राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, शनिवार, दिनांक 05 अप्रैल 2025

किसका होगा भाग्योदय, किस राशि पर छायेंगे मुसीबत के बादल, जानिए अभी.... इतिहास की 05 अप्रैल 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 05 अप्रैल 2025*
*शनिवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* अष्टमी – 19:29 तक
*🗒पश्चात्-* नवमी
*🌠नक्षत्र-* पुनर्वसु – 29:33 तक
*🌠पश्चात्-* पुष्य
*💫करण-* विष्टि – 07:47 तक
*💫पश्चात्-* बव.
*✨योग-* अतिगण्ड – 20:02 तक
*✨पश्चात्-* सुकर्मा
*🌅सूर्योदय-* 06:07
*🌄सूर्यास्त-* 18:41
*🌙चन्द्रोदय-* 11:39
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – 23:26 तक
*🌛पश्चात्-* कर्क
*🌞सूर्यायण –* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:59 से 12:49
*🤖राहुकाल-* 09:15 से 10:49
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज शनिवार को 👉 चैत्र सुदी अष्टमी 19:29 तक पश्चात् नवमी शुरु , नवरात्रि का सातवाँ दिन – मां कालरात्रि व्रत – पूजा , भौमाष्टमी , श्री दुर्गाष्टमी , श्री भवानी उत्पत्ति , श्री महाष्टमी व्रत (अष्टमी का हवनादि आज करें) , श्री अशोकाष्टमी , अशोक कलिका प्राशन (आज भी) , श्री अन्नपूर्णा पूजा (बं.) , श्री अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त 19:27 बजे , विघ्नकारक भद्रा 07:50 तक , महानिशा पूजा , श्री अष्टभुजी दुर्गा शक्तिपीठ (दुर्गा मन्दिर) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , मेला बाहुफार्ट / श्रीदुर्गाष्टमी (जम्मू-कश्मीर) , मेला मनसादेवी (हरियाणा) , मेला कांगड़ा देवी – नैना देवी (हि.प्र.) , साईंबाबा उत्सव प्रारंभ (शिरडी) , पंडिता रमाबाई स्मृति दिवस , श्री जगजीवन राम जयन्ती (समता दिवस) , राष्ट्रीय सामुदायिक दिवस (कन्फर्म नहीं) , राष्ट्रीय समुद्री दिवस / राष्ट्रीय मैरीटाइम (नौवहन) दिवस , स्टैंड अप इंडिया की नौवीं वर्षगांठ व संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस (International Day of Conscience – 2020)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 चैत्र सुदी नवमी 19:26 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री रामनवमी व्रत (सबका)।_*

*🎯आज की भक्ति 👉*

🌹
*एकवेणी जपाकर्णपूरा*
*नग्ना –    खरास्थिता  ,*
*लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी*
*तैलाभ्यक्तशरीरिणी  ।*
*वामपादोल्लसल्लोह-*
*लताकण्टकभूषणा  ,*
*वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा*
*कालरात्रिर्भयङ्करी॥*
*भावार्थ👉*
_बालों को एक वेणी में समेटे हुए, कानों में लाल रंग के जपा के और कनेर के फूल सजाए, निर्वस्त्र होकर गधे पर सवार, लंबे होठों वाली, शरीर पर तेल लगाए हुए, बाएँ पैर में लोहे की कांटों वाली लताएँ लपेटे और सिर पर खड़े बालों वाली काली कालरात्रि मैया दुष्टों दानवों के लिए अत्यंत भय कारिणी हैं।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*05 अप्रैल 2025 , शनिवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका मन नए-नए कामों में लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नयी योजना बना सकते हैं। यात्रा योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रूची रहेगी। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। खरीददारी कर सकते हैं। बच्चों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे जिससे जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपके सामने कई चुनौतियां उत्पन्न हो सकती है जिसका सामना करने के लिए आप तैयार रहें। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अचानक रिश्तेदारों से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर हाथ लग सकते हैं।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप जिस क्षेत्र में कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपकी किसी बड़ी योजना का अच्छा फायदा मिल सकता है। भविष्य के लिए धन इकट्ठा करने में आप सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। नया वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ नजर आ रहा है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। धार्मिक यात्रा योग। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अचानक अपनों से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसा कमाने के कई मार्ग हासिल होंगे। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। छात्रों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से विषम परिस्थितियों पर काबू पाने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेना पड़ेगा। आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। जीवन में आज ढेरों खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। पुराने किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में आपके कार्यों की सराहना होगी। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। भाग्य प्रबल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिलने की उम्मीद है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मौज मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। सामाजिक मेलजोल से आपको खुशी और सुकून मिलेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। जो लोग प्रेम प्रसंग में हैं, वह अपने प्रिय के साथ रोमांस भरा पल व्यतीत करेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपको अपना नजरिया सकारात्मक रखना होगा। सभी से मधुर सम्बंध बनाएँ रखें व हर प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सकारात्मक बने रहना होगा। आपके मन में कोई पुरानी बात चिंता का कारण बन सकती है। आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको अपने किसी जरूरी काम में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अति उत्तम रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। खर्चों में कमी आएगी। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जीवन की परेशानियों का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*5 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1585 – हॉलैंड के हारलम नगर में इसी नाम से प्रसिद्ध जनसंहार हुआ जो इस देश के स्वतंत्रता संग्रामियों का केंद्र था।
1645 – यूरोप के दो शक्तिशाली देशों ब्रिटेन और हॉलैंड के बीच दो वर्षों तक चलने वाला समुद्री युद्ध समाप्त हुआ।
1722 – जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
1843 – ब्रिटेन की महरानी विक्टोरिया ने हॉन्गकॉन्ग को ब्रिटिश कॉलनी में शामिल किए जाने की घोषणा की।
1930 – महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोडऩे के लिए दांडी पहुंचे।
1949 – भारत स्काउट एण्ड गाइड की स्थापना हुई (कन्फर्म नहीं )।
1955 – विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1956 – पश्चिमी फ़िलिस्तीन के गज़्ज़ा क्षेत्र पर ज़ायोनी शासन की भयानक गोलीबारी समाप्त हुई।
1957 – देश और दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से केरल में संपन्न चुनाव के बाद कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई और ईएमएस नम्बूदरीपाद ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
1961 – भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली ‘इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी’ की स्थापना हुई।
1964 – नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।

1975 – सउदी अरब के राजा फैजल की हत्या हुई।
1979 – बम्बई (अब मुंबई) में पहले भारतीय नौसेना संग्रहालय की औपचारिक रूप से शुरुआत हुई।
1991 – अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण हुआ।
1999 – मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों की सामूहिक हत्या करने की शुरुआत की गई।
1999 – इराक में वियाग्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा ।
2001 – जासूसी विमान प्रकरण में संयुक्त राज्य अमेरिका ने घुटने टेके, चीन के समक्ष खेद प्रकट, संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम मिलोसेविच को गिरफ़्तार करने के लिए बेलग्रेड पहुँची।
2002 – भारत, म्यांमार व थाइलैंड के बीच मोरे-कलावा-मांडले सड़क परियोजना पूरी करने हेतु सहमति।
2003 – अमेरिकी संसद में पाक की आर्थिक मदद में कटौती का प्रस्ताव पेश।
2006 – सिंगापुर में 45 भारतीयों को आव्रजन अपराधों में गिरफ़्तार किया गया।
2007 – ईरान ने 15 ब्रिटिश नौसैनिकों को रिहा किया।
2008 – इंदौर के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) की अनमोदन समिति ने एक अरब चार करोड़ रुपये के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी।
2008 – पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया बनी।
2008 – इराक में हुए आत्मघाती हमले में 9 लोग मारे गए।
2008 – अफ़ग़ानिस्तान में भारतीय सीरियलों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा।
2010 – नक्सलियों द्वारा किए गए अब तक के सबसे भीषण हमले में छत्तीसगढ़, भारत के दंतेबाड़ा में सीआरपीएफ के 73 जवानों की मृत्यु हो गई।
2010 – पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने विकलांगता पेंशन के दावों पर व्यवस्था देते हुए कहा कि सेना से जुड़े लोगों के अवकाश के दौरान यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसे ड्यूटी पर ही समझा जाए।
2010 – अमेरिकी राज्य वेस्ट वर्जीनिया के कोयला खदान में विस्फोट से 22 लोगों की मौत हुयी।
2016 – भारत सरकार का एक कार्यक्रम स्टैंड-अप इंडिया आरम्भ हुआ।
2019 – जम्‍मू-कश्‍मीर में 22 अलगाववादी नेताओं सहित 900 से अधिक लोगों की सुरक्षा हटाई गई।
2019 – मालदीव में नयी संसद के चुनाव के लिए मतदान ।
2019 – आईजू द्वीप (जापान )  में भूकंप के 5.8 की तीव्रता झटके ।
2019 -हरियाणा: कोसली (भाकली गांव की ) प्रीति यादव ने मिस टिन एशिया कांटिनेंट का ताज हासिल किया।
2020 – पीएम मोदी की अपील पर जगमग हुआ भारत, जनता संग नेताओं ने भी दिये जलाए।
2020 – पहला संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस मनाया गया।
2020 – ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को PETA India द्वारा ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ से सम्मानित किया।
2021 – विदेश के चुनाव प्रबंधन निकायों के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय वर्चुअल चुनाव आगंतुक कार्यक्रम शुरू हुआ।
2021 – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उस विधेयक पर दस्तख़त किए जो 2036 तक उन्हें सत्ता में बनाए रखने की ताक़त प्रदान करता है।
2021 – भारतीय नौसेना के जहाज और विमान ला पेरॉस अभ्यास शुरू।
2022 – अयोध्‍या में लखनऊ – गोरखपुर हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस से 3 की मौत व 30 घायल हुए।
2022 – श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने आपातकाल को तत्काल प्रभाव से हटाया।
2023 – हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस के परीक्षण विमान ने अपनी पहली उड़ान भरी।
2023 – राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए 55 पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
2023 – भारत-जापान 7वीं रक्षा नीति वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई।
2023 – भारत-श्रीलंका वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास (स्लाइनेक्स-23) के तहत बंदरगाह चरण कोलंबो में आयोजित किया गया।
2024 – अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि न्यूयॉर्क सिटी महानगर क्षेत्र में 4.8 प्रारम्भिक तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

*5 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*

1479 – गुरु अमरदास – सिक्खों के तीसरे गुरु, जो 73 वर्ष की उम्र में गुरु नियुक्‍त हुए थे (कन्फर्म नहीं )।
1588 – ब्रिटेन के प्रसिद्ध दर्शनशास्त्री थामस हाब्स Thomas habbes का जन्म हुआ।
1908 – जगजीवन राम- राजनेता , सामाजिक कार्यकर्ता, सांसद और कैबिनेट मंत्री के रूप में देश की आजीवन सेवा की।
1920 – रफ़ीक़ ज़करिया- राजनेता।
1923 – मो. उस्मान आरिफ़ – उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल तथा केन्द्रीय निर्माण एवं आवास मंत्रालय में उपमंत्री थे।
1933 – दिवाकर शर्मा संस्कृत, हिंदी तथा राजस्थानी भाषाओं के विद्वान थे।
1938 – हुकुम सिंह – भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद।
1939 – के. रहमान ख़ान – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
1953 – ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जॉन बुचनन का क्वींसलैंड में जन्म हुआ। उनकी कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 16 टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम किया।
1967 – अनु गर्ग- भारत-अमेरिकी लेखक और वक्ता।
1969 – रवीन्द्र प्रभात – अंतर्जाल पर सक्रिय लेखकों मे अग्रणी और चर्चित व्यक्ति।
1992 – अतानु दास – भारतीय तीरंदाज हैं जिन्होंने अपने तीरंदाजी कॅरियर की शुरुआत साल 2008 में की थी।

*5 अप्रॅल को हुए निधन👉*

1922 – पंडिता रमाबाई – प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक।
1940 – महात्मा गांधी के करीबी मित्र और समाज सुधारक सी एफ एन्ड्रयूज का निधन हुआ।
1989- पन्नालाल पटेल- गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार थे।
1993 – मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई।
2008 – हिन्दी के प्रख्यात आलोचक डॉ. बच्चन सिंह का निधन।
2015 – अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया विल्सन का निधन हुआ।
2020 – लीबिया के पूर्व पीएम महमूद जिब्रील का 67 वर्ष की उम्र में निधन।
2020 – मशहूर ब्रिटिश एक्ट्रेस हॉनर ब्लैकमेन का निधन।
2021 – मलयालम अभिनेता-पटकथा लेखक पी बालाचंद्रन का निधन।
2022 – जाने-माने कैंसर सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र पटेल के निधन हुआ।
2023 – इतालवी फुटबॉल मिडफील्डर, फॉरवर्ड सर्जियो “बोबो” गोरी (77) का निधन हुआ।
2023 भारतीय क्रिकेट बल्लेबाज सुधीर नाइक (78) का निधन हुआ।
2024 – अमेरिकी गायक कार्ल जेफरी स्नेयर (64) का निधन हुआ।

*5 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री भवानी उत्पत्ति।
🔅 मेला बाहुफार्ट / श्रीदुर्गाष्टमी (जम्मू-कश्मीर)।
🔅 मेला मनसादेवी (हरियाणा)।
🔅 मेला कांगड़ा देवी – नैना देवी (हि.प्र.)।
🔅 साईंबाबा उत्सव प्रारंभ (शिरडी)।
🔅 पंडिता रमाबाई स्मृति दिवस।
🔅 श्री जगजीवन राम जयन्ती (समता दिवस)।
🔅 राष्ट्रीय सामुदायिक दिवस (कन्फर्म नहीं)।
🔅 राष्ट्रीय समुद्री दिवस / राष्ट्रीय मैरीटाइम (नौवहन) दिवस।
🔅 स्टैंड अप इंडिया की नौवीं वर्षगांठ।
🔅संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस (International Day of Conscience – 2020)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button