एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

हरियाणा: चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट, मामले की जांच में जुटी पुलिस

हांसी के गांव सुल्तानपुर में चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। घायल व्यक्ति मनजीत देर रात करीब 12 बजे नागरिक अस्पताल हांसी लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

मनजीत ने बताया कि रविवार दोपहर को उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विनोद भयाना का जलपान कार्यक्रम अपने घर पर आयोजित किया था। इस कार्यक्रम को लेकर गांव के कुछ लोगों ने एतराज जताया। देर रात करीब 10 बजे वे अपने घर लौट रहा था, तो गांव के 4-5 लोगों ने उन्हें रोक लिया। इन लोगों ने मनजीत से भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम को लेकर नाराजगी जताई और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान मनजीत को सिर पर चोट आई।

गांव सुल्तानपुर में मारपीट की घटना के बाद घायल मनजीत को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हांसी ले जाया गया। मनजीत को शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने बचाया और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में रात के समय कुछ राजनीतिक दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे, जिसके कारण वहां बहसबाजी हुई। करीब रात 12 बजे मनजीत का इलाज शुरू किया गया।

मनजीत ने बताया कि वह सोमवार को इस मामले में पुलिस को शिकायत देंगे और न्याय की मांग करेंगे। वह चाहते हैं कि आरोपी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button