अधिक की धनराशी को फ्रीज किया गया है।
आपको बता दें कि थाना सेक्टर-20 पुलिस ने पूर्व में फर्जी कंपनियां बनाकर जीएसटी रिफंड GST Refund लेने वाले गिरोह का खुलासा किया था। इस मामले में पुलिस दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस इसी मामले की पड़ताल कर रही थी। इस दौरान पुलिस को पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी मिली थी।

Related Articles

Back to top button