हरियाणा
हरियाणा: मंत्री अनिल विज का हाल जानने अंबाला पहुंचे CM नायब सैनी, दोनों पैरों में फ्रैक्चर के बाद बेड रेस्ट पर ‘गब्बर’

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंत्री अनिल विज के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान सीएम सैनी ने उनका हालचाल जाना। बता दें कि करीब 10 दिन पहले नहाते समय फिसलकर गिरने से उनके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके पैर पर प्लास्टर कर एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी है।
20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू हो चुका है। जिसमें विज अब तक शामिल नहीं हुए। इससे पहले 19 फरवरी को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की मीटिंग में भी विज शामिल नहीं हो सके थे। 2 मार्च को सदन में बजट पेश होगा, जिसमें उनके आने पर अभी संशय बना हुआ है।




