राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, रविवार, दिनांक 27 अप्रैल 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 27 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 27 अप्रैल 2025*
*रविवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* वैशाख
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या – 25:03 तक
*🗒पश्चात्-* प्रतिपदा
*🌠नक्षत्र-* अश्विनी – 24:39 तक
*🌠पश्चात्-* भरणी
*💫करण-* चतुष्पाद – 14:58 तक
*💫पश्चात्-* नाग
*✨योग-* प्रीति – 24:18 तक
*✨पश्चात्-* आयुष्मान
*🌅सूर्योदय-* 05:44
*🌄सूर्यास्त-* 18:53
*🌙चन्द्रोदय-* 29:42
*🌛चन्द्रराशि-* मेष – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:52 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 17:15 से 18:53
*🎑ऋतु-* ग्रीष्म
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज रविवार को 👉 वैशाख बदी अमावस्या 25:03 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , देवपितृकार्य श्राद्ध – स्नान – दान की अमावस्या , सूर्य भरणी नक्षत्र में 19:10 पर , बुध रेवती नक्षत्र में 15:31 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 24:39 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 24:39 तक , दैनिक जगत क्रान्ति दिल्ली/हरियाणा, ज्वाइन करें , मुनिश्री शुकदेव जयंती (वैशाख अमावस्या , उत्तर भारत हिन्दी कलेण्डर अनुसार) , मेला पिंजौर (हरियाणा) , खनाणी (कुल्लू) , हरिद्वार – प्रयागराजादि (तीर्थ स्नान महात्म्य) , श्री हरीश रावत जन्म दिवस , श्री टी. के. माधवन उर्फ देशाभिमानी माधवन स्मृति दिवस , श्री राजशेखर बसु स्मृति दिवस , श्री विनोद खन्ना पुण्य दिवस व कवि श्री दादूदन गढ़वी स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल सोमवार को 👉 वैशाख सुदी प्रतिपदा 21:13 तक पश्चात् द्वितीया शुरू।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अनृते च समुत्कर्षो*
*राजगामि च पैशुनम्।*
*गुरोश्चालीकनिर्बन्धः*
*समानि ब्रह्महत्यया।।*
★महाभारतम् उद्योगपर्व ४०-३
*अर्थात्👉*
_झूठ बोलकर उन्नति करना, राजा के पास तक चुगली करना, गुरुजन पर भी झूठा दोषारोपण करने का आग्रह करना– ये तीन कार्य ब्रह्महत्या के समान है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*27 अप्रैल 2025 , रविवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं व कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज कई अवसर मिल सकते हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी , कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु  परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा । आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा । व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है बाकी दिन मिलाजुला रहेगा। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा व आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे  किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन होगा । आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा । आज आप प्रेम संबंधों में लिप्तमढ जातक अपने साथी के साथ  भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके अनुरूप वह परिस्थितियों के अनुरूप दोनों तरह से होगा। व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। प्रतिकूल समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*27 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1526 — मुगल शासक बाबर  दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना।
1662 — नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1805 — अमेरिकी नौसैनिकों ने त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया।
1878 — कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये पहली मंजूरी दी।
1908 — लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए।
1940 — नाजियों ने पोलैंड के ओस्वीसिम में यातना शिविर का निर्माण शुरू किया।
1941 — द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया।
1942 — अमेरिका के ओकलाहोमा प्रांत में भयंकर तूफान के कारण 100 लोग मारे गये।
1960 — फ़्रांस के अधिकार वाला टोगो देश का भाग स्वतंत्र हो गया।
1960 — नेशनल डिफेंस कॉलेज की नयी दिल्ली में स्थापना हुई।
1961 — अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिये पृथ्वी की कक्षा में ‘एक्सप्लोरर 11’ लांच किया।
1961 — अफ़्रीक़ा महाद्वीप के सीएरा लियोन देश को स्वतंत्रता मिली यह अफ़्रीक़ा में ब्रिटेन का सबसे पुराना उपनिवेश था।
1963 — क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे।
1967 — अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया (कन्फर्म नहीं)।
1972 — अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ पृथ्वी पर वापस लौटा।
1976 — अबू धाबी में अरबी मुद्रा कोष की स्थापना की गई।
1984 — लंदन के सेंट जेम्स स्क्वेयर पर स्थित लीबियाई दूतावास पर 11 दिन तक चले क़ब्ज़े का अंत हुआ और वहां बंधक बनाए गए कूटनयिक चलकर बाहर आ गए।
1989 — बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत हुई।
1992 — ज़ाम्बिया का एक विमान जिसमे इस देश की फ़ुटबाल की राष्ट्रीय टीम सवार थी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान पर सवार सभी लोग मारे गये।
1993 — अफगानिस्तानी विमान ‘एएनएस-32’ दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत हुई।
1993 — एरीट्रिया को इथोपिया से स्वतंत्रता मिली एरिट्रिया में 30 वर्ष जन संघर्ष के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षण में एक जनमत संग्रह कराया गया जिसके बाद यह देश स्वतंत्र हो गया।
1994 — दक्षिण अफ्रीका का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
1999 – यूनेस्को द्वारा एक कोरियाई लोक गायक के नाम पर एक नये पुरस्कार अरिरंग की घोषणा।
1999 – दक्षिण कोरिया एवं थाइलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर।
2005 – टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।
2006 — न्यूयॉर्क में फ्रीडम टॉवर का निर्माण शुरू हुआ।
2008 – राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल् कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया।
2008 – पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया।
2008 – मोरक्को की एक गद्दा फ़ैक्ट्री में आग लगने से 55 लोगों की मृत्यु।
2010 – यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम ‘आधार’ तथा नया लोगो पेश किया।
2011 — अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।
2011 — सत्य साईं बाबा को महासमाधि दी गई।
2012 — यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे।
2019 – श्रीलंका में तीन और धमाके, छापेमारी के दौरान आतंकी ने खुद को उड़ाया।
2019 – हिमाचल प्रदेश में नीजी बस खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत।
2020 – COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 27 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाले प्रमुख बहुपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास पिच ब्लैक 2020 (Pitch Black 2020) को रद्द कर दिया गया।
2020 – राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रदेश की सभी अदालतों में जाति का उल्लेख नहीं करने का आदेश जारी किया ।
2021 – भारत व फ्रांस की नौसेनाओं के द्विपक्षीय अभ्यास ‘वरुण-2021’ के 19वें संस्करण का अरब सागर में समापन हुआ ( 25 – 27 अप्रैल, 2021)।
2021 – नासा के हैलीकॉप्टर ने मंगल ग्रह पर एक और सफल उड़ान भरी।
2022 – तमिलनाडु के तंजावुर जिले में रथयात्रा के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत व 15 अन्य झुलसे।
2022 – रिलायंस 19 लाख करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यू को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी।
2022 – म्यांमा की एक अदालत ने अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को भ्रष्टाचार  मामले में 5 साल जेल की सजा सुनाई।
2023 – महाराष्ट्र के खोपोली में मुंबई- पुणे एक्सप्रेस वे पर 7 गाड़ियों में टक्कर होने से 11 लोग घायल हुए।
2023 – सूडान हिंसा के बाद 246 भारतीयों का दूसरा जत्था मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा।
2023 – पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली की चपेट से आठ लोगों की मौत हुई।
2023 – बांग्लादेश सेना प्रमुख तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए।
2023 – भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत तीसरी शिक्षा कार्य समूह (EDWG) बैठक भुवनेश्वर में आरंभ हुई।
2024 – इराक की संसद समलैंगिक संबंधों को अपराध घोषित कर एक कानून पारित किया जिसके तहत 15 साल तक की जेल की सज़ा हो सकती है। देश के मौजूदा “वेश्यावृत्ति के विरुद्ध कानून” संख्या 8, 1988 में संशोधन के रूप में LGBT विरोधी कानून पारित किया।
2024 – नासा के इंजीनियरों ने पांच महीने तक डेटा प्राप्त नहीं करने के बाद 15 अरब मील दूर से वॉयजर 1 की सफलतापूर्वक मरम्मत और पुनर्कोडिंग की।

*27 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1820 – हरबर्ट स्पेन्सर, प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री थे।
1912 – ज़ोहरा सहगल – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।
1920 – मनीभाई देसाई, प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
1922 — अमेरिकी अभिनेता (द ऑड कपल ऐंड क्विंज़ी, मी) जैक क्लगमैन का जन्म हुआ।
1931 – श्री विश्वेश तीर्थ – एक भारतीय हिंदू गुरु , संत और श्री पेजावारा थे।
1947 – हरीश रावत, उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री ।
1949 – पी. सतशिवम – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश।

*27 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1930 – टी. के. माधवन उर्फ देशाभिमानी माधवन केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।
1960 — बंगाली लेखक राजशेखर बसु का निधन हुआ।
1998 – गुयेन वैन लिंह – वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।
2009 – फ़िरोज़ ख़ान – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
2010 – हेमंत दास, उड़िया फ़िल्म अभिनेता।
2014 – राकेश दीवाना – छोटे पर्दे के भारतीय अभिनेता, मोटापा घटाने के ऑपरेशन में समस्या से निधन।
2017 – लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हिन्दी प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता व राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु में निधन।
2020 – ग्रैमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेटेड होने वाले सिंगर ट्रॉय स्नेड का निधन।
2021 – भारत के प्रसिद्ध गुजराती कवि दादूदन गढ़वी का 81 साल की उम्र में निधन हुआ।
2021 – प्रसिद्ध कहानीकार, उड़िया और अंग्रेजी के जाने-माने लेखक मनोज दास का 87 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2021 – भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव का कोविड के कारण निधन हुआ।
2021 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी (80) का सिविल अस्पताल में निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी पेशेवर बेसबॉल और बास्केटबॉल खिलाड़ी रिचर्ड मॉरो ग्रोट (92) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश रॉक’एन’रोलर वी विली हैरिस, ‘वाइल्ड मैन ऑफ रॉक’ (90) का निधन हुआ।

*27 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मुनिश्री शुकदेव जयंती (वैशाख अमावस्या , उत्तर भारत हिन्दी कलेण्डर अनुसार)।
🔅 मेला पिंजौर (हरियाणा)।
🔅 खनाणी (कुल्लू)।
🔅 हरिद्वार – प्रयागराजादि (तीर्थ स्नान महात्म्य)।
🔅 श्री हरीश रावत जन्म दिवस।
🔅 श्री टी. के. माधवन उर्फ देशाभिमानी माधवन स्मृति दिवस।
🔅 श्री राजशेखर बसु स्मृति दिवस।
🔅 श्री विनोद खन्ना पुण्य दिवस।
🔅 कवि श्री दादूदन गढ़वी स्मृति दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button