हरियाणा

रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा का 5वां त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन संपन्न

सरकार ने जल्द ही रिटायर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन : मास्टर वजीर सिंह

भिवानी, 25 दिसंबर : रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा का 5वां त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें मास्टर वजीर सिंह को प्रधान, रत्न कुमार जिंदल को महासचिव, मनोहर लाल जाखड को कोषाध्यक्ष व बलवान सिंह को वरिष्ठ उप प्रधान चुना गया। समस्त आम सभा ने राज्य कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार चारों पदाधिकारीयों को दिया गया। राज्य प्रधान वजीर सिंह व महासचिव रत्न कुमार जिंदल ने सामुहिक रूप से जानकारी दी कि रिटायर कर्मचारी अपनी विभिन्न व लंबित मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से संघर्षरत्त है, लेकिन सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। जिसके चलते उनमें रोष बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आने वाले समय में आन्दोलन करने पर मजबूर होंगे। अपनी मांगों बारे बताते हुए उन्होंने कहा कि कोमूट की गई राशि को न्यायालय द्वारा 10 वर्ष के बाद काटने पर रोक लगाने की नीति सभी कर्मचारियों पर लागू की जाए, पैशनर्स को 65 वर्ष की आयु पर 10 व 75 वर्ष की आयु होने पर 20 प्रतिशत की बेसिक वेतन वृद्धि दी जाए, मैडिकल भत्ता 3 हजार रूपये मासिक व बिना शर्त के पैशनर्स को कैशलैस मैडिकल सुविधा, सरकारी हस्पतालों में रिक्त पदों पर पूर्ण नियमित भर्ती करके इलाज करना सुनिश्चित किया जाए, वरिष्ठ नागरिको को एसी, वोल्वो समेत सभी बसों ,रेलवे व हवाई यात्रा में किराए में रियायती सुविधा लागू की जाए,.पैशनर्ज व पारिवारिक पेंशनर्स को पुरानी पैंशन लागू की जाए व आय कर से मुक्त किया जाए, पैशनर्स के परिवार को एल टी सी की सुविधा उपलब्ध की जाए, करोना काल का 18 माह का बकाया एरियर दिया जाए, न्यायालय के फैसले अनुसार 6 माह से ज्यादा सरकारी सेवा करने पर सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि दी जाए व कर्मचारी हित के सभी फैसलों को जनरलाईज किया जाए, रिटायर्ड कर्मचारी की मृत्यु के बाद सामाजिक सुरक्षा के लिए दी जाने वाली बुढ़ापा पेंशन उनकी पत्नियों को दी जानी जारी रखी जाए।

Related Articles

Back to top button