रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में कोई भी टीम आजतक नहीं कर सकी ये कमाल
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे आज तक कोई भी टीम बना नहीं पाई है। आईपीएल 2024 में...
नेशनल डेस्कः मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे आज तक कोई भी टीम बना नहीं पाई है। टीम IPL इतिहास की पहली फ्रेंचाइजी बनी है, जिसने 250 मुकाबले खेले हैं।
हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए अब तक कुछ भी खास नहीं रहा है। टीम सीजन के अपने पहले 3 मुकाबले हार चुकी है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तान हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं। IPL में 5 बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी इस टीम के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
मैच
अब तक कैसा रहा है MI का प्रदर्शन?
MI ने अब तक 250 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम को 138 मैच में जीत मिली है और 108 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम की जीत प्रतिशत 55 से ज्यादा है। MI IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी है। आरसीबी ने आईपीएल में कुल 244 मैच खेल लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 241 मैच, केकेआर ने 239 मैच और पंजाब किंग्स ने 235 मैच खेले हैं।
ट्रॉफी
संयुक्त रूप से जीती है सबसे ज्यादा ट्रॉफी
MI और CSK IPL में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 5-5 बार ट्रॉफी अपने नाम करने वाली टीमें हैं। MI ने साल 2013,2015, 2017, 2019 और 2020 में यह कारनामा किया था। इन सभी मौको पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे अब टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। CSK ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इन मौकों पर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।
विकेट
इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट
लसिथ मलिंगा इस फ्रेंचाइजी के लिए IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह 2009 से 2019 तक MI के लिए खेले थे। उन्होंने 122 मैच में 19.80 की औसत से 170 विकेट झटके थे। जसप्रीत बुमराह इस टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने IPL में अब तक 123 मैच खेले हैं। इस दौरान 23.29 की शानदार औसत के साथ 148 विकेट अपने नाम किए हैं।