हरियाणा

डीसी ने दिलवाई संविधान प्रस्तावना की शपथ

भिवानी,(ब्यूरो): लघु सचिवालय परिसर में हमारा संविधान-हमारा सम्मान है, थीम पर संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान डीसी साहिल गुप्ता ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलवाई। इस दौरान नगराधीश अनिल कुमार भी उपस्थित रहे। डीसी ने कहा कि हमारा संविधान-हमारा सम्मान है। भारतीय संविधान भारत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समतावादी ढांचे को परिभाषित करने वाला आधारभूत दस्तावेज है। 26 नवम्बर 1950 से भारतीय राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों के माध्यम से राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों को संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने, लोकतांत्रिक सिद्धांतों का सम्मान करने और देश के भविष्य को आकार देने वाली कानूनी और राजनीतिक प्रक्रियाओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि संविधान से ही हमें जहां मौलिक अधिकार मिले हैं, वहीं दूसरी ओर राष्टï्र के प्रति हमारे मौलिक कर्तव्य भी दिए गए हैं, जिनकी हमें पालना करनी होती है। वहीं दूसरी ओर जिला के स्कूलों, कॉलेजों सहित विभिन्न विभागों व संस्थाओं ने संविधान दिवस शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button