हरियाणा

हलवासिया विद्या विहार में हुई स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरुआत

भिवानी, (ब्यूरो): हलवासिया विद्या विहार में 20 अगस्त 2025 से 3 सितम्बर 2025 तक स्वच्छता अभियान पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के प्रथम दिन राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट्स एंड गाइड तथा एन. सी.सी. इकाई, समस्त अध्यापकवृंद, सहकर्मचारी और समस्त विद्यार्थी विद्यालय के सफाई अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री राम सामाजिक सेवा समिति के प्रधान नरेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों को स्वच्छता का संकल्प दिलाकर किया गया। इसके अंतर्गत विद्यालय प्रांगण, खेल मैदान व बगीचों इत्यादि की सफाई की गई। विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत के नारों से जनजागरण का संदेश दिया।इसी क्रम में विद्यालय की 11 छात्राओं चारु, तनु, इशिका, हेजल, तन्नू, रुद्रा, नंदिनी, खुशबू, तमन्ना, अशमिता व दीपिका ने आचार्या कोमल सोनी व आचार्या रेखा ठाकुर के निर्देशन में कम्युनिटी सेंटर हुडा, भिवानी में श्री राम सेवा समिति द्वारा आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र शर्मा ने छात्राओं को ट्रॉफी व 2100 की नगद राशि देकर सम्मानित किया तथा आचार्या कोमल सोनी को सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर के लिए पुरस्कारस्वरूप 1100 प्रदान किए। इसके अतिरिक्त जहरगिरि आश्रम में शिव शक्ति कल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यालय की11 छात्राओं- मिनल, जिज्ञासा, मुस्कान तोमर, पूर्वा, ताशवी, यशी, इवा, रुद्राक्षी, हुनर, इशिका व अन्नया ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और ट्रॉफी सहित 5100 की नगद राशि जीती। वहीं संस्कार भारती द्वारा 17 अगस्त 2025 को आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भी विद्यालय की छात्राओं ने भाग लेकर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रशासक डॉ. शमशेर सिंह अहलावत, प्राचार्य विमलेश आर्य, उप प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने छात्राओं की इन उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ विभाग प्रमुख एलेग्जेंडर दास, अमरेंद्र कुमार, प्राथमिक विभाग प्रमुख वीणापाणि महता, मनोज कुमार, गोविंद प्रताप मिश्रा, मनोज शर्मा, सव्य सचिन भारद्वाज, रमेश बंसल, नरेश मेहता, कविता तंवर, मोनिका मेहता, प्रतिभा गोयल, शालिनी, बिजयलक्ष्मी, अनीता, सुमन तंवर, सारिका अरोड़ा व किरण मखीजा आदि वरिष्ठ विभाग के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button