हरियाणा

शक के घेरे में शव बरामद, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत की जांच जारी

अंबाला :  अंबाला कैंट के राम बाग रोड़ स्थित रोटरी हस्पताल के नजदीक करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला है। शव के पास पुलिस को कोई सुसाइड नोट कोई दस्तावेज या कोई मोबाईल नही मिला है, जिसको लेकर पुलिस शव की पहचान के लिए कोशिशें कर रही है।

पुलिस का कहना है शव की पहचान के बाद जांच तेज की जाएगी और शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिससे पूरा खुलासा हो पाएगा। फिलहाल आसपास के इलाकों में पहचान के लिए कार्रवाई जारी है यह शख्स यहां तक कैसे आया इसके लिए CCTV भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button