राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 10 अगस्त 2024

इतिहास की 10 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 10 अगस्त 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 10 अगस्त 2024*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-*  श्रावण
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* षष्ठी – 29:45 तक
*🗒पश्चात्-* सप्तमी
*🌠नक्षत्र-* चित्रा – पूर्णरात्रि
*💫करण-* कौलव -17:33 तक
*💫पश्चात्-* तैतिल
*✨योग-* साध्य – 14:51 तक
*✨पश्चात्-* शुभ
*🌅सूर्योदय-* 05:48
*🌄सूर्यास्त-* 19:04
*🌙चन्द्रोदय-* 10:43
*🌛चन्द्रराशि-* कन्या – 16:19 तक
*🌛पश्चात्-* तुला
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:52
*🤖राहुकाल-* 09:06 से 10:46
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को👉 श्रावण सुदी षष्ठी 29:45 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , श्री शीतलाषष्ठी व्रत , वर्ण / शृयालषष्ठी व्रत , रांधण छठ , सुपोदानवर्ण षष्ठी , अश्वत्थ मारूति पूजन , शनैश्वर शिंगणापुर अभिषेक (श्रावण में प्रत्येक शनिवार , ॐ शं शनैश्चराय नमः) , श्री कल्याणधणी यात्रा प्रारम्भ (पंचांगभेद से कल श्रेष्ठ) , श्री कल्कि जयन्ती (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी मेंं ) ,भगवान  नेमीनाथ जन्म – तप (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी) , मुनि श्री वीरसागर जी दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी) , श्री वी. वी. गिरि जयन्ती , श्री हेमन्त सोरेन जन्म दिवस , डेंगू निरोधक (रोकथाम) दिवस , विश्व जैविक ईंधन दिवस व विश्व सिंह / शेर दिवस (World Lion Day)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 श्रावण सुदी सप्तमी पूर्णरात्रि  ,  श्री शीतला सप्तमी  पूजन / व्रत (सिंध)।_*
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*10 अगस्त 2024 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, 👌🏼ली, लू, ले, लो, अ)
आज इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। आप व्यस्त रहने से थकान महसूस करेंगे। अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित बनाकर रखें, जिससे अधिकतर घरेलू या कार्यालय के काम समय पर पूरे होते जाएंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षा में सफलता की पूरी संभावना है। इसलिए वे लोग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहें। जीवनसाथी को सन्तुष्ट करने में सफलता मिलेगी व सहयोग मिलेगा , स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज मनोवांछित फल प्राप्त होगा ।समय की कोई कमी नहीं रहेगी ।व्यवसायिक तौर पर ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती है। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत सावधानी पूर्वक करें, क्योंकि कोई गलती होने की आशंका लग रही है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपके मनोनुकूल रहेगा । समय पर कार्य सम्पन्न होंगे । कुछ समय खुद के लिए भी बीताएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक ताजगी के साथ ऊर्जा भी मिलेगी। आपको अपनी दिनचर्या संबंधी कामों को पूरा करने में पारिवारिक सदस्यों की मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुधार होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका सामाजिक दायरा और पारिवारिक सम्बंध यश को बढाएंगे ।कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियो के सामने आपकी ही यशोगाथा रहेगी । आपका कोई कर्मचारी साथी आपकी योजना को लीक कर सकता है। इससे सावधान रहें और लापरवाही बिल्कुल ना करें । सभी कार्यों पर पैनी नजर अवश्य रखें। नौकरी में भी किसी के साथ भी उलझे नहीं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी ऊर्जा आज आपका भरपूर साथ देंगी । पारिवारिक जिम्मेदारियों का आप बखूबी निर्वाह करेंगे। आपका उदारवादी व सहायक दृष्टिकोण सामाजिक कार्यों में एक बेहतरीन मिसाल के रूप में सामने आएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्र रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका मनोबल बढेगा । शत्रु पक्ष परास्त होंगे । लेकिन सावधानी फिर भी रखनी पडेगी । कोई भी व्यापारिक नया काम आज न शुरू करें तो सही है । आज स्थिति अधिक आपका साथ देगी है। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतना आवश्यक है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आध्यात्मिक कार्यो में रूचि और बढेगी । आप अधिकतर समय धार्मिक तथा सामाजिक संबंधी सहयोगात्मक कार्य में व्यतीत होगा। गुप्त विद्याओं के प्रति भी आपका विशेष रुझान हो रहा है। इस समय आपके व्यक्तित्व के उत्थान संबंधी कुछ नए मार्ग साफ होने जा रहे हैं। सबका साथ मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप अधिकतर समय व्यस्त रहने मे व्यतीत होगा। अपने कुछ नजदीकी और विश्वसनीय मित्रों के साथ अपने कामकाज संबंधी विचार-विमर्श अवश्य करें। आपको बेहतरीन मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तथा लाभदायक अनुबंध भी मिलने के योग हैं। परंतु इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि आपकी रूचि धर्म कर्म में कम न हो । स्वास्थ्य बेहतर होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किस्मत आपके साथ है । व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ तथा आपके राजनीतिक संपर्क बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अपने किसी लक्ष्य को पूरा करने से प्रमोशन वगैराह भी मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन विद्या ग्रहण करने में लगेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मन की सुने और खुश रहें । अपने कार्यों से संबंधित नीतियों पर दोबारा विचार करके उनमें और अधिक सुधार लाने की कोशिश करें सफलता आपका इंतजार कर रही है ।  आपको सकारात्मक परिणाम अवश्य हासिल होंगे। विद्यार्थियों का अपनी शिक्षा के प्रति पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित रखना उन्हें कोई उपलब्धि भी हासिल करवा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप आपकी सकारात्मक सोच आपको ऊँचाइयों तक ले जाएगी ।
अपना पूर्ण ध्यान अपने कार्यस्थल पर केंद्रित रखें तथा दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें क्योंकि ऐसा करने से वहाँ भी सफल आप ही होंगे। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा । स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप शान्तिपूर्ण तरिके से समय बिता पाएंगे । कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। इससे परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में हो जाएगी। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी। कुल मिलाकर शांति और सुकून भरा दिन व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*10 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

612 ईसापूर्व – असीरियाई सम्राज्य के राजा शिनशारिसकुन की हत्या हुई, निनेवह नगर का पतन हुआ।
1500 – पुर्तगाली समुद्र जहाज के कैप्टन डियागो डियाज मैडागास्कर को देखने वाले पहले यूरोपीय बने।
1511 – पुर्तगाजी सैनिकों ने मलेशियाई राज्य मलक्का के एक हिस्से पर कब्जा किया।
1664 – ओटोमन सम्राज्य और आॅस्ट्रिया ने शांति के लिए वसवार की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1675 – इंग्लैड के राजा चार्ल्स ने ग्रीनविच वेघशाला की आधारशिला रखी। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1678 – हालैंड और फ्रांस के बीच निजम्गेन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1741 –  कोलहेल की लड़ाई: त्रावणकोर के राजा ने डच ईस्ट इंडिया कंपनी के नौसैनिक अभियान को हराया।
1755 –  अकादमी का निष्कासन फंड़ी अभियान की खाड़ी के साथ शुरू किया गया।
1759 – कर्लोस तृतीय स्पेन का सम्राट बना।
1776 – अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा करने वाले दस्तावेज की प्रति औपचारिक रूप से लंदन पहुंचे।
1787 – तुर्की ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1793 – पेरिस में लूव्र संग्रहालय का उद्घाटन हुआ। 200 साल पुराने पश्चिमी कला इतिहास इस संग्रहालय में दर्ज है और इनमें से एक है मोनालीसा।
1808 –  कार्ल वॉन डोबेलेन के अंतर्गत सैनिकों ने काहोजोकी में एक रूसी हमले को हराया।
1809 – इक्वाडोर ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1821 – मिसौरी अमेरिका का 24वां राज्य बना।
1822 – सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20,000 लोगों की मौत हुई।
1826 –  पहली काउस्ज़ रेगुटा यूनाइटेड किंगडम में आइल ऑफ विट पर आयोजित की गयी।
1829 – फिनसेराहॉर्न की पहली चढ़ाई की गयी, बर्नानी आल्प्स की सर्वोच्च शिखर है।
1831 – कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत हुई।
1846 – अमेरिकी कांग्रेस ने स्मिथसोनिया इंस्टीट्यूट स्थापित करने के विधेयक को मंजूरी दी।
1877 – बिग होल नदी: कर्नल जॉन गिबोन नेज-पेर्स ने इंडियनों की हत्या करवाई।
1920 – प्रथम विश्व युद्ध में पराजित होने के बाद उसमानी शासन ने सीवरेस समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1926 – इटली और स्पेन के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1939 – डिर्क जन डे गेयर नीदरलैंड के प्रधान मंत्री बने।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की पराजय के बाद कोरिया का उत्तरी भाग रुस की लाल सेना के अधिकार में चला गया और कुछ दिनों बाद कोरिया का दक्षिणी भाग अमरीका के अधिकार में चला गया।
1962 – बच्‍चों के च‍हेता स्‍पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया था।
1966 – अमरीका के अंतरिक्ष अधिकारियों ने केप केनेडी से अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने हेतु पहला अंतरिक्ष यान भेजा। जो 29 अक्तूबर को चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त होकर तबाह हो गया।
1979 – उपग्रह एसएलवी-3 का प्रक्षेपण किया गया।
1990 – पंद्रह महीने की यात्रा के बाद मगैलन अंतरिक्ष यान शुक्र पर पहुंचा था। शुक्र पर उतरने से पहले कुछ देर तक के लिए उसका संपर्क कैलिफ़ोर्निया स्थित संचालन केंद्र से टूट गया था।
1999 – चेचेन्या में इस्लामिक भूरा ने दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।
2000 – श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानयके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त, जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।
2001 – अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन।
2003 – यूरी मालेनचेंको पहले ऐसे व्यक्ति बने जिन्होंने अंतरिक्ष में शादी रचाई थी।
2003 – इंग्लैंड में अब तक का सबसे अधिक तापमान 38.5 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया।
2004 – संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।
2006 – तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।
2008 – अमरनाथ ज़मीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर सहमति बनी।
2008 – चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स बैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।
2019 – रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एकल पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए चाइल्‍ड केयर लीव (सीसीएल) के लाभों में विस्तार और रक्षा बलों की महिला अधिकारियों के मामले में सीसीएल प्रावधानों में कुछ और छूट देने को स्‍वीकृति दी ।
2019 – उत्तर प्रदेश के “वृक्षारोपण महाकुंभ” अभियान ने 22 करोड़ से अधिक पौधे लगाने के बाद विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2020 – इंडोनेशिया के माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी में पुनः विस्फोट हुआ।
2020 – भारतीय रेलवे का स्वच्छता सप्ताह ( 10 से 15 अगस्त 2020 के बीच ) प्रारम्भ हुआ।
2021 – लोकसभा ने 127 वें संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत से पारित किया।
2022 – एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 8वीं बार CM के रूप में शपथ ली। तेजस्‍वी बने डिप्‍टी सीएम।
2022 – इसरो (ISRO) ने श्रीहरिकोटा से क्रू एस्केप सिस्टम (CES) के लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2022 – प्रधानमंत्री ने पानीपत में 2जी इथेनॉल संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया।
2023 – PM मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी लोकसभा से सस्पेंड हुए।
2023 – लोकसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा।
2023 – ऋषिकेश – हल्द्वानी में 31 सेंटीमीटर बारिश ने ली 9 लोगों की जान, 200 को रेस्क्यू किया गया।

*10 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉*

1860 – विष्णुनारायण भातखंडे – ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ के विद्वान।
1894 – वी. वी. गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति।
1916 – प्रेम अदीब – भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।
1931 – किरीट जोशी एक भारतीय दार्शनिक थे व श्री अरबिंदो और मीरा अल्फसा के शिष्य।
1938 – फतेह सिंह राठौर एक भारतीय बाघ संरक्षणवादी थे।
1963 – चंबल के बीहड़ो से सियासी गलियारों तक पहूंचने वाली फूलन देवी।
1975 – हेमन्त सोरेन भारतीय राज्य झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके ।
1986 – सौरव घोषाल – भारत के सुपरस्टार कहलाते (अर्जुन अवॉर्डी) हैं।

*10 अगस्त को हुए निधन👉*

1977 – श्यामलाल गुप्त पार्षद’, झण्डा गीत के रचयिता , भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक सेनानी, पत्रकार, समाजसेवी एवं अध्यापक थे। ।
1980 – सरस्वती देवी – भारत की पहली महिला संगीतकार थीं।
1986 – अरुण कुमार श्रीधर वैद्य – भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष थे।
1995 -हरिशंकर परसाई, प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार ।
1999 – पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय, भारतीय संस्कृत विद्वान।
2015 –  सुनील दास भारतीय अभिव्यंजनावादी चित्रकार थे।
2018 – अनंत बजाज एक भारतीय बिजनेस मैग्नेट और बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक थे।
2019 – प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी दयानिधि नायक का निधन हो गया।
2021 – ‘सुडोकू के गॉडफादर’ के रूप में प्रसिद्ध जापान के ‘माकी काजी’ का 69 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2021 – बालाजी ताम्बे – भारत के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य तथा आध्यात्मिक गुरु थे।
2022 – अमेरिकी सेलिस्‍ट अब्दुल वाडुड (75) का निधन हुआ।
2022 – पुर्तगाली फुटबॉल खिलाड़ी फर्नांडो चलाना (63) का निधन हुआ।

*10 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री कल्याणधणी यात्रा प्रारम्भ (पंचांगभेद से कल श्रेष्ठ)।
🔅 श्री कल्कि जयन्ती (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी मेंं )।
🔅 भगवान  नेमीनाथ जन्म – तप (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी)।
🔅 मुनि श्री वीरसागर जी दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी)।
🔅 श्री वी. वी. गिरि जयन्ती।
🔅 श्री हेमन्त सोरेन जन्म दिवस।
🔅 डेंगू निरोधक (रोकथाम) दिवस।
🔅 विश्व जैविक ईंधन दिवस।
🔅 विश्व सिंह / शेर दिवस (World Lion Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button