राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शुक्रवार, दिनांक 24 जनवरी 2025

इतिहास की 24 जनवरी 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 24 जनवरी 2025*
*शुक्रवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी – 19:27 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* अनुराधा – पूर्णरात्रि
*💫करण-* विष्टि – 19:27 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* वृद्धि – 29:07 तक
*✨पश्चात्-* ध्रुव
*🌅सूर्योदय-* 07:13
*🌄सूर्यास्त-* 17:53
*🌙चन्द्रोदय-* 27:32
*🌛चन्द्रराशि-* वृश्चिक – दिनरात
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 12:11 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 11:13 से 12:33
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शुक्रवार को 👉 माघ बदी दशमी 19:27 तक पश्चात् एकादशी शुरु , सूर्य की अभिजित् निवृत्ति 25:07 पर , बुध मकर राशि में 17:39 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग दिनरात , विघ्नकारक भद्रा 19:26 तक , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री कर्पूरी ठाकुर जयन्ती , श्री होमी जहांगीर भाभा स्मृति दिवस , श्री भीमसेन जोशी स्मृति दिवस , शारीरिक शिक्षण दिन , राष्ट्रीय बालिका दिवस (भारत) , उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस , संकलनकर्ता – मुकेश शास्त्री भिवानी।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 माघ बदी एकादशी 20:34 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , षट्तिला एकादशी व्रत (सभी के लिए)।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*धर्मस्यार्थस्य कामस्य*
*फलमाहुर्मनीषिणः ।*
*तडागसुकृतं       देशे*
*क्षेत्रमेकं महाश्रयम्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ५८
*अर्थात् 👉*
_मनीषी पुरुष कहते हैं कि देश या गाँव में एक तालाब का निर्माण धर्म, अर्थ और काम तीनों का फल देने वाला है तथा पोखरे (छोटे ताल) से सुशोभित होने वाला स्थान समस्त प्राणियों के लिये एक महान आश्रय है।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*24 जनवरी 2025 , शुक्रवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । इस समय उचित ग्रह स्थिति तथा आपका सकारात्मक रवैया आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां उत्पन्न कर रहे हैं। इस समय का भरपूर सदुपयोग करें। रिश्तेदारों तथा संबंधियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। भविष्य संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी। मेहनत से आत्मसंतुष्टि प्रदान होगी। सामाजिक दायरा बढेगा। सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आपकी कार्यशैली तथा योजना आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेगी। अगर किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी करने की बात चल रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। यह साझेदारी फायदेमंद रहेगी। सामाजिक दायरा और बढेगा तथा मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऑफिस के कार्यों को सावधानी से करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। राजनैतिक संपर्क आपके लिए कुछ शुभ अवसर भी प्रदान करेंगे। नए वाहन के खरीदने से संबंधित योजना बनेगी। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। धार्मिक विचारों से मन शुद्ध होगा व मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यवसायिक कार्यों में आपकी सूझबूझ तथा गतिविधियां बहुत ही फायदेमंद साबित होंगी। कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना विवाद समाप्त होने से राहत मिलेगी तथा काम पुनः अपनी गति से शुरू हो जाएगा। ऑफिस में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। लाभ निश्चित है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर दिनचर्या में कुछ नयापन लाने की कोशिश करेंगे। इससे आपकी मानसिक व शारीरिक थकान दूर होगी तथा एक नई ऊर्जा का प्रवाह अपने अंदर महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा व बहुत खुशी का अनुभव करेंगे।फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अति उत्तम है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक दायरा लाभकारी सिद्ध होगा। धार्मिक कर्म का सकारात्मक फल मिलेगा।  किसी भी प्रकार के अनैतिक कार्य को करने से बचें। मित्र मण्डली आपके साथ है। किसी अजनबी के साथ कोई भी डील फाइनल करते समय पेपरवर्क में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज कुछ महत्वपूर्ण तथा उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत होगा। इससे आपके भी मान सम्मान में वृद्धि होगी तथा नई उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता भी बनेगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। मानसिक शांति में धार्मिक विचार सहायक होंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने कारोबार में बदलाव संबंधी जो नीतियां आपने बनाई हैं उन पर जल्दी ही अमल करें। यह बदलाव आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। पारिवारिक सहयोग से लक्ष्य प्राप्ति हो जाएगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन आपके लिए  सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। घर के बदलाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेंगी। इन योजनाओं को कार्य रूप देते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें तो और अधिक उचित रहेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रखने के लिए बजट बनाकर चलना अति आवश्यक है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। इस समय कार्य प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कर्मचारियों के साथ भी आपके अच्छे संबंध व्यवसाय में तरक्की के शुभ अवसर प्रदान करेंगे। परंतु नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। सकारात्मक सोच और आपकी मेहनत रंग अवश्य लाएगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोर्ट केस अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित किसी रुके हुए काम का फैसला आपके हक में हो सकता है। जिससे आपको चल रहे बहुत अधिक मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदार के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपकी उपस्थिति निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की तारीफ भी होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खुद के लिए समय अवश्य निकालें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मेहनत वाला रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। सकारात्मक सोच रखें। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी और देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त सा रह सकता है फिर भी परिणाम सकारात्मक ही रहेंगे व मानसिक संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।<
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*24 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉🏻*

41- कैलीगुला के बाद क्लॉडियस रोमन सम्राट बने।
1438 – पोप यूजीनियस IV को बेसल कमेटी ने निलंबित कर दिया।
1458 – मथायस कोर्विनस हंगरी के राजा बने।
1556 – चीन में भीषण भूकम्प में आठ लाख तीस हज़ार लोगों की मौत हुई।
1667 – ब्रिटेन और हालैंड के बीच ब्रेडा समझौता हुआ। जिसके तहत हालैंड ने अमरीका महाद्वीप में अपने उपनिवेशों पर नियंत्रण न रख पाने के कारण उन्हें ब्रिटेन के हवाले कर दिया।
1722 – एडवर्ड विगलेसवर्थ को प्रथम उत्तरी अमेरिकी दिव्यता प्राध्यापक नियुक्त किया गया।
1742 – जर्मन नेताओं ने चार्ल्स सातवें को अल्बर्ट का सम्राट का चुना।
1744 –  फिलीपींस में दगोहॉय विद्रोह जीयुसेप लैम्बरटी की हत्या के साथ शुरू हुआ।
1813 – फिलहारमोनिक सोसाइटी की स्थापना लंदन में की गयी (बाद में रॉयल फिलहारमोनिक सोसाइटी)।
1824 – रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
1839 – चार्ल्स डार्विन रॉयल सोसायटी के फेलो चुने गये।
1857 – कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1924 – रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।
1927 – प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अल्फ्रेड हिचकॉक की निर्देशक के रूप में पहली फिल्म, द प्लेजर गार्डन रिलीज़ हुई।
1935 – पहली डिब्बाबंद बियर, क्रुएगर क्रीम एले और क्रुएगर की फाइनेस्ट बीयर नेवार्क, न्यू जर्सी की गॉटफ्रीड क्रुएगर ब्रूइंग कंपनी द्वारा बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गई।
1936 – अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1939 – चिली में भूकंप से 30 हजार लोगों की मौत हुई।
1950 – जन गण मन को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1950 – डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1950 – 24 जनवरी 1950 से पहले उत्तर प्रदेश राज्य यूनाइटेड प्रॉविंग के नाम से पहचाना जाता था। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को उसका नाम मिला।
1951 – प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
1952 – मुम्बई में ‘पहला अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म’ महोत्सव आयोजित किया गया।
1966 – एयर इंडिया का बोइंग आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये।
1966 – इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली।
1973 – अमेरिका ने वियतनाम युद्ध बंद होने के साथ लाओस और कंबोडिया में भी युद्धबंदी का ऐलान किया गया।
1976 – अमेरिकी मुक्केबाजी के दिग्गज जॉर्ज फोरमैन ने मुक्केबाजी में सबसे बड़ी वापसी की।
1984 – एप्पल कंप्यूटर इंक के मालिक स्टीव जॉब्स ने अभूतपूर्व मैकिंटोश पर्सनल कंप्यूटर पेश किया।
1989 – पेरू में सोने की खान में एक सौ से अधिक श्रमिक फँस गये।
1991 – लिथुआनिया गणराज्य ने सोवियत संघ के सैनिकों हटाने की मांग की।
1993 – सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया।
1993 – सोमालिया में अमेरिकी सैनिकों के साथ संघर्ष में तीन व्यक्ति मारे गये और अनेक घायल हो गये।
1996 – सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।
2000 – चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी दी।
2001 – जैव सुरक्षा संधि पर भारत के हस्ताक्षर किए।
2001 –  जोसेफ काबिला के राष्ट्रपति बनने पर संसद की मंजूरी दी।
2002 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान इस्लामाबाद पहुँचे।
2002 –  भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्ता की पुन: पेशकश की।
2002 – भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित किया।
2003 – उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत हुए।
2003 – भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई।
2005 – आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या करा दी गयी।
2005 – गणतंत्र दिवस समारोह 2005 के मुख्य अतिथि भूटान नरेश जिग्मे सिंघे वांगचुक भारत पहुँचे।
2006 – वॉल्ट डिज़्नी के सीईओ बॉब इगर ने प्रतिष्ठित एनीमेशन स्टूडियो पिक्सर को 7.4 बिलियन डॉलर में खरीदने की घोषणा की।
2007 – रूस एवं भारत के बीच एटमी रिएक्टर बनाने हेतु समझौता हुआ।
2008 – पूर्व थल सेना अध्यक्ष जे.जे. सिंह को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।
2008 – पाकिस्तानी सेना ने दक्षिणी वजीरिस्तान में अफ़ग़ान सीमा के निकट आतंकवादियों के साथ भीषण संघर्ष में तीन इलाकों को मुक्त कराया।
2010 – वर्ष 2008 के लिए 56वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। फ़िल्म ‘अंतहीन’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म, मराठी अभिनेता उपेंद्र लिमये को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया।
2011 – मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत हुई व 180 घायल हुए।
2011 – ब्रिटिश पॉप गायिका एडेल ने अपना दूसरा एल्बम, “21” रिलीज़ किया, जो ग्रैमी और बिलबोर्ड एल्बम ऑफ़ द ईयर बन गया।
2016 – प्रिय विज्ञान-फाई फंतासी अपराध नाटक टेलीविजन श्रृंखला द एक्स-फाइल्स 13 साल बाद स्क्रीन पर लौटी, जिसमें मुख्य अभिनेता डेविड डचोवनी और गिलियन एंडरसन फिर से शामिल हुए।
2018 – पूर्व अमेरिकी ओलंपिक जिमनास्ट टीम के डॉक्टर लैरी नासर को 150 से अधिक लड़कियों से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया और 175 साल तक की जेल की सजा सुनाई गई।
2019 – इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से विद्यार्थी उपग्रह कलामसैट का प्रक्षेपण किया।
2019 – आतंकी से सैनिक बनकर शहीद हुए नज़ीर अहमद वानी को अशोक चक्र।
2019 – उत्तराखंड: स्वाइन फ्लू से एक महीने में 11 लोगों की मौत, अलर्ट जारी।
2019 – इंडोनेशिया में भारी बारिश और बाढ़ से 30 की मौत, हजारों लोग बेघर हुए।
2019 – अमेरिकी सरकार ने वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुआदो को देश के राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी।
2020 – भारत ने विशाखापट्टनम के तट से 3500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2020 – भारत के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस 2020 पर जेल कर्मियों को सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान करने को मंजूरी दी।
2021 – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 71 वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘उद्यम सारथी ऐप’ लॉन्च किया।
2021 – 51वें भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव का समापन हुआ, डेन्‍मार्क की फिल्‍म इन टू द डार्कनेस को गोल्‍डन पिकॉक पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया।
2021 – वर्ष 2021 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 21 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों के 32 जिलों के 32 बच्चों को प्रदान किया गया।
2021 – एलॉन मस्क की अंतरिक्ष एजेंसी स्पेस एक्स ने एक ही रॉकेट से 143 उपग्रह प्रक्षेपित करने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया , 2017 में एक ही रॉकेट से 104 उपग्रह प्रक्षेपित करने के भारतीय ( इसरो के ) रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
2021 – उन्नीस वर्षीय हरिद्वार की छात्रा सृष्टि गोस्वामी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनीं।
2022 – 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2022 प्रदान किया गया।
2022 – असम सरकार ने श्री रतन टाटा को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘असम बैभव’ प्रदान किया।
2022 – नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के सदस्य देशों ने भूमध्य सागर में 12 दिवसीय समुद्री अभ्यास “नेप्च्यून स्ट्राइक ’22” शुरू किया।
2023 –  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित प्रतिस्पर्धा (संशोधन) विधेयक, 2022 को मंजूरी दी।
2023 – नेपाल में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया तथा भारत में भी भूकंप झटके महसूस किए गए।
2023 – अमरीका में एक बंदूकधारी की गोलीबारी से 7 लोगों की मौत हुई।
2023 – यूनेस्‍को ने अंतर्राष्‍ट्रीय शिक्षा दिवस को अफगानिस्तान के बालिकाओं और महिलाओं को समर्पित किया।
2024 – रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेनी सेना पर एक सैन्य परिवहन विमान को मार गिराने का आरोप लगाया, जिससे विमान में सवार सभी 74 लोग मारे गए।
2024 -चीन के जियांग्शी प्रांत में आग लगने से 39 लोगों की मौत हुई व 9 घायल हुए।
2024 – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में भवन कौशल भवन का उद्घाटन किया।
2024 – ओडिशा के मुख्यमंत्री ने  दुनिया की पहली ‘ब्लैक टाइगर सफारी’ की योजना का अनावरण किया।
2024 – सऊदी अरब में पहली बार शराब की दुकान खुली।

*24 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉🏻*

76 –  रोमन सम्राट हेड्रियन  जन्म हुआ।
1712 – प्रशिया के फ्रेडरिक द्वितीय का जन्म हुआ।
1826 –  प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का जन्म हुआ।
1877 – महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का जन्म हुआ।
1891 –  अंग्रेजी क्रिकेटर एलेक्स कैनेडी का जन्म हुआ।
1902 – अमेरिकी बाइबिल विद्वान ई.ए. स्पाइसर का जन्म हुआ।
1907 – अंग्रेजी क्रिकेटर डेनिस स्मिथ का जन्म हुआ।
1912 –  वेस्टइंडीज क्रिकेटर केनेथ वीक्स का जन्म हुआ।
1914 -‘आज़ाद हिन्द फ़ौज’ के अधिकारी शाह नवाज़ ख़ान का जन्म हुआ।
1916 – वेस्ट इंडीज क्रिकेटर विक्टर स्टॉलमेयर का जन्म हुआ।
1924 – स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ।
1932 – अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल रहे एस. के. सिंह का जन्म हुआ।
1945 – हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म हुआ।
1968 – जिम्बाब्वे के क्रिकेटर मार्क बर्मेस्टर का जन्म हुआ।
1970 – जिम्बाब्वे के क्रिकेटर नील जॉनसन का जन्म हुआ।

*24 जनवरी को निधन हुए व्यक्ति👉🏻*

1958 – प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का निधन हुआ।
1965 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का निधन हुआ।
1966 – भारतीय भौतिक वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ।
1993 – यूएस सुप्रीम कोर्ट जस्टिस थर्गूड मार्शल का निधन हुआ।
2011 – भारत रत्न सम्मानित शास्त्रीय गायक भीमसेन जोशी का निधन हुआ।
2020 – ओडिशा के पूर्व मंत्री जगन्नाथ राउत का निधन हुआ।
2020 – वयोवृद्ध फिल्म निर्माता विनय सिन्हा (74) का निधन हुआ।
2023 – प्रसिद्ध सुपरस्टार व पद्म भूषण से सम्मानित बालकृष्ण दोशी (95) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी मूर्तिकार कार्ल आंद्रे (88) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी उपन्यासकार N. Scott Momaday (89) का निधन हुआ।
2024 – RUC के  प्रोफेसर और चीनी इतिहासकार दाई यी (97) का निधन हुआ।

*24 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉🏻*

🔅  कर्पूरी ठाकुर जयन्ती।
🔅 श्री होमी जहांगीर भाभा स्मृति दिवस।
🔅 श्री भीमसेन जोशी स्मृति दिवस।
🔅 शारीरिक शिक्षण दिन।
🔅 राष्ट्रीय बालिका दिवस (भारत)।
🔅 उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस।
🔅 अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (संकलनकर्ता – मुकेश शास्त्री भिवानी International Day of Education)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button