हरियाणा

मिजोरम को हराकर हरियाणा ने जीता कांस्य पदक

15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2025 में हरियाणा की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया है. मुकाबले में हरियाणा ने मिजोरम को कड़े संघर्ष के बाद पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हरा दिया। इसके पूर्व खेल के दौरान मैदान में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष दिखा। दोनों टीमें अंत तक 3-3 के बराबरी पर थी। शूटआउट में स्कोर 5-4 रहा और इसी के साथ हरियाणा ने कांस्य पदक जीत लिया।

प्रतियोगिता का आयोजन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में किया गया। वहीं झारखंड ने सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप जीती। फाइनल मुकाबले में ओडिशा को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम नला कर लिया। कोच आजाद सिंह मलिक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की

Related Articles

Back to top button