हरियाणा संस्करण

CM व पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे सोनीपत, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

सोनीपत:  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली से आगमन के दौरान राई स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कुछ देर के लिए रूके। इस दौरान दोनों नेताओं ने जिले के भाजपा नेताओं से मुलाकात की और उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी दिया।

कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रिकॉर्ड तोड़ जीत के साथ भाजपा हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए उसका हर कार्यकर्ता अहम है। बूथ लेवल पर सजग रहने की जरूरत है।

वहीं इस दौरान दोनो ने मीडिया से कोई बातचीत तो नहीं की लेकिन मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से कुछ बातचीत तो हुई लेकिन उम्मीदवार के नाम पर कोई चर्चा नहीं की गई।

Related Articles

Back to top button