Blog

कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने आगे बढ़ाई अपने दादा स्व. चौ. बंसीलाल की परंपरा

सिर्फ खुशियों और रोशनी का नहीं एकता, सद्भाव और सहयोग का प्रतीक है दीपावली पर्व : अनिरूद्ध

भिवानी, (ब्यूरो): कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने अपने दादा व पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल की जनसेवा की परंपरा और कांग्रेस संगठन की एकजुटता को आगे बढ़ाते हुए रविवार को भिवानी स्थित अपने आवास पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती पर चर्चा की। समारोह के दौरान अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि दीपावली का यह पर्व सिर्फ खुशियों और रोशनी का नहीं, बल्कि एकता, सद्भाव और सहयोग का प्रतीक है। कांग्रेस हमेशा जनसेवा, भाईचारे और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। स्व. चौ. बंसीलाल की नीतियों और कार्यशैली से हमें प्रेरणा मिलती है कि राजनीति का असली उद्देश्य जनता की सेवा है, ना कि सत्ता की लालसा। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद करें, उनके दुख-दर्द को समझें और चौ. बंसीलाल की विकासशील सोच को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता प्रदेश में बदलाव का संकल्प लेकर काम करे, ताकि हरियाणा को पुन: प्रगति और स्थिरता की राह पर आगे बढ़ाया जा सके। समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी अनिरुद्ध चौधरी के नेतृत्व में पूर्ण विश्वास जताया और कहा कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में हरसंभव योगदान देंगे। दीपावली मिलन के इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं, दीप जलाए और सामूहिक रूप से प्रदेश में खुशहाली एवं शांति की कामना की।

Related Articles

Back to top button