राशिफल एवं पंचाग

पञ्चांग एवं राशिफल, सोमवार, दिनांक 02 सितम्बर 2024

इतिहास की 02 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग एवं राशिफल

🪔🪔🪔  ⚜🕉⚜  🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*

*🪷सोमवती अमावस्या🪷*

*इतिहास की 02 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*

     *📝आज दिनांक 👉*
*📜 02 सितम्बर 2024*
*सोमवार*
*🏚नई  दिल्ली अनुसार🏚*

*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* भाद्रपद
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* अमावस्या – पूर्णरात्रि
*🌠नक्षत्र-* मघा – 24:21 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाफाल्गुनी
*💫करण-* चतुष्पाद – 18:23 तक
*💫पश्चात्-* नाग
*✨योग-* शिव – 18:19 तक
*✨पश्चात्-* सिद्ध
*🌅सूर्योदय-* 05:59
*🌄सूर्यास्त-* 18:40
*🌙चन्द्रोदय-* नहीं
*🌛चन्द्रराशि-* सिंह दिनरात
*🌞सूर्यायण –* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:55 से 12:45
*🤖राहुकाल-* 07:34 से 09:10
*🎑ऋतु-* शरद्
*⏳दिशाशूल-* पूर्व

*✍विशेष👉*

*_🔅आज सोमवार को 👉 भाद्रपद बदी अमावस्या पूर्णरात्रि , पिठौरी / कुशाग्रहणी / कुशोत्पाटिनी स्नान – दान – श्राद्धादि की सोमवती पितृकार्य अमावस्या , ॐ हूँ फट् स्वाहा ‘ मंत्र से कुशोत्पाटन , लोहार्गल स्नान / यात्रा (दो दिन) , श्री सती पूजा , मूल संज्ञक नक्षत्र 24:21 तक , श्री शनैश्वर शिंगणापूर अभिषेक , शिव पूजन , पोला (वृषभोत्सव जैन ) , मौन व्रतारम्भ ( जैन ) , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें , मेला श्री राणी सती झूंझुनू (राज. , दो दिन) , मेला श्री बाबा सुथरेशाह (दिल्ली , दो दिन) , श्री गहिनीनाथ यात्रा (औरंगाबाद) , श्री दरोगा प्रसाद राय जयन्ती , श्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्मृति दिवस व विश्व नारियल दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 भाद्रपद बदी अमावस्या 07:27 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दानादि की देवकार्य भौमवती अमावस्या , स्नानदानादि 07:26 तक , सती मावस , लोहार्गल स्नान / यात्रा , श्री शक्ति पूजा।_*

*🎯आज की वाणी👉*

🌹
*न दैवमपि सञ्चित्य*
*त्यजेदुद्योगमात्मन: ।*
*अनुद्योगेन   कस्तैलं*
*तिलेभ्यः प्राप्तुमर्हति॥*
*भावार्थ👉*
_दैव यानी भाग्य का विचार करके व्यक्ति को कार्य-संपादन का अपना प्रयास त्याग नहीं देना चाहिए । भला समुचित प्रयास के बिना कौन तिलों से तेल प्राप्त कर सकता है ?_
🌹
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*02 सितम्बर 2024 , सोमवार*

*🪷 सोमवती अमावस्या 🪷*

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से चल रही रुकावटें खत्म हो जायेंगी। महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी। आपकी कोशिश अपनी छाप छोड़ जाएगी। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। हर प्रकार की बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यस्त रहने से थकान होगी। स्वास्थ्य सुधार सम्भव है।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। आप घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें।  अधिकारी आपको किसी जरूरी काम से यात्रा पर भेजने की योजना बना सकते हैं। आप कुछ ऐसे कार्यों को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। घर से कलेश दूर होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन ठीक बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। किसी कार्य में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा। समाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी समाजिक संगठन से जुड़ने के लिये भी दिन बहुत अच्छा रहेगा। सफलता में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। लवमेट एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें तो रिश्तों में मधुरता आयेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका भविष्य की योजनायें बनाने के लिये दिन बहुत अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है। आपके जीवन में आ रहे सभी कष्टों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आयेंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन समय रहते सब ठीक हो जायेगा। कामकाजी महिलाओं के लिये दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा, आपको सैलरी में बढ़ोत्तरी भी मिल सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। आपकी भूमिका नेतृत्वकारी भी हो सकती है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। माता की सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मुकदमों का हल निकलेगा। किसी बड़े वकील की सहायता भी आपको मिल सकती है। कुंवारी कन्याओं के विवाह की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है। कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो दिन बहुत ही अच्छा है स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। आपको खूब तरक्की मिलेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको कामकाज में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। छोटे स्तर पर शुरु किये गया बिजनेस आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें है, उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे,  लेकिन दोस्तो का सहयोग आपके साथ रहेगा। जरूरी कामों को दूसरों के भरोसे न छोड़े। इस राशि के छात्रों को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घरवालों से किसी विषय पर सलाह ले सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार आपके मन में आ सकता है। आप मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात आपके भविष्य लिए फायदेमंद हो सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है।  लवमेट के लिये भी दिन खुशियां लेकर आयेगा। आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा । आपको वाणी पर संयम रखना होगा। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं वो नयी क्लीनिक की ओपनिंग कर सकते हैं। इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। बिजनेस में आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ी जाएंगी। जिसका आपको फायदा जरूर मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। इस राशि के छात्र किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा के लिये जाने की सोच रहें हैं उन्हें किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। यात्रा और निवेश लाभ देने वाले हैं। अपने भाई-बहनों के साथ किसी अच्छी जगह जाने का प्लान कर सकते है आपको रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये दिन अच्छा रहेगा। लोग आपकी मदत के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आपके बहुत काम आयेगा। लोगों का आपके उपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस मामलों में आप सही ढंग से अपनी बात रख पायेंगे। नयी सहभागिता होने की उम्मीद है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी अधिकारी का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना तनाव दूर हो जायेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर कर सकते हैं। रचनात्मक शौक आपको सुकून का एहसास कराएंगे। आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। इससे आपको मानसिक तौर पर दिक्कतों पर सामना करना पड़ सकता है। सरकारी ऑफिसों में फंसा हुआ काम आसानी से हो जायेगा।

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*2 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1573 – अकबर ने गुजरात फ़तह किया।
1666 – लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयी।
1775 – पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया गया।
1789 – अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” या “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज  ज्वाइन करें।
1801 – ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के निरंतर आक्रमण के बाद फ़्रांस की सेना पराजित हुई और उसे मिस्र से निकलना पड़ा।
1806 – भूस्खलन के कारण स्विटजरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद हो गया।
1867 – नीदरलैंड के हारलेम नेथ में पहला गर्ल्स स्कूल खोला गया।
1898 – मशीनगन का युद्ध में पहली बार इस्तेमाल किया गया।
1926 – इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।
1930 – ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।
1945- जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1945- हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।
1946 – पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अविभाजित भारत की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
1956- हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत।
1962- सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने पर राजी हुआ।
1969- अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन *_ऑटोमैटिक टैलर मशीन_* (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।
1970 – नासा ने चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया।
1970 – राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने कन्याकुमारी में विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन किया।
1990- काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।
1991 – अमेरिका ने औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1992 – अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए सहमत हुए।
1992 – निकारगुआ में भूकंप से करीब 116 लोगों की मौत हो गई।
1996 – मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
1998 – डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सर मंडेला द्वारा उद्घाटन।
1999 – भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
2000 – मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन ।
2000 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका द्वारा राष्ट्रीय प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती की योजना स्थगित।
2001 – विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का भपहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।
2006 – पश्चिमी ईराक में 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।
2007 – अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।
2008 – कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।
2008 – भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एन.टी.पी.सी., बी.एच.ई.एल. पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सी.एमडी. नियुक्त किया गया।
2009 – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।
2019 – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने टोक्‍यो में जापान के रक्षा मंत्री श्री ताकेशी इवाया के साथ जापान-भारत रक्षा मंत्रालयी बैठक की अध्‍यक्षता की।
2020 – भारत – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने “मिशन कर्मयोगी” – राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (एनपीसीएससीबी) को मंजूरी दी , कैबिनेट ने भूविज्ञान और खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और फिनलैंड के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी व कैबिनेट ने उच्‍च गुणवत्तापूर्ण वस्त्रों के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और जापान के बीच सहमति पत्र को मंजूरी दी।
2020 – यूरोपीय संघ के वर्तमान अध्यक्ष जर्मनी ने भारत के साथ अपनी हिन्द-प्रशांत रणनीति लॉन्च की।
2021 – भारतीय नौसेना ने बांग्‍लादेश को दो सचल ऑक्‍सीजन संयंत्र सौंपे।
2022 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने INS विक्रांत के रूप में पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत का जलावतरण किया व भारतीय नौसेना के लिए नए ध्वज का भी अनावरण किया।
2022 – गुजरात के अरावली जिले में कार दुर्घटना से 6 श्रद्धालुओं की मौत व 9 घायल हुए।
2022 – अफगानिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में बम धमाके से 20 लोगों की मौत व 22 घायल हुए।
2023 –  आदित्य-एल1 भारत के पहले सौर मिशन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने लॉन्च किया।

*2 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1885 – टी. के. माधवन – केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।
1922 – दरोगा प्रसाद राय – बिहार के 10वें मुख्यमंत्री रहे थे।
1941 – साधना – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1965 – पार्थो सेन गुप्ता, भारतीय फ़िल्म निर्माता।
1971 – पवन कल्याण, भारतीय अभिनेता।
1984 – उदिता गोस्वामी, भारतीय मॉडल और अभिनेत्री।
1988 – इशांत शर्मा, भारतीय क्रिकेटर ।
1989 – इश्मीत सिंह सोढ़ी, भारतीय पार्श्वगायक।

*2 सितंबर को हुए निधन👉*

1955 – अमरनाथ झा – भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री।
1956 – हबीब – उर – रहमान लुधियानवी मजलिस – ए – अहरार – ए – इस्लाम के संस्थापकों में से एक थे।
1976 – विष्णु सखाराम खांडेकर – मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार।
2009 – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वाई.एस.राजशेखर रेड्डी का निधन हुआ।
2016 – इस्लोम अब्दुग्’अनिएविच करिमोव उज़्बेकिस्तान के प्रथम राष्ट्रपति थे।
2020 – इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर और दिग्गज क्रिकेटर डेविड कैपेल (David Capel) का निधन।
2021 – पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार ( द पायोनिर, के प्रबंध-निदेशक ) चंदन मित्रा का निधन हुआ।
2021 – सिद्धार्थ शुक्ला एक भारतीय अभिनेता, होस्ट और मॉडल थे।
2022 – उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय (65) का निधन हुआ।
2022 – प्रसिद्ध कर्नाटक संगीतकार, टीवी शंकरनारायण (77) का निधन हुआ।
2023 – माली के पूर्व प्रधानमंत्री सालिफ कीता (76) का निधन हुआ।

*2 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 मेला श्री राणी सती झूंझुनू (राज. , दो दिन)।
🔅 मेला श्री बाबा सुथरेशाह (दिल्ली , दो दिन)।
🔅 श्री गहिनीनाथ यात्रा (औरंगाबाद)।
🔅 श्री दरोगा प्रसाद राय जयन्ती।
🔅 श्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी स्मृति दिवस।
🔅 विश्व नारियल दिवस।

*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻

*_मुकेश शास्त्री हालुवास ( भिवानी ) हरियाणा।_*

Related Articles

Back to top button