हरियाणा

बेटियां देश की शान फाउंडेशन की कार्यकारिणी घोषित

भिवानी (ब्यूरो): बेटियों के मान सम्मान को समर्पित, बेटियां देश की शान फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र वशिष्ठ एडवोकेट द्वारा बेटियां देश की शान फाउंडेशन की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि फाउंडेशन के उपाध्यक्ष पद पर पूजा शर्मा (राष्ट्रपति अवॉर्डी), महासचिव अनीता बसोतिया, सचिव सुदेश फोगाट, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर चावला, एवं डॉ निशा, सचिन घुसकानी, सुमन लता,ऊषा शर्मा,समता कालरा व महिपाल आर्य को सदस्य बनाया गया है।
फाउंडेशन में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर बबली जाखड़, गजानंद कौशिक, हैप्पी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल निशा शर्मा, ब्रह्मानंद चिडिय़ा व मंजीत कुमार सीमा शर्मा,शकुंतला गाबा को नियुक्त किया गया है।
बेटियां देश की शान फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र वशिष्ठ एडवोकेट ने बताया कि उपरोक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा संरक्षक मंडल की वरिष्ठ सदस्य डॉ अलका शर्मा पूर्व प्राचार्या आदर्श महाविद्यालय एवं पूर्व रोजगार अधिकारी राजकुमार सारसर से विचार विमर्श करके की गयी है।

Related Articles

Back to top button