एक्सक्लूसिव खबरेंराष्ट्रीय

दिल्ली जल संकट पर AAP की बैठक, आतिशी बोलीं- हरियाणा के अधिकारियों से बातचीत करने चंडीगढ़ जाएंगे जलबोर्ड के अधिकारी

दिल्ली में पानी का संकट गहराता जा रहा है। कई इलाकों में दिल्लीवासियों को पानी की कमी से जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आपातकालीन बैठक बुलाई। इसमें दिल्ली जलबोर्ड के बड़े अधिकारी शामिल थे।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में पानी की कमी बरकरार है। दिल्ली में पानी की सप्लाई में लगातार कमी बनी हुई है। वजीराबाद तालाब में पानी खत्म हो गया है। मुनक नहर में भी पानी की कमी चल रही है। पानी की कमी के चलते वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी पानी का कम प्रोडक्शन हो रहा है। दिल्ली में करीब 70 एमजीडी पानी का उत्पादन कम हो रहा है। बवाना, नांगलोई में बोरवेल के जरिए पानी की सप्लाई की जा रही है। टैंकर की ट्रिप्स बढ़ाई गई है। 10 एमजीडी पानी टैंकर के जरिए मुहैया कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में टैंकर की संख्या बढ़ाई जाएगी।

वहीं इस दौरान आतिशी ने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री से भी बात हुई है। उन्होंने कहा कि जो संभव होगा वह मदद करेंगे। अभी कुछ डॉक्यूमेंट अपर यमुना बोर्ड को हिमाचल ने देने है। हमने हरियाणा से कहा कि थोड़ा पानी अगर वो दे सकते हैं तो बेहतर होगा। कल दिल्ली सरकार के अधिकारी चंडीगढ़ जाकर इस मुद्दे पर बात करेंगे।

Related Articles

Back to top button