सीएम सैनी कल लेंगे विधानसभा की शपथ, करनाल को दोबारा मिलेगा सीएम सिटी का दर्जा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल विधानसभा का उप चुनाव जीत लिया है। सीएम सैनी को जीत का प्रमाण पत्र मिल गया है। हालांकि अभी शपथ की औपचारिकता बाकी है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता गुरुवार को राजधानी चंडीगढ़ में नायब सैनी को...
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल विधानसभा का उप चुनाव जीत लिया है। सीएम सैनी को जीत का प्रमाण पत्र मिल गया है। हालांकि अभी शपथ की औपचारिकता बाकी है। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता गुरुवार को राजधानी चंडीगढ़ में नायब सैनी को विधानसभा की शपथ दिलवाएंगे। इसके बाद नायब सैनी विधानसभा के सदस्य हो जाएंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा सचिवालय में होगा।
गौरतलब है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद करनाल विधानसभा सीट खाली हो गई थी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि करनाल ही सीएम सिटी रहेगी। इसके बाद लोकसभा चुनाव के साथ ही करनाल विधानसभा सीट पर उप चुनाव हुआ और यहां सीएम सैनी कांग्रेस प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह को हराकर जीत दर्ज की। नायब सैनी की इस जीत से करनाल को दोबारा से सीएम सिटी का दर्जा मिल गया।