हरियाणा

हरियाणा में जल्द बढ़ेगी सर्दी, मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर जारी की चेतावनी

हरियाणा  : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं कल से सूबे में ठंड और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक कल से रात के तापमान में और गिरावट देखी जाएगी। वहीं बीत दिन शाम को भी कई जिलों में बारिश हुई। आज पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं कल से 9 नवंबर के दौरान मौसम खुश्क रहने की संभावना है। मौसम के बदलने से हरियाणवी कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाएं।

Related Articles

Back to top button