पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 22 नवम्बर 2024
इतिहास की 22 नवम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 22 नवम्बर 2024*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* मार्गशीर्ष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी – 18:10 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा – 17:10 तक
*🌠पश्चात्-* मघा
*💫करण-* बव. – 18:10 तक
*💫पश्चात्-* बालव
*✨योग-* ब्रह्म – 11:33 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 06:49
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 23:41
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क – 17:10 तक
*🌛पश्चात्-* सिंह
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:46 से 12:28
*🤖राहुकाल-* 10:47 से 12:07
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को👉 मार्गशीर्ष बदी सप्तमी 18:10 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , सूर्य सप्तमी , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 17:10 तक , विघ्नकारक भद्रा 05:36 तक , शक मार्गशीर्ष मासारंभ , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , वीरांगना झलकारी जी जयन्ती , भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रखमाबाई राऊत जयन्ती , श्री मुलायम सिंह यादव जयन्ती , शहीद श्री लक्ष्मण नायक जयन्ती , श्री रामनरेश यादव स्मृति दिवस व श्री दुर्गादास राठौड़ पुण्य दिवस।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 मार्गशीर्ष बदी अष्टमी 20:00 तक पश्चात् नवमी शुरू , कालाष्टमी , श्री काल भैरवाष्टमी , प्रथमाष्टमी (उड़ीसा )।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*यौवनं धनसंपत्ति*
*प्रभुत्वमविवेकिता ।*
*एकैकमप्यनर्थाय*
*किमु यत्र चतुष्टयम् ॥*
*अर्थात् 👉*
_जवानी, धन, सत्ता और अविवेक ये हर अपने आप में ही अनर्थकारी है, तो फिर जहाँ (एक के पास) चारों इकट्ठे हों, तब तो पूछना ही क्या ?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*22 नवम्बर 2024 , शुक्रवार*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने आप को थोड़ा अलग सा महसूस करोगे। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। कोई अनचाही चिंता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा , समय नहीं दिया तो संतान की चिंता रह सकती है। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति होगी। आराम करें । गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा । समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा , भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आराम की आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । मन इधर-उधर अवश्य दौड़ता रहेगा। हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि से सावधान रहें, जोखिम ना उठाएं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। थोड़ा स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन लाभकारी सिद्ध होगा । लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। लगभग व्यस्तता बनी रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए। स्वयं के लिए समय निकालिए ।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन लगभग मिलाजुला रहेगा । मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन आपके हक में रहेगा । जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। भगवान पर विश्वास बढ़ेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
हल्की चिंता को छोड़कर के लगभग आपका दिन सामान्य रहेगा । अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव का वातावरण बन सकता है। कोई समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन आप के अनुरूप होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें। समय निकाल कर आराम करें व स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा । समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें। किसी धार्मिक अनुष्ठान के योग बन रहे हैं ।क्षसंतान के लिए समय अवश्य निकालें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन लगभग सामान्य रहेगा । व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। नींद अवश्य पूरी कर लें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आज के दिन मानसिक चिंता से अवश्य बचें । न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस न पहुंचे। फालतू खर्च बढ़ेंगे। बेकार की चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा। परिवार वालों को समय की आवश्यकता रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा । आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। सफलता के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*22 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1517 – सिकंदर लोधी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र इब्राहीम लोदी दिल्ली का शासक बना।
1675 – अंग्रेज राजा चार्ल्स द्वितीय ने संसद को स्थगित किया।
1707 – राजकुमार जोहान विलेम फ्रिसो ने फ्रीसलैंड के वायसराय के रूप में शपथ ली।
1714 – राजा कैरेल XII को स्वीडन लौटने के लिए तुर्की कैद से छोड़ दिया गया।
1718 – वर्जीनिया के गवर्नर सिकंदर स्पॉट्सवुड ने ब्लैकबेर्ड के साथ एनेस्टी समझौते के उल्लंघन का हवाला देते हुए उत्तरी कैरोलिना के लिए एक रॉयल नेवी दल भेजा, जहां वे ब्लैकबेर्ड और ओक्रोकॉक इनलेट में उनके चालक दल से लड़ाई की। ब्लैकबेर्ड कार्रवाई में मारा गया।
1830 – चार्ल्स ग्रे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1842 – अमेरिका में सेंट हेलेंस पर्वत पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1877 – थॉमस एडिसन ने ग्रामोफ़ोन का आविष्कार किया। इसके लिए उन्होंने 7 वर्ष परिश्रम किया ( 21 नवम्बर 1877 का भी वर्णन मिलता है )।
1905 – ब्रिटिश, इतावली, रूसी, प्रांसीसी और आस्ट्रो-हंगेरियन सेनाओं ने लेसबास पर हमला किया।
1906 – अंतरराष्ट्रीय रेडियो दूरसंचार कोड को अंगीकार किया गया, आपात स्थिति के लिए एसओएस सेवा की शुरुआत हुई।
1920 – ‘हकीम अजमल ख़ान जामिया’ के पहले चांसलर बने।
1943 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लेबनान स्वतंत्र हुआ।
1963 – अमेरिकी के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की टेक्सास राज्य के डैलस में एक हथियारबंद व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
1967 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने फ़िलिस्तीन के बारे में प्रस्ताव 242 पारित किया।
1968 – मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
1971 – भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
1975 – जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।
1990 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा।
1992 – असम में बोडो उग्रवादियों द्वारा एक बस पर किये गये बम विस्फोट में 27 लोगों की मौत हुई।
1997 – भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।
1998 – बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
2000 – पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।
2002 – मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैंकड़ों लोग मारे गये।
2005 – जर्मनी की सीडीयू पार्टी की एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2006 – भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
2007 – ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए कड़ी घोषणायें की गईं।
2008 – हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।
2008 – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपना पद छोड़ने की धमकी दी।
2019 – राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) ने क्वाड देशों के प्रथम आतंकवाद विरोधी अभ्यास के आयोजन का समाप्न हुआ।
2019 – विश्व का सबसे बड़ा इस्लामिक सम्मेलन- आल्मी तब्लीगी इज्तिमा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुरु हुआ।
2020 – जलजीवन मिशन के तहत मिर्जापुर और सोनभद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
2021 – ऑस्ट्रेलिया ने विदेशी वीजा धारकों को देश में आने की अनुमति दी।
2022 – मलंगो में सोलोमन द्वीप पर 7.0 तीव्रता का भूकम्प आया।
2022 – भारत सरकार ने भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की एयर सुविधा फार्म भरने की अनिवार्यता को खत्म किया।
2022 – भारत-गेबॉन के बीच दिल्ली में पहली विदेश मंत्रालय स्तरीय वार्ता हुई।
2023 –
2023 – फिनलैंड ने रूस के साथ एक सीमा को छोड़कर बाकी सभी सीमाएँ बंद की।
2023 – दक्षिणपंथी डच लोकलुभावन गीर्ट वाइल्डर्स की फ्रीडम पार्टी ने देश के आम चुनाव में अप्रत्याशित रूप से किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में अधिक सीटें जीतीं।
2023 – भारतीय समुदी क्षेत्र में भारत की सबसे खतरनाक ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
2023 – भारतीय नौसेना के लिए मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज नौका एलएसएएम 9 (यार्ड 77) का अंतरण किया गया।
*22 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1808 – दुनिया की मशहूर ट्रेवल कंपनी थॉमस कुक एंड संस के संस्थापक थॉमस कुक ।
1830 – झलकारी बाई- झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की नियमित सेना में, महिला शाखा ‘दुर्गा दल’ की सेनापति।
1864 – रुक्माबाई – भारत की प्रथम महिला चिकित्सक थीं।
1882 – वालचंद हीराचंद – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक थे।
1892 – मीरा बेन – एक ब्रिटिश सैन्य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।
1899 – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, लेखक एवं उद्योगपति हरेकृष्ण मेहताब का उडीसा (अब ओडिशा) के बालासोर में जन्म हुआ।
1899 – शहीद लक्ष्मण नायक – वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1901 – विष्णु सहाय पूर्व आयसीएस अधिकारी व केबिनेट सचिव बाद में नागालैण्ड व असम के राज्यपाल के रूप में सेवायें दी।
1913 – लक्ष्मी कांत झा – जिन्हें एल के झा के नाम से जाना जाता था ,भारतीय रिज़र्व बैंक के आठवें गवर्नर थे।
1916 – शांति घोष – वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1939 – मुलायम सिंह यादव – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
1940 – ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी एमवीसी , वीएसएम – एक सम्मानित भारतीय सेना अधिकारी थे (महावीर चक्र सम्मानित)।
1943 – पाकिस्तान के बल्लेबाज मुश्ताक मोहम्मद का गुजरात में जन्म हुआ था। उन्होंने 15 साल 124 दिन की आयु में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया था।
1948 – सरोज खान एक भारतीय कोरियोग्राफर थीं।
1963 – पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग – नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
1967 – बोरिस बेकर, जर्मन टेनिस खिलाड़ी।
1970 – मारवन अट्टापट्टू, श्रीलंकाई क्रिकेटर।
1988 – सुरेश गुप्तारा और ज्योति गुप्तारा, जुड़वां अंग्रेजी लेखक।
*22 नवंबर को हुए निधन👉*
1540 – इटली के राजनीतिज्ञ और इतिहासकार गे शोरडन का 58 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1718 – दुर्गादास, मारवाड़ शासक महाराजा जसवंत सिंह के मंत्री आसकरण राठौड़ के पुत्र थे।
1774 – राबर्ट क्लाइव भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक।
1881 – अहमदुल्लाह – भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
1967- तारा सिंह- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता।
1986 – ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस का जन्म हुआ।
2016 – राम नरेश यादव- मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
2016 – विवेकी राय – हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
2019 – प्रसिद्ध मराठी पत्रकार नीलकंठ खाडिलकर का 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन।
2019 – बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी की मां और मशहूर अदाकारा, लेखिका शौकत कैफी आजमी निधन।
2020 – स्विस स्काई रेसर डोरिस डी अगोस्टिनी (62) का निधन हुआ।
2020 – रग्बी यूनियन प्लेयर रे प्रोसेर (93) का निधन हुआ।
2021 – अमेरिकी बेसबॉल खिलाडी डौग जोन्स (64) का निधन हुआ।
2022 – कूबन गिटार वादक पाब्लो मिलानेस (79) का निधन हुआ।
2022 – ब्रिटिश व्यवसायी और राजनीतिज्ञ एडवर्ड केलेट-बोमन (90) का निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी गायिका जीन नाइट (80) का निधन हुआ।
*22 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 वीरांगना झलकारी जी जयन्ती।
🔅 भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रखमाबाई राऊत जयन्ती।
🔅 श्री मुलायम सिंह यादव जयन्ती।
🔅 शहीद श्री लक्ष्मण नायक जयन्ती।
🔅 श्री रामनरेश यादव स्मृति दिवस।
🔅 श्री दुर्गादास राठौड़ पुण्य दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*