एक्सक्लूसिव खबरेंहरियाणा

नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

सोनीपत: शहर थाना सोनीपत पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने की वारदात में शामिल आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित राहुल निवासी सनीली कलां पानीपत का है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

महिला ने गत 30 मई को पुलिस से शिकायत देकर बताया था कि वह उसकी बेटी किसी काम के लिए बाहर गई थी। यह वापिस नहीं लौटी। अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। महिला ने किसी अज्ञात पर बेटी का अपहरण कर बंधक बनाकर रखने का शक जाहिर किया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच अधिकारी उप निरीक्षक मनोज की टीम ने लड़को को बरामद कर लिया। लड़की का मेडिकल करवाकर कोर्ट में बयान दर्ज करवाएं। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर अवलत में पेश किया। जर्ष से उसे जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button