हरियाणा

रोहतक में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, डेढ़ साल पहले हुआ था झगड़ा

रोहतक जिले के गांव सुनारिया कलां निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वह डीएलएफ कॉलोनी स्थित एक हेयर सैलून में गया था। इसी दौरान 6 युवकों ने उसे घेर लिया और जानलेवा हमला कर दिया।

रोहतक : रोहतक जिले के गांव सुनारिया कलां निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वह डीएलएफ कॉलोनी स्थित एक हेयर सैलून में गया था। इसी दौरान 6 युवकों ने उसे घेर लिया और जानलेवा हमला कर दिया। युवक बेहोश हो गया तो आरोपी उसे मरा हुआ समझकर गले से सोने की चेन व जेब से कैश निकाल कर चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके दो लड़के हैं। उसका बड़ा लड़का अंकित व छोटा अंशुल है। करीब डेढ़ साल पहले उसके छोटे बेटे अंशुल की शास्त्री नगर निवासी एक युवक के साथ कहासुनी हुई थी। इसमें आपस में राजीनामा हो गया था। बेटा अंशुल शनिवार को डीएलएफ कॉलोनी स्थित एक हेयर सैलून में गया था। इसी दौरान पहले झगड़ा करने वाला आरोपी युवक अपने साथियों के साथ दुकान में आया। उसने दुकान में घुसते ही बर्फ तोड़ने वाले सुए से अंशुल पर हमला कर दिया। उसके गले, छाती व हाथ पांव पर सुआ से वार किए। हमलावरों ने डंडे व स्लाइगर से भी वार किए।  हमले के कारण उसका बेटा अंशुल बेहोश हो गया। और आरोपी मरा हुआ समझकर वहां से भाग गए। अंशुल के गले में डेढ़ तोले की सोने की चेन थी और उसकी जेब से करीब 7000 रुपए भी निकालकर ले गए। घायल को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया।

Related Articles

Back to top button