स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है: त्रिलोक चन्द गोयल
भिवानी, (ब्यूरो): भागदौड़ भरी जिंदगी में जिस प्रकार हम अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाहीं बरत रहे है, उसी को ध्यान में रखते हुए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है स्वास्थ्य के बिना सभी सुविधाएं महत्वहीन हैं। जो व्यक्ति तन और मन से स्वस्थ होता है, वह संसार का सबसे सुखी प्राणी है, क्योंकि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है यह बात लिटिल हार्टस ग्रुप ऑफ स्कूलस एवं एमके हॉस्पिटल, भिवानी के संयुक्त तत्वावधान में लिटिल हार्टस पब्लिक स्कूल, भिवानी परिसर में आयोजित नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के चेयरमैन त्रिलोक चन्द गोयल ने कही। स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन लिटिल हार्टस ग्रुप ऑफ स्कूलस के महासचिव डॉ संजय गोयल, एम.डी. डॉ पवन गोयल व भावना गोयल एवं एम के हॉस्पिटल की निदेशक चांदनी कंचवा के नेतृत्व एवं विद्यालय के प्राचार्य दीपक जोशी की देखरेख में आयोजित किया गया। स्वास्थ्य जाँच शिविर का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक समिति के चेयरमैन त्रिलोक चन्द गोयल, महासचिव डॉ संजय गोयल, एम.डी. डॉ पवन गोयल व भावना गोयल, प्रबंधक सतीश गोयल व रवि गोयल, निदेशक रामानन्द सिंघल, राहुल गोयल, विनय गोयल, निश्चल गोयल व एम के हॉस्पिटल की निदेशक चांदनी कंचवा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए किया। निदेशक राहुल गोयल, विनय गोयल व निश्चल गोयल ने स्वास्थ्य जाँच शिविर को सफल बनाने वाले स्टाफ सदस्यों एवं एम के हॉस्पिटल की टीम का विशेष धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि समय रहते रोग की पहचान व एक अच्छी सकारात्मक जीवन शैली से विभिन्न रोगों से बचा जा सकता है। स्वास्थ्य जांच शिविर में लैब मैनेजर बलराज कुमार, नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण कुमार, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ निथिन बालाचंद्र, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पुनीत शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रितु शर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ साक्षी गुप्ता, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ साहिल महता, न्यूरो सर्जन डॉ विष्णुकांत शर्मा, कान,नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉ योगेश चंद, सामान्य चिकित्सा एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ विक्रम कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ मंजीत, मेडिकल ऑफिसर डॉ नेहा नेहरा व डॉ हर्षवर्धन व सपोर्टिंग स्टाफ से कई सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी।




