राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, बुधवार, दिनांक 31 जुलाई 2024

इतिहास की 31 जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*इतिहास की 31  जुलाई 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 31  जुलाई  2024*
*बुधवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-*  श्रावण
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* एकादशी 15:57 तक
*🗒पश्चात्-* द्वादशी
*🌠नक्षत्र-* रोहिणी – 10:13 तक
*🌠पश्चात्-* मृगशिरा
*💫करण-* बालव – 15:57 तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* ध्रुव – 14:12 तक
*✨पश्चात्-* व्याघात
*🌅सूर्योदय-* 05:42
*🌄सूर्यास्त-* 19:12
*🌙चन्द्रोदय-* 26:15
*🌛चन्द्रराशि-* वृषभ – 22:15 तक
*🌛पश्चात्-* मिथुन
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:27 से 14:08
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* उत्तर

*✍विशेष👉*

*_🔅आज बुधवार को 👉 श्रावण बदी एकादशी 15:57 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग , कामदा एकादशी व्रत (सभी के लिए) , मनसा पूजा , शुक्र मघा नक्षत्र व सिंह राशि में 14:34 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक, कुमारयोग , राजयोग , सौभाग्यसूचक रोहिणी व्रत (जैन), श्री जगन्नाथ शंकरशेठ मुरकुटे (‘नाना शंकरशेठ’ , ‘मुंबई के आद्य शिल्पकार’) स्मृतिदिवस , अमर शहीद श्री उधमसिंह शहीदी दिवस , श्री अमरसिंह चौधरी जयन्ती , महान साहित्यकार श्री मुन्शी प्रेमचंद जन्म दिवस , पार्श्व गायक श्री मुहम्मद रफी स्मृति दिवस व विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day)।_*
*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 श्रावण बदी द्वादशी 15:31 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*अर्था भवन्ति गच्छन्ति*
*लभ्यन्ते च पुन: पुन: ।*
*पुन:  कदापि   नायाति*
*गतं  तु  नवयौवनम् ।।*
*भावार्थ👉*
_धन मिलता है, नष्ट होता है| (नष्ट होने के बाद) फिर से मिलता है। परन्तु जवानी एक बार निकल जाए तो कभी वापस नहीं आती।_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*31 जुलाई 2024 , बुधवार*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन व्यस्त रहेगा । व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बेवजह बेचैनी रह सकती है लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे बेचैनी हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। आनन्द से दिनचर्या व्यतीत करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी किसी समस्या का हल नहीं है इसलिए न करें। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें ताकि बेवजह कहासुनी न हो। थकान व कमजोरी रह सकती है आराम करे़ं। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नौकरी में दिनचर्या व्यस्त रह सकती है । आध्यात्मिक ज्ञान की तरफ रूची बनेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यवसाय ठीक चलेगा। धन लाभ के योग है । पुराना रोग उभर सकता है। दूर से कोई समाचार मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें । किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता मत आने दें। अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजगी न करें। मनोरंजन के योग हैं।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। जल्दबाजी से बचें खासकर लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है।  भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।  प्रमाद न करें। स्वास्थ्य लाभ होगा ।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि से बचें व सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की चिकनी बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे लेकिन हानी नहीं पहुंचा पाएंगे। शारीरिक कष्‍ट से बचें । दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप कम ही करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका समय मिला जुला रहेगा । घर में अतिथियों का आगमन होगा और धन व्यय भी होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  विवाद से क्लेश से बचें । पुराना रोग उभर सकता है। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*31 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1376 – ब्रिटिश संसद ने राजा के खर्चों की निगरानी का प्रस्ताव रखा।
1498 – क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पर पहुंचे।
1611 – कैथोलिक यूनिवर्सिटी पोंटीफिकेल एंड रॉयल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1658 – मुगल सम्राट औरंगजेब ने स्वयं को मंगोल का राजा घोषित किया।
1788 – मैरीलैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।
1848 – फ्रांस ने अपने उपनिवेशों से आखिरी गुलामों को भी मुक्त किया।
1855 – अमेरिका के पहले पशु चिकित्सा कॉलेज की स्थापना बोस्टन में की गई।
1861 – असम के चेरापूंजी में 9,300 मिलीलीटर बारिश हुई, जो एक विश्व रिकॉर्ड बन गया।
1865 – ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू।
1910 – इंग्लैंड के क्लाउड ग्राहमे व्हाइट ने पहली बार विमान को रात में उड़ाया।
1913 – बुल्गारिया ने दूसरे बाल्कन युद्ध के युद्धविराम करने की घोषणा पर हस्ताक्षर किया।
1924 – मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।
1932 – तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर की राष्ट्रवादी सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी (नाजी) ने विधायी चुनावों में अपनी ताकत दोगुनी कर और कुल 37.3 प्रतिशत वोट प्राप्त की।
1933 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा।
1935 – मॉस्को के भूमिगत मेट्रो लाइन को लोगों के लिए खोला गया।
1937 – एनिमेटड कार्टून इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड न्यूयॉर्क में लगाया गया।
1948 – भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना।
1950 – भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।
1971 – अपोलो-15 अंतरिक्ष यात्रियों ने इलेक्ट्रिक का साढ़े 6 घंटे की यात्रा की।
1982 – यूगोस्लाविया ने कीमतों पर छह महीने के लिए रोक लगा दी।
1991 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और सोवियत राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने सामरिक शस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किये।
1992 – सितार वादक पंडित रविशंकर मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित हुए।
1998 – सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न।
2000 – लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक पास किया।
2003 – इस्रायल और फ़िलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त।
2004 – आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर ‘बंगतक्षेस’ किया गया।
2005 – उज़बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।
2006 – श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।
2006 – फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
2007 – भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।
2008 – थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नी को कर चोरी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई।
2010 – बाढ़ से पाकिस्तान में 900 लोगों की मौत हुई।
2012- प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।
2012 – अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने लंदन ओलंपिक में 6 मेडल जीते। इससे वह सबसे ज्यादा कुल 22 ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।
2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला से 57 से अधिक लोगों की मौत हुई।
2019 – अंतरिक्ष यात्रियों की अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. जितेन्द्र सिंह से मुलाकात की।
2019 – नेपाल में अमेरिकी दूतावास ने काठमांडू में एक दक्षिण एशिया एयर क्वालिटी टेक कैंप का आयोजन किया।
2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्रिपल तलाक बिल पर हस्ताक्षर किये।
2019 – नासा के TESS मिशन ने TOI 270 नामक ग्रहीय तंत्र की खोज की।
2020 – नेपाली विदेश मंत्री ने कहा कि भारत, नेपाल और यूनाइटेड किंगडम के बीच वर्ष 1947 का समझौता जो गोरखा सैनिकों की सैन्य सेवा से संबंधित है, ‘निरर्थक’ हो गया है।
2020 – आंध्रप्रदेश की तीन राजधानियों से संबंधित योजना को राज्य के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने मंज़ूरी दे दी।
2021 – लेफ्टिनेंट जनरल के रवि प्रसाद, पीवीएसएम , वीएसएम सेना में सेवा के 29 साल पूरे करने के बाद सेवानिवृत्त हुए व वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार 39 वर्ष की शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए।
2022 –  वेटलिफ्टिंग में जेरेमी लालरिनुंगा ने 67 किग्रा भारवर्ग में (स्वर्ण पदक जीतकर) इतिहास रचा।
2022 – केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया।
2022 – मुंबई में चाबहार दिवस सम्‍मेलन शुरू हुआ , ईरान, कजाखिस्‍तान, किरगिज्‍स्‍तान , ताजिकिस्‍तान , तुर्कमेनिस्‍तान , उज्बेकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान बैठक में शामिल हुए।
2023 – हरियाणा के मेवात में शोभायात्रा के दौरान बवाल , धारा 144 लागू , दो की मौत , 15 पुलिसकर्मी घायल , स्कूल-इंटरनेट बंद बंद किए।
2023 – डीजीसीए ने एयर इंडिया और इंडिगो को विमान आयात करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी।
2023 – भारतीय नौसेना प्रमुख का ओमान दौरा (31 जुलाई – 02 अगस्त 2023) शुरू हुआ।
2023 – संसद ने सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया।
2023 – फीनिक्स, एरिजोना शहर में 108°F (42.2°C) के उच्च तापमान ने 110°F या उससे अधिक तापमान के लगातार 31 दिनों के गर्मी रिकॉर्ड को तोड़ा।
2023 – अफ्रीका में पहले अंग्रेजी दास किले का स्थान मिला – फोर्ट कोरमंटाइन, 1631 में निर्मित, फोर्ट एम्स्टर्डम, घाना में।
2023 – भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत थिंक-20 शिखर सम्मेलन मैसूर में शुरू हुआ।

*31 जुलाई को जन्मे व्यक्ति👉*

1880 – महान साहित्यकार, लेखक, संपादक और पत्रकार मुंशी प्रेमचंद का जन्म उत्तर प्रदेश में वराणसी के निकट लम्ही गांव में हुआ।
1902 – के. शंकर पिल्लई – जिन्हें शंकर के नाम से जाता है, प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे।
1907 – दामोदर धर्मानंद कोसांबी – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ।
1916 – मोहन लाल सुखाड़िया – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री।
1941 – अमरसिंह चौधरी गुजरात के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री।
1947- मुमताज़- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
1998 – श्रीजा अकुला एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।

*31 जुलाई को हुए निधन👉*

1865  – जगन्नाथ शंकरशेठ मुरकुटे (नाना शंकरशेठ , मुंबई के आद्य शिल्पकार) भारत के एक परोपकारी व शिक्षाविद थे।
1912 – ह्यूम, ए. ओ. – एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी थे।
1940 – ब्रिटिश सरकार ने उग्र क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी।
1941 – आशुतोष दास – स्वतंत्रता सेनानी व समाज सेवक।
1968 – श्रीपाद दामोदर सातवलेकर – 20वीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।
1980 – पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुहम्मद रफी का निधन हुआ।
2019 – प्रख्यात अर्थशास्त्री और आरबीआइ के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण का निधन।
2020 – सा. कंदासामी तमिल भाषा के विख्यात साहित्यकार।
2020 – आर. डी. प्रधान – पूर्व केंद्रीय गृह सचिव थे।
2021 – मान कौर – भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट थीं।
2021 – जम्मू-कश्मीर के पुलवामा की मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी और पाकिस्तान के पंजाब प्रांती अबू सैफुल्ला उर्फ ‘लंबू’ की मौत हुई।
2022 – मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी बिल रसेल (88) का निधन हुआ।
2022 – तानाशाही को उखाड़ फेंकने वाले फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस (94) का COVID -19 से निधन हुआ।
2022 – प्रसिद्ध बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा (81) का हार्टअटैक से निधन हुआ।
2022 – अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी ड्रोन हमले में मारा गया।
2023 – अमेरिकी अभिनेता एंगस क्लाउड (25) का निधन हुआ।
2023 – इथियोपियाई आनुवंशिकीविद् और कृषिविज्ञानी मेलाकु वोरेडे (87) का निधन हुआ।

*31 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 श्री जगन्नाथ शंकरशेठ मुरकुटे (‘नाना शंकरशेठ’ , ‘मुंबई के आद्य शिल्पकार’) स्मृतिदिवस।
🔅 अमर शहीद श्री उधमसिंह शहीदी दिवस।
🔅 श्री अमरसिंह चौधरी जयन्ती।
🔅 महान साहित्यकार श्री मुन्शी प्रेमचंद जन्म दिवस।
🔅 पार्श्व गायक श्री मुहम्मद रफी स्मृति दिवस।
🔅 विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day)।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button